Articles by "featured"




Mohan Jyot CHSL, Ambernath-East, for the last more than two years, has been victim of malpractices, mismanagement, financial impropriety, payments on fake GST bills and unauthorised cash withdrawal of lakhs of rupees from Society bank accounts.

Ambernath MLA Honourable Dr Balaji Kinikar has taken very serious note of criminal financial illegalities and irregularities in the housing society and written to the Asstt Registrar-Coop Societies, Ambernath for taking immediate action to order proper audit of society accounts and take action against the culprits involved in the unpardonable actions.

Society Members have been complaining, for the past more than six months, to Asstt Registrar-CS (Mr Suresh Andhare) and Dy Dist Registrar, Thane but no action is initiated against the perpetrators of fraud. Previous Managing Committee Secretary Kishin Harjasmal Dusseja and his sympathisers of the previous illegal Managing Committee using strong-arm tactics with supportive Authorised Officer (Mr Ganesh P. Dongre) are trying to force elections and re-take control of the Managing Committee without completing audit of accounts for two years FY2017-18, 2018-19. Third Financial Year is also about to come to an end now.

The 3-Member Committee Report appointed by the SGM on 20.10.2019 (Copy enclosed for your reference) has brought on record clear irrefutable evidence of fake GST bills, contravention of GST Act, Income Tax Act, Rules and Society Bye-laws by the previous Managing Committee led by Kishin Dusseja. The Authorised Officer Mr Dongre has failed to complete audit rectification within the time limit of 3 months for the reasons best known to him only.

Despite having knowledge of the fraud by then Managing Committee, both the AR-CS and AO have not taken any action against wrongdoers. They have not ordered inspection/inquiry under Sec 83 of MCS Act to deprive Society Members of justice.

In the said 3-Member SGM Committee Report has found that the Managing Committee Election held on 30.09.2018 was illegal without giving due notice and illegal members attended the said AGM. Similarly, the names and signatures for operating society bank accounts were changed using forged MC Resolutions passed on 02.08.2018 whereas there no MC meeting held on that date.


उल्हासनगर - उल्हासनगर आज दिनांक २४/७/२०१९ सभागृह नेता शंकर शेरी लुंड  ने पानी पुर्वठा विभाग से एक सभा का आयोजन किया ।

इस सभा में नगरसेवक राजेश वानखेडे, वरिष्ठ नगरसेवक दादा सतरामदास जेसवानी, नगरसेवक डॉक्टर नाथनी, नगरसेवक सुनील सुर्वे, समाज सेवक रमेश चेनानी, किशोर वनवारी मौजूद रहे । सभागृह नेता ने पानी विभाग को यह आदेश दिया,  जैसे 2016 से पहले पानी की कटौती हुई करती थी  वह नहीं चलेगा। २०१६ से पहले जैसे पानी दिया जाता था उसी तरह से पानी देने का नियोजन करें व  जल्द से जल्द 4 व 5 नंबर की जनता को पानी की तकलीफों से मुक्त करे।

उल्हासनगर - उल्हासनगर शहर टी ओ के /यू टी ए की तरफ से व्यापारी दरबार का आयोजन । यू टी ए कार्याध्यक्ष दीपक छतलानी के प्रयास से हर बुधवार शाम ४ से ५ के बिच  उ म पा महापौर चैंबर  में रखा गया है । उ म पा से संबंधित कोई बी काम जैसे कचरा, पानी, टैक्स व अन्य म न पा से जुड़ी तकलीफों का निवारण किया जायेगा। सभी व्यापारी बंधु इस दरबार का लाभ ले सकते है।

उल्हासनगर : उल्हासनगर शहर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के पधाधिकारीयो  का कहना है कि कुछ राशन की दुकानों मैं  बिक  रहा हैं घटिया क़्वालिटी ( जानलेवा) नमक। म न से जिल्हा उपाध्यक्ष प्रदीप गोडसे ने लिखित आरोप किया कि राशन की दुकानो  पर ख़राब क़्वालिटी का  नमक बिक  रहा हैं और इसकी जाँच करवाकर कंपनी पर ठोस करवाई की मांग की। लिखित करवाई को लेकर म न से  शहर अध्यक्ष बंडू देशमुख, ज़िल्हा अध्यक्ष सचिन कदम, उपसचिव सचिन घुगे व अन्य पार्टी कार्यकर्ता इस विरोध में साथ रहे।  इस पर उल्हासनगर विभाग की शीघा वाटप अधिकारी सानप  का  कहना  है  कि काफी समय पहले इस कंपनी  की शिकायतें मिली थी सही जाँच के पश्चात् टाटा की लैब ने इस नमक को खाने के योग्य बताया।


उल्हासनगर शहर मैं  रास्तों  मैं  गड्डों की वजह से लगभग पिछले १० सालो मैं तक़रीबन  १६४ मौते और ५६० लोग घायल हुए हैं। उल्हासनगर महानगर पालिका  की नाकामियो  को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ़ विठल वाड़ी ने  मानवता को अपना धर्म  समझकर आज २१ जुलाई २०१९  रविवार दोपहर  २ बजे  उल्हासनगर कैंप ३ के  महालक्मी मोटर्स से शास्त्री चौक के रस्ते में  पड़े तमाम विशाल गड्डों की मरमत करवाई। इस कार्यकर्म मैं  रोटरी क्लब ऑफ़ विठल वाड़ी  के अध्यक्ष श्री राजेश पुरसवानी,  सचिव श्रीरसागर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री बच्चाराम रूपचंदानी, श्री हरेश बोधा उपस्थित रहे.




 उल्हासनगर-उल्हासनगर में मामूली पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को हिललाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय ने उस सात दिनों की पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। वहीं इस घटना से हाजी मलंगगढ़ परिसर में हड़कंप मच गया है . 








 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यहाँ के कैम्प क्रमांक चार के मनेरा गॉव परिसर में रहनेवाली कल्याण मनपा शिवसेना की नगरसेविका विमल वसंत भोईर ने दस वर्ष पूर्व अपनी बेटी वैशाली की शादी हाजीमलंगगढ़ के मंगल वाड़ी गॉव में रहनेवाले पाटिल परिवार के राजेंद्र पाटिल के साथ कराई थी वहीं दोनो में शादी के बाद से ही आये दिन दोनो में झगड़ा होता रहता था और इसी झगड़े के कारण 19 जुलाई शुक्रवार शाम को घर के बेडरूम में राजेंद्र का फिर से अपनी पत्नी वैशाली के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ और राजेंद्र ने गुस्से में तेज धार कोयते से पत्नी के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी।वहीं हिललाइन पुलिस ने हत्यारे राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिए और शनिवार को कोर्ट में पेश किया न्यायालय ने सात दिनं तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मध्यवर्ती अस्पताल में भेज दिया आगे की जांच हिललाइन पुलिस कर रही है पति - पत्नी के इस झगड़े में दो बच्चे अनाथ हो गए।

 नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आम बजट 2019-20 में एक अहम प्रावधान किया है। अब विदेश यात्रा पर दो लाख रुपये से अधिक खर्च करने वालों को आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा। साथ ही जिन लोगों का बिजली का बिल सालाना एक लाख रुपये से अधिक है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से ITR दाखिल करना होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश वित्त विधेयक-2019 में इस आशय के प्रावधान किए। प्रस्तावित संशोधनों के तहत अगर किसी व्यक्ति ने बैंक में एक या अधिक चालू खातों में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा की है तो उसके लिए रिटर्न भरना अनिवार्य होगा।

भोपाल। चार दिन बाद विधानसभा में वित्त मंत्री तरुण भनोत द्वारा पेश किए जाने वाले कमलनाथ सरकार के पहले बजट के लिए केंद्र सरकार ने चुनौती खड़ी कर दी है। केंद्र ने करों से मिलने वाले राज्य के हिस्से में 2 हजार 677 करोड़ रुपए की कटौती कर दी है। इससे आय-व्यय का अनुमान ही गड़बड़ा गया है। जबकि, इसके आधार पर बजट तैयार हो चुका है। कैबिनेट का अनुमोदन लेकर वित्त विभाग इसे छपाई (प्रिंटिंग) के लिए भी भेज चुका है। इसका सिर्फ वही हिस्सा बाकी है, जो कराधान से जुड़ा है। ऐसे में इस कटौती की पूर्ति करना सरकार के लिए बेहद मुश्किल काम है क्योंकि सरकार आम जनता पर ऐसे किसी नए कर का बोझ नहीं लादना चाहती है जो उसे सीधे-सीधे प्रभावित करे।

नई दिल्ली। देश भर में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके चलते अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार मानसून आने में देरी हो चुकी है। निजी मौसम वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक शनिवार को गरज बढ़ने की संभावना है। आइये प्रदेशों में बारिश की संभावना और स्थिति को विस्‍तार से जानें।


दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसी के साथ मानसून राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंच गया।

 भिवंडी। भिवंडी  कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोहराब खान द्वारा तथा भिवंडी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शोएब गुड्डू की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन खाड़ी पार के तुलसी नगर स्थित आयोजित किया गया।   इस सभा को संबोधित करते हुए, सोहराब खान ने क्षेत्र के लोगों को बताया कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा के  उम्मीदवार  सुरेश टावरे हैं इन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और सोहराब खान ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के अभाव को भी उजागर किया।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो  पारही है,  जिसकारण  क्षेत्र के लोग पानी खरीदने के लिए मजबूर  हैं। साथ ही स्वच्छता और अच्छी सड़क और सफाई की कमी के कारण क्षेत्र के नागरिक कई  प्रकार की संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हैं जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है और लोग चिंतित भी हैं, इस लिए इन सभी समस्याओं का समाधान करना अतिआवश्यक है।  जिसे कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष शोएब गुड्डू खान ने  गंभीरता से लिया,  और शोएब गुडू  ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के शासनकाल में देश की स्थिति खराब  से खराब हो गई है, उनकी गलत नीतियों के कारण, किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, और पावर लूम उद्योग की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण बुनकर समाज को अपने पावरलूम भंगार के मोल बेचना पड़ रहा है और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है ।  वहीं  शिक्षित युवा बेरोजगार हैं , गरीब और मजदूर वर्ग भी बेरोजगार हो रहे हैं।  परिणामस्वरूप, सभी लोग एक अनेक समस्याओं में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और हमारे प्रधानमंत्री एक ही आवाज लगा रहे हैं, के अच्छे दिन आने वाले हैं ।  मित्रों आप के पास भी भाजपा के लोग आएंगे और आपको भाजपा को मतदान करने के लिए कहेंगे, तो आप उनसे यह पूछें के  आखिर अच्छे दिन कब आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आप  कांग्रेस पार्टी  के लोकसभा उम्मीदवार सुरेश टावरे  को  भारी मतों से विजयी बनाएं, निश्चित रूप से कांग्रेस को लाएंगे अच्छे दिन आएंगे ।   मैं वादा करता हूं कि जल्द से जल्द, इस क्षेत्र की उक्त सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए हम लोग हरसंभव प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। ।

 उक्त अवसर पर सोहेल खान, इकबाल सिद्दीकी, जकी अंसारी, अरफात खान, महिला अध्यक्षा रेहाना अंसारी, शफीक बाबू, रसूल खान, शरीफ शेख, अब्दुल हमीद भाई, लुकमान भाई, महिला अध्यक्षा मीना मैडम, सफिया शेख, मीना आपा, हाजरा अनवर शेख पूर्व सरपंच, आदि  क्षेत्र के पदाधिकारी व नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। उक्त सभा का संचालन फुरकान अहमद खान ने किया।

मुंबई। आज बेस्ट समिति की बैठक में बोनस को लेकर हंगामा हुआ। जिसके चलते सभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब बेस्ट कर्मचारियों के बोनस का फैसला आज होगा। इस हंगामे के चलते किसी विषय पर चर्चा नहीं हो सकी। महाव्यवस्थापक ने कहा की बीएमसी आयुक्त से बोनस को लेकर अनुरोध करेंगे। बेस्ट समिति की बैठक शुरू होते ही सुहास सावंत ने कर्मचारियों के बोनस की बात उठायी। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि किसी भी हाल में कर्मचारियों को बोनस मिले। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कर्मचारियों को बोनस देने की बात दोहराई। जबकि महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने बेस्ट की तिजोरी को खाली बताते हुए हाथ खडे कर दिए। प्रशासन का रुख बोनस न देने की ओर बढ़ता देख सभी सदस्य, बोनस दो, बोनस दो के नारे लगाने लगे।  समिति सदस्य सुनील गणाचार्य ने अधिकारियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि आप लोगों में किसी प्रकार की इच्छा शक्ति बची नहीं दिखती जिसके चलते आप लोग हर बार हाथ खड़े कर देते हो। राज्य सरकार के सभी विभाग चाहे वे घाटे में हों या फायदे में हर कर्मचारी को बोनस मिल रहा है, फिर रात दिन मेहनत करने वालों को हम क्यों नहीं बोनस दे पा रहे हैं।
समिति सदस्य राजेश कुशले ने कहा कि हर कोई जीवन में आगे बढ़ता है, यहां उपस्थित हर किसी ने तरक्की की है, पर बेस्ट में तो मामला दूसरा ही चल रहा है। अगर हम अपने मेहनती कर्मचारियों को बोनस नहीं दिला पाए, तो बेकार है हमारा सदस्य होना, बोनस न मिलने पर मैं इस्तीफा दे दूंगा।सुहास सावंत ने कहा कि अगर हम अपने कर्मचारियों को बोनस नहीं दे सके तो वे बहुत नाराज हो उठेंगे। और त्यौहार के समय पर उन्हें मनाने हर किसी सामने आना होगा। हम बहुत मामूली रकम 5 हजार रुपए मांग रहे हैं, अगर प्रशासन ने बोनस की घोषणा नहीं की तो फिर सोमवार से बसें नहीं चलेंगी।महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने कहा प्रशासन भी अपने कर्मचारियों को बोनस देना चाहता है, पर जब हमारे पास पैसे नहीं हैं तो हम कहां से लाएं। हमारे पास पैसे छापने की मशीन तो नहीं है। फिर भी मैं महानगरपालिका आयुक्त अजोय मेहता से बात करके बोनस देने की मांग करूंगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष बेस्ट उपक्रम ने अपने कर्मचारियों को साढ़े पांच हजार सानुग्रह अनुदान (बोनस) दिया था। इसके लिए बीएमसी ने बेस्ट को 35 करोड़ रुपए दिए थे। बाद में प्रशासन ने प्रति महीने 500 रुपए के हिसाब से कर्मचारियों के वेतन से काट लिया गया।
बेस्ट उपक्रम में 41 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। 35 हजार कर्मचारी परिवहन विभाग में और 6 हजार कर्मचारी विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। ऐसे में अगर बोनस देना कहते हैं तो उन्हें 22 करोड़ रुपए का प्रावधान करना पड़ेगा। 

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget