Articles by "Badlapur"

 


बदलापुर पूर्व :


बदलापुर पूर्व के जुवेली इलाके में एक कार के अंदर एक महिला और एक पुरुष की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर बदलापुर पूर्व पुलिस मौके पर पहुँची और शवों का पंचनामा कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृत पुरुष की पहचान मुंबई के घाटकोपर निवासी गणेश शिंदे के रूप में हुई है, जो पेशे से कैब चालक था। पुलिस का अनुमान है कि पहले महिला की हत्या की गई और उसके बाद आरोपी ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। दोनों शवों पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं।

मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मृत महिला का लगभग 4 वर्षीय बेटा कार से बाहर निकलकर पास में रहने वाले रिश्तेदारों के पास गया और बोला कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। रिश्तेदार बच्चे के बताने पर कार तक पहुँचे और दोनों शव पाए। प्रारंभिक पूछताछ में बच्चा कथित घटना के समय कार में मौजूद था और उसने कुछ देखा हो सकता है, इसलिए उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

उल्हासनगर परिमंडल ४ के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे ने बताया कि बच्चे के शुरुआती बयान के आधार पर उम्मीद है कि गणेश शिंदे ने महिला पर हमला कर उसकी हत्या की और बाद में स्वयं को भी घायल कर लिया। शिंदे की मौत के सटीक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद होगा। पुलिस अब दोनों के संबंधों और घटनाक्रम की हर पहलू से जांच कर रही है।

महिला के परिजनों ने कहा है कि वे शिंदे को नहीं जानते थे। पुलिस ने दोनों परिवारों के बयान दर्ज कर लिए हैं और जल्द ही पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के निष्कर्ष के बाद मामले की विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।








 


बदलापुर : 

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवकों में नेतृत्व गुण विकसित करने हेतु बदलापुर-राहतोली के आरोग्य योगा एवं नैचरोपैथी सेंटर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुंबई विश्वविद्यालय के NSS सेल और एस.एस.टी. महाविद्यालय, उल्हासनगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में ठाणे जिले के 117 महाविद्यालयों से 140 चयनित स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। उद्घाटन में प्रो. रमेश देवकर, डॉ. पुरस्वानी, डॉ. मिलिंद धारवाडकर, डॉ. विजय कुकरेजा सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। प्रो. देवकर ने NSS लीडर्स की भूमिका, कार्यक्रम आयोजन व दस्तावेजीकरण पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. पुरस्वानी ने विद्यार्थियों को आंतरिक क्षमताओं के विकास की प्रेरणा दी।शिविर में NSS उद्देश्य, वार्षिक योजना, दत्तक गांव कार्य, आपदा प्रबंधन जैसे सत्र होंगे। समापन पर उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को पुरस्कार मिलेंगे। यह आयोजन युवाओं में नेतृत्व व सामाजिक कौशल मजबूत करेगा।








 


उल्हासनगर:

बदलापुर, सोनवली गांव में शिवसेना नेत्या और माजी महापौर जया मोहन साधवानी द्वारा संचालित ‘महेश्वरी वृद्धाश्रम’ का आज भव्य उद्घाटन समारोह शिवसेना जिल्हा प्रमुख गोपाळ लांडगे के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर परिसर में उत्सवमय वातावरण और सामाजिक भावना का संगम देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में आमदार कुमार आयलानी, कल्याण के अब्दुल बाबा, उद्योगपति राजा गेमनानी, शिवसेना प्रवक्ता किरण सोनवणे, वरिष्ठ पत्रकार राजू गायकवाड, शिवसेना महिला आघाडी की मनीषा भानुशाली, पत्रकार रामेश्वर गवई, संजय राजगुरू, सुरेश चव्हाण और राजू बलसाने समेत अनेक मान्यवर उपस्थित थे। इस अवसर पर जया मोहन साधवानी ने बताया कि वृद्धाश्रम का उद्देश्य समाज के वरिष्ठ नागरिकों को सन्मानपूर्वक व आनंददायी वातावरण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मान्यवरों ने उनके इस सामाजिक उपक्रम की सराहना की और शुभेच्छा व्यक्त की।









 


बदलापुर:

उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी पथक (एटीएस) ने महाराष्ट्र के बदलापुर शहर से एक होम्योपैथिक डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम ओसामा शेख है, जो बदलापुर पश्चिम पुलिस थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में कार्यरत था।

एटीएस को संदेह है कि ओसामा शेख का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से हो सकता है।गिरफ्तारी के बाद उसे उल्हासनगर की स्थानीय अदालत में कस्टडी में भेजा गया है।

इस कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है। सुरक्षा एजेंसियां उसकी गतिविधियों और संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं।अभी तक, पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने आधिकारिक बयान देने से इनकार किया है।

सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और भी खुलासे हो सकते हैं।








 





उल्हासनगर  — 

बदलापूर पश्चिम पुलिस स्टेशन ने आज एक निर्णायक कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर भारतीय हत्यार कायदा के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोपी का नाम शेखर रामचंद्र गडदे (28 वर्ष) है, जो साईधाम सोसायटी, रमेश वाडी, बदलापूर पश्चिम का निवासी है।

उल्हासनगर (क्राइम ब्रांच)पुलिस ने गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर उल्हासनगर क्षेत्र में छापा मारा। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोळी के नेतृत्वमे पुलिस टीम, जिसमें सपोनि श्रीरंग गोसावी और उनके स्टाफ शामिल थे, ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। जब आरोपि की तलाशी ली गई, तो उसके पास से देशी पिस्टल और इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल जप्त की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं, और उसे हद्दपार किया जा चुका है। इस कार्रवाई के दौरान आरोपी का साक्ष पंचनामा भी किया गया है, और आगे की कार्रवाई के लिए उसे बदलापूर पश्चिम पुलिस स्टेशन के ताबे में सौंप दिया गया है।

कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मियों में: सपोनि श्रीरंग गोसावी, पो. हवाई  गणेश गावडे, पो. हवाई  योगेश वाघ, पो. हवाई राजेंद्र थोरवे, पो. हवाई चंद्रकांत सावंत, पो. हवाई रितेश वंजारी, पो. कॉ.अशोक थोरवे, पो. कॉ.संजय शेरमाळे।






 



बदलापुर : 

दिनांक 21 जून 2025 को बदलापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक जाल बिछाकर चैन स्नैचिंग और मोटरसायकल चोरी के दोहरे अपराध में शामिल आरोपी तुषार उर्फ प्रेम व्यंकटेश ढगे को गिरफ्तार किया है।

आरोपी के पास से 15 ग्राम सोने का मंगलसूत्र और तीन मोटरसायकल जब्त की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 1,64,000 रुपये है।  तुषार ढगे पर बदलापुर पश्चिम, पूर्व, अंबरनाथ और हिल लाईन के विभिन्न थानों में 15 से अधिक अपराध दर्ज हैं, जिनमें चैन स्नैचिंग और मोटरसायकल चोरी के मामले शामिल हैं।

आरोपी के खिलाफ पहले भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अपहरण और नारकोटिक्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं।  पुलिस ने आरोपी के दो अन्य संदिग्ध साथियों की तलाश जारी रखी है, जिनके नाम आकाश सिंग और मंगेश उर्फ पव्वा हैं।

इस कार्रवाई में PSI प्रविण खोचरे, हेड कांस्टेबल शेखर भावेकर, सुरेश जाधव, और पीसी रेवणनाथ शेकडे ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस का कहना है कि अपराधियों की तलाश जारी रहेगी और अपराधियों को कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी।







 


बदलापूर  – 

गुन्हे शाखा युनिट 4 के अधिकारियों ने मृणाल होटल, खरवई गांव में अवैध रूप से दारू की बिक्री कर रहे एक व्यक्ति के खिलाफ छापेमारी की।

गुप्त सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के आदेश अनुसार सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बांडे और उनकी टीम ने तात्काळ कार्रवाई करते हुए संजय अशोक कोंडू (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 26,635 रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें देशी और विदेशी क्वार्टर शामिल हैं।

पुलिस ने घटनास्थल पर विस्तृत पंचनामा तैयार कर मुद्देमाल जप्त किया और आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए बदलापूर पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र प्रोविज़न एक्ट 65 (E) के तहत मामला दर्ज किया है।

इस छापेमारी से क्षेत्र में अवैध शराब व्यापार के खिलाफ पुलिस की सतर्कता और ठोस कार्रवाई का संकेत मिलता है।





 


बदलापुर: 

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय की 'विकसित भारत' और 'स्वस्थ भारत' पहल के तहत, मुंबई विश्वविद्यालय के NSS सेल और एसएसटी महाविद्यालय, उल्हासनगर की NSS इकाई ने 'लक्ष-लक्ष सूर्यनमस्कार' उपक्रम का भव्य समापन समारोह आयोजित किया।

इस उपक्रम का उद्घाटन मुरबाड-बदलापूर विधानसभा के विधायक किसन कथोरे द्वारा किया गया। विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्रों ने प्रतिदिन सूर्यनमस्कार किया, जिससे कुल सवा लाख सूर्यनमस्कार का रिकॉर्ड स्थापित हुआ।

समापन समारोह में 76 से अधिक योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। ठाणे जिले के 400 से अधिक स्वयंसेवकों ने सामूहिक रूप से सूर्यनमस्कार का प्रदर्शन किया।

डॉ. विजय कुकरेजा की संकल्पना पर आधारित इस उपक्रम के सफल आयोजन में मुंबई विश्वविद्यालय के NSS सेल के ओएसडी प्रो. सुशील शिंदे, कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रमेश देवकर, और एसएसटी महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य डॉ. पुरस्वानी का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि 'योग स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, और युवा पीढ़ी को इसे अपनाना चाहिए।'






 



बदलापूर: 

दिनांक 28 जनवरी 2025 बदलापूर पूर्व पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले क्रमांक 54/2025 BNS के तहत ट्रान्सफॉर्मर में कॉपर कॉइल चोरी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक कोली के आदेश पर मामले की समांतर जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच पुलिस ने बडकाऊ उर्फ राजू नसरुद्दीन शेख (उम्र 38 वर्ष), निवासी महापे, नवी मुंबई

सागर राजेश गुप्ता (उम्र 25 वर्ष), निवासी कोपर खैरणे, नवी मुंबई, व्यवसाय स्क्रैप बिजनेस को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस ने 5,00,000 रुपये की टाटा एल्ट्रोज (क्रं MH 43 BY 4038) कार जब्त की है, जो इस अपराध में उपयोग की गई थी। घटना स्थल पर दो पंचों की मौजूदगी में विस्तृत पंचनामा तैयार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदलापूर पूर्व पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट के साथ पेश किया गया है।  वहां से दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई के दौरान PSI प्रवीण खोचरे, PSI सचिन कुंभार, HC शेखर भावेकर, HC विजय जिरे, HC सतीश सपकाळे, PC प्रसाद तोंडलीकर का योगदान रहा।





 


बदलापुर :

बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन में एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद भारतीय दंड संहिता, 2023 की धारा 376(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस की जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अभिषेक सिंह घटना के समय लखनऊ, उत्तर प्रदेश में थे, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की गई।

पुलिस ने गोपनीय जानकारी और तकनीकी जांच के आधार पर खुलासा किया कि सनी चौहान और उसके सहयोगियों ने अभिषेक सिंह को झूठे बलात्कार के मामले में फंसाने की साजिश रची थी। सनी चौहान ने स्वीकार किया कि उसने अपने दोस्त प्रथमेश यादव को अभिषेक सिंह के लखनऊ स्थित घर भेजा था और अभिषेक के नाम से एक फर्जी स्नैपचैट अकाउंट बनाकर शिकायतकर्ता महिला से चैट की थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि भावेश टोटलानी ने अभिषेक सिंह का डुप्लीकेट आधार कार्ड बनवाया और एक लॉज में अभिषेक के नाम पर कमरा बुक किया। शिकायतकर्ता महिला को इस कमरे में बुलाया गया और उसके बाद अभिषेक सिंह के खिलाफ झूठी बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मुख्य आरोपी सनी चौहान और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धाराएं जोड़ी गई हैं।

बदलापुर ईस्ट पुलिस स्टेशन ने इस मामले को कुशलतापूर्वक हल कर एक निर्दोष व्यक्ति को कानूनी कार्रवाई से बचाने में सफलता प्राप्त की है। इस कार्रवाई में उप-आयुक्त पुलिस श्री सचिन गोरे और सहायक आयुक्त पुलिस श्री शैलेश काले के मार्गदर्शन का विशेष योगदान रहा।

इस मामले की जांच में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री किरण बालवडकर, पुलिस निरीक्षक (अपराध) राजेश गज्जल, उप पुलिस अधीक्षक (महिला) अनु शर्मा और अन्य पुलिस अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

यह मामला पुलिस की तत्परता और जांच की कुशलता का उदाहरण है, जिसने दिखाया कि झूठे आरोपों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।






 


ठाणे : 

बदलापुर पूर्व पुलिस थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने आरोपी अक्षय अण्णा शिंदे (24) नामक आरोपी जो कि एक स्कूल में दो लड़कियों के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, को सोमवार को पुलिस ने गोली मार दी।

बदलापुर पूर्व पुलिस थाना ने गुन्हा रजि. नं. 380/2024 के तहत कार्रवाई की थी। पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने आरोपी को ताबा करने के लिए तलोजा मध्यवर्ती कारागृह से ट्रांसफर किया। जब पुलिस वाहन मुंब्रा बायपास पर पहुंचा, तो आरोपी ने पुलिस अधिकारी सपोनि/निलेश मोरे के पास से उनकी सर्विस पिस्तौल खींच ली और तीन राउंड फायर किए। 

इस गोलीबारी में एक राउंड सपोनि/निलेश मोरे के बाएं जांघ पर लगा, जबकि अन्य दो राउंड हवा में चले गए। आत्मरक्षा में, एक पुलिस अधिकारी ने आरोपी की दिशा में एक राउंड फायर किया, जिससे आरोपी घायल हो गया। 

घायल पुलिस अधिकारी सपोनि/निलेश मोरे और आरोपी अक्षय अण्णा शिंदे को तुरंत छत्रपती शिवाजी महाराज शासकीय अस्पताल, कलवा में लाया गया। डॉक्टरों ने सपोनि/निलेश मोरे को आगे के उपचार के लिए ज्यूपिटर हॉस्पिटल, ठाणे में रेफर किया, जबकि आरोपी को जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

मृतक आरोपी के शव का शवविच्छेदन सर जे जे हॉस्पिटल, मुंबई में किया जाएगा।






 




बदलापुर : 

बदलापुर में एक प्रतिष्ठित स्कूल में दो छोटे बच्चे के साथ यौन शोषण की घटना ने पूरे मुंबई को हिला कर रख दिया है। एक तरफ कोलकाता में हुई घटना ने देश में हलचल मचाई है, वहीं बदलापुर की घटना ने सभी को सदमे में डाल दिया है।

राज्य सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इसके साथ ही, आरोपियों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामला चलाने का भी आश्वासन दिया गया है।

इस बीच, कल्याण, अंबरनाथ और उल्हासनगर के किन्नर समुदाय ने भी एकजुट होकर आरोपी को फांसी देने की मांग की है। उन्होंने बदलापुर पुलिस स्टेशन के बाहर एक प्रदर्शन किया। 

किन्नर समुदाय की सदस्यों कोमल जी और सोनाली जी ने कहा, "जब किसी के घर में बेटी का जन्म होता है, तो हम बधाई देने जाते हैं। लेकिन ऐसी घटनाओं को देखकर हमें गुस्सा आता है। अगर ऐसे नराधमों को कठोर सजा दी जाती है, तो समाज में एक अच्छा संदेश जाएगा।" 

इस घटना ने न केवल किन्नर समुदाय को, बल्कि पूरे समाज को एकजुट होने और न्याय की मांग करने की प्रेरणा दी है।






MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget