Articles by "a"

 


उल्हासनगर :

उल्हासनगर-1 स्थित लाइफ केयर हॉस्पिटल और संकल्प ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रक्तदान शिबिर का आयोजन शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को किया गया। यह शिबिर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हॉस्पिटल के एम.एस मंजिल, गुरुद्वारा के पास आयोजित किया गया। लगभग 2 दर्जन लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।  

इस शिबिर में विशेष रूप से उल्हासनगर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) के शहर अध्यक्ष श्री नानासाहेब बागुल उपस्थित रहे। उन्होंने बाबासाहेब के सामाजिक न्याय के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए रक्तदान जैसे मानवीय कार्य को सबसे बड़ा सच्चा श्रद्धांजलि बताया और सभी कार्यकर्ताओं व नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।  

लाइफ केयर हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. शहाबुद्दीन शेख ने कहा, “बाबासाहेब आंबेडकर ने हमें समता, स्वतंत्रता और बंधुता का संदेश दिया। रक्तदान के माध्यम से हम उस बंधुता को जीवंत करते हैं, क्योंकि एक व्यक्ति का दिया रक्त किसी अंजान भाई-बहन की जान बचा सकता है। मैं सभी उल्हासनगरवासियों से अपील करता हूं कि हर तीन महीने में एक बार रक्तदान अवश्य करें – यह न केवल दूसरों की जान बचाता है, बल्कि स्वयं के स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी है।”

रक्तदान के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने बताया कि रक्तदान से शरीर में नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण तेज होता है, अतिरिक्त आयरन का स्तर नियंत्रित रहता है और रक्तदाता को मुफ्त ब्लड जांच व स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा भी मिलती है। रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित एवं वैज्ञानिक प्रक्रिया है।  

आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, RPI नेताओं, समाजसेवकों,अस्पताल स्टाफ और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।





 


उल्हासनगर— 

उल्हासनगर महानगरपालिका की ओर से आज एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें आयुक्त मैडम मनीषा अहवाले के नेतृत्व में वीनस चौक से एस एस टी कॉलेज तक सफाई का महाअभियान चलाया गया।

इस अभियान में उल्हासनगर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश तेजवानी, सखी सामाजिक संस्था, समाजसेवी अमर लुंड, सिमरन लाजवानी समेत कई सामाजिक संस्थाओं ने भाग लेकर जागरूकता का संदेश फैलाया।

स्वच्छता अभियान की अध्यक्षता सहायक आयुक्त मयूरी क़दम ने की, जिन्होंने इस कार्यक्रम को नेतृत्व प्रदान किया। इस दौरान मनीष हिरवे (APHO), मुख्य स्वच्छता निरीक्षक CSI एकनाथ पवार, विजय गावित, आकाश शिंदे, जितेन्द्र राठी समेत कई अधिकारी और कर्मचारी भी इस मुहिम का हिस्सा रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता का महत्व जागरूकता फैलाना और साफ-सफाई के प्रति जिम्मेदारी का संदेश देना रहा।

स्वच्छता ही सेवा है, स्वस्थ भारत का आधार है।





 


कल्याण:

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में सफाई कर्मियों के विभिन्न प्रलंबित प्रश्नों और समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य डॉ. पी.पी. वावा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महापालिका के अधिकारियों ने सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए जानकारी साझा की और संतोष व्यक्त किया।

बैठक में महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त - 1 हर्षल गायकवाड, अतिरिक्त आयुक्त - 2 योगेश गोडसे, उपायुक्त वंदना गुळवे, अतुल पाटील, उपायुक्त (सूचना और जनसंपर्क) संजय जाधव और विभिन्न कामगार संघों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

उपायुक्त वंदना गुळवे ने सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं और अन्य मुद्दों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में सफाई कर्मियों में से 69 कर्मियों को मुकादम, 11 को सॅनिटरी इन्स्पेक्टर, 17 को लिपिक और 8 को लेखा लिपिक पद पर पदोन्नति दी गई है।

इसके साथ ही, सफाई कर्मियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए हर महीने की चौथी मंगलवार को "सफाई मित्र दरबार" आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में प्र. कामगार कल्याण अधिकारी सुनील बागुल को अधिकृत किया गया है और संबंधित परिपत्रक जारी किया गया है। 

महापालिका ने सफाई कर्मियों की समस्याओं के समाधान में तत्परता का आश्वासन दिया है।








उल्हासनगर - 


बालासाहेब की शिवसेना के उल्हासनगर शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर महाराज के काफी कोशिश के पश्चात उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन ने सिंधी समुदाय के राजा दाहिर सेन के नाम से बनाया गया चौक का निर्माणकार्य शुरू कर दिया।

ज्ञात हो कि कुछ महीने पहले उल्हासनगर मनपा की ओर से सिंध के आखरी हिंदू राजा सिंधु नरेश महाराज दाहिर सेन के नाम से चौक कैंप नंबर तीन स्थित १७ सेक्शन में टिलसन मार्केट के सामने पास किया गया था। चौक का काम भी शुरू हुआ लेकिन कुछ कारणवश बीच में ही यह काम बंद हो गया। इस चौक का निर्माणकार्य बंद होने की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पूर्व नगरसेवक और बालासाहेब की शिवसेना के शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर (महाराज) ने उल्हासनगर महानगर पालिका प्रशासन को इस बारे मे अवगत कराया परिणामस्वरूप पालिका प्रशासन ने इस चौक के निर्माणकार्य को तत्काल पुन: तेजी से शुरू किया। जिससे बालासाहेब की शिवसेना के शिवसैनिकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। अब शहर में यह भी चर्चा चल रही है कि उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा बनाया गया सिंधु भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे या फिर सांसद श्रीकांत शिंदे के करकमलों द्वारा किया जा सकता है।


सिंधु देश के आखरी हिन्दू राजा, राजा दाहिरसेन जी का इतिहास इस प्रकार है।राजा दाहिर सिंध के सिंधी ब्राह्मण सैन राजवंश के अंतिम राजा थे। उनके समय में ही अरबों ने सर्वप्रथम सन ७१२ में भारत (सिंध) पर आक्रमण किया था। महान हिन्दू राजा दाहिरसेन ने ३२ सालों (६६३ से ७१२ ईसवी) तक मोहम्मद बिन कासिम को सिन्ध से ही आगे नहीं बढ्ने दिया।

उन्होंने अपने शासनकाल में अपने सिंध प्रांत को बहुत ही मजबूत बनाया परंतु अपने राष्ट्र और देश की रक्षा के लिए उन्होंने मोहम्मद बिन कासिम की लड़ाई लड़ी और ७१२ में उनका सिंधु नदी के किनारे उनकी मौत हो गयी।


पश्चिम में एक कहावत है कि पहले दुश्मन को बुरा नाम दो और फिर उसे मार दो। ऐसा ही कुछ मुस्लिम इतिहासकारों ने किया, उन्होंने सिंध के आखिरी हिन्दू राजा को बदनाम करने में कोई कसर न छोड़ी, क्यूंकि उस हिन्दू राजा ने ३२ साल तक उनको आगे नहीं बढ़ने दिया था।

पुष्करणा ब्राह्मण राजा दाहिरसेन को बदनाम करने के लिए अपनी ही बहन से विवाह करने के मनगढंत किस्से लिखने शुरू किये, अगर कोई हिन्दू धर्म को समझता है तो वो समझ सकता है कि अपनी ही बहन से विवाह करना हिन्दू धर्म की नही दुसरे धर्मों की प्रथा है और ये मुस्लिम इतिहासकारों का सफेद झूठ था उनको आने वाले समय में बदनाम करने के लिए गया था।


हिन्दू इतिहास पर गौर किया जाए तो पुण्य सलिला सिंध भूमि वैदिक काल से ही वीरों की भूमि रही है। वेदों की ऋचाओं की रचना इस पवित्र भूमि पर बहने वाली सिंधु नदी के किनारों पर हुई, इसी पवित्र भूमि पर पौराणिक काल में कई वीरों व वीरांगनाओं को जन्म दिया है। जिनमें त्रेता युग में महाराज दशरथ की पत्नी कैकेयी और द्वापर युग में महाराजा जयदरथ का नाम भी शामिल है।


राजा दाहिर एक महान हिन्दू शासक थे जिहोने युद्ध क्षेत्र में लड़ते हुए प्राण न्योछावर किये l उनकी सुंदर बेटियों को इस्लामी परंपरा के तहत युद्ध में लूट के रूप में कब्जा लिया गया। मुहम्मद बिन कासिम ने उनकी बेटियों को उस समय के खलीफा सुलेमान बिन अब्द अल मलिक के सामने उपहार के रूप में भेजा।


अंत में उनकी ही बेटियों ने पहले सूझ बुझ और अक्लमंदी से खलीफा के हाथों मुहम्मद बिन कासिम को मरवा कर अपना बदला लिया और बाद में खुद को खलीफा से बचाते हुए एक दुसरे को ही मार दिया।


राजा और उनकी बेटियों के बलिदानों से प्रेरित होकर ही सिंधी लेखक ने यह पंक्तियां लिखी हैं -

हीउ मुहिजो वतन मुहिजो वतन मुहिजो वतन,

माखीअ खां मिठिड़ो, मिसरीअ खां मिठिड़ो,

संसार जे सभिनी देशनि खां सुठेरो।

कुर्बान तंहि वतन तां कयां पहिंजो तन बदन,

हीउ मुंहिजो वतन मुहिजों वतन मुहिजो वतन।




 





उल्हासनगर:


उल्हासनगर, कल्याण, डोम्बीवली, अम्बरनाथ व आसपास के लाखों हिंदी भाषी व उत्तरभारतीय रत्नों को एक जुट करने के लिए  हिंदी भाषी संघटना का निर्माण किया गया है। 

नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां दुर्गा जी की कृपा प्राप्ति के लिए संगठन द्वारा भव्य मातारानी की चौकी का आयोजन किया गया। २० सितंबर की शाम विश्राम भवन, शहाड में आयोजित इस धार्मिक समारोह में संगीत संयोजक मां शारदा म्यूजिकल संस्था द्वारा गीतसंगीत के माध्यम से मातारानी का आवाहन किया गया, जिसमें सैंकड़ो भक्तों ने मातारानी के भजन कीर्तन, नृत्य गीतसंगीत का लाभ उठाया।


उत्तर भारतीय और हिंदी भाषिक समाज के प्रति अपना उत्तरदायित्व मानते हुये उल्हासनगर ४ के सरस्वती हिंदी हाईस्कूल के नवनिर्माण के लिये उपस्थितों में से हज़ारों रुपयों की धनराशि एकत्रित करके अपने पहले ही सार्वजनिक कार्यक्रम में हिंदी भाषी फाउंडेशन द्वारा किये प्रयास को सराहनीय माना गया,मातारानी के दर्शन हेतु उल्हासनगर के पूर्व विधायक श्री पप्पु कालानी, शिवसेना शहरप्रमुख श्री राजेंद्र चौधरी, शिवसेना नेता श्री राजेन्द्रसिंह भुल्लर महाराज समेत अनेक राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ताओं ने उपस्थिती दर्ज कराई।


हिंदी भाषी फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष पांडे, पदाधिकारी सर्वश्री दीपक पांडे, सुरेश चौहान, शशिकांत दायमा, नीतू विश्वकर्मा, प्रमोद पांडे, विपिन सिंह, प्रमोद अग्रवाल, धर्मेंद्र दुबे, रूद्रमणि पांडे, मोनू सिद्दीकी, सुनील तिवारी, सीपी चौहान, विक्की चौहान, दुर्गेश सिंह, महेश यादव, राजेश त्रिपाठी, मोनू शर्मा इत्यादियों ने उपस्थितों का आभार माना।




MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget