उल्हासनगर—
डॉक्टर डे के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ उल्हासनगर, फोर्टिस हॉस्पिटल और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में आज गोल मैदान स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में भव्य मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस शिविर में भारी बारिश के बावजूद नागरिकों ने उत्स्फूर्त भागीदारी दिखाई और 500 से अधिक लोग विभिन्न विशेषज्ञों से मुफ्त स्वास्थ्य जांच तथा उपचार का लाभ उठाने के लिए पहुंचे।
कैंप में जनरल फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक, ईएनटी, डेंटल (दंत चिकित्सा), स्त्री रोग, प्लास्टिक सर्जरी और फिजियोथेरेपी सहित अनेक विभागों के 15 से अधिक विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। आवश्यकतानुसार प्राथमिक चिकित्सा और कुछ वैध चिकित्सा जांच भी कराई गईं। आयोजन स्थल पर कोविड-19 संबंधित सावधानियों का भी विशेष ध्यान रखा गया था।
रोटरी क्लब ऑफ उल्हासनगर की अध्यक्षा ऋचा कोळवेकर ने कहा कि मुसलाधार बारिश के बावजूद भारी सहभागिता देखकर संतोष हुआ। उन्होंने बताया, “डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब ऑफ उल्हासनगर, फोर्टिस हॉस्पिटल और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी के सहयोग से यह मेगा मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। 15 विशेषज्ञों ने मुफ्त परामर्श और जाँच दीं। नागरिकों का उत्स्फूर्त सहयोग देखकर हमें प्रसन्नता हुई; भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।”