Articles by "article"

 



डोंबिवली : 

डोंबिवली के खोणी पलावा की एक हाई प्रोफाइल सोसायटी में ऑर्डर किया गया खाना पार्सल ले जा रहे एक होटल संचालक को सुरक्षा गार्डों ने इमारत में प्रवेश करने से रोक दिया। इसी बात पर हुए विवाद में सुरक्षा गार्डों ने होटल संचालक की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इसका वीडियो अब वायरल हुआ है।  उधर खाना ऑर्डर करने वाली महिला ने सुरक्षा गार्डों को समझाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा गार्डों ने एक ना सुनी और उसकी पिटाई कर दी। 

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पलावा सिटी डोंबिवली के पास खोणी गांव में स्थित है और अभिषेक जोशी का थालीवाली ढाबा नाम का होटल कुछ दूरी पर है। जोशी भी उसी पलावा सोसायटी की एक बिल्डिंग में रहते हैं। शनिवार रात करीब आठ बजे उन्हें पलावा की एक बिल्डिंग से खाने के पार्सल के लिए कॉल आई। अभिषेक अपने स्टाफ के साथ पार्सल लेकर संबंधित बिल्डिंग में आए। सुरक्षा गार्ड ने उन्हें अंदर जाने के लिए कहा। जब अभिषेक ने अपने कर्मचारी को अंदर जाने के लिए कहा तो सिक्योरिटी गार्ड अभिषेक से बहस करने लगा। इसी बीच अभिषेक ने ऊपर जाकर खाने का पार्सल दिया और नीचे आते समय सुरक्षा गार्डों ने उसे रोक लिया। कुछ ही देर में सुरक्षा गार्ड के अन्य साथी मौके पर आ गए और अभिषेक के साथ गाली-गलौज करने लगे। अभिषेक को चार-पांच सुरक्षा गार्डों ने जमकर पीटा। इस पिटाई में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच जिस महिला ने पार्सल ऑर्डर किया था। महिला ने बीच-बचाव करने की भी कोशिश की, लेकिन फिर भी इन सुरक्षा गार्डों ने अभिषेक की पिटाई कर दी।  पिटाई का वीडियो मोबाइल कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। अब अभिषेक ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है और मानपाड़ा पुलिस ने उनकी पिटाई करने वाले सुरक्षा गार्डों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।







 






कल्याण:

महाराष्ट्र में शिवसेना में फूट के बीच कल्याण लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के लिए यह चुनाव काफी अहम है. श्रीकांत शिंदे ने 2014 में राजनीति में प्रवेश किया, तत्कालीन अविभाजित शिवसेना के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और 2,50,749 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने 2019 के आम चुनावों में अंतर को बढ़ाकर 3,44,343 कर दिया। लेकिन तब से राजनीतिक परिदृश्य काफी बदल गया है, क्योंकि उनके पिता ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी और जून 2022 में मुख्यमंत्री बनने के लिए भाजपा से हाथ मिला लिया। जी हाँ, महाराष्ट्र के 48 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में से एक कल्याण संसदीय क्षेत्र एक हाई-प्रोफाइल सीट है जिसका प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे डॉ. श्रीकांत शिंदे करते हैं।  2024 के लोकसभा चुनावों में, डॉ श्रीकांत शिंदे इस सीट पर लगातार तीसरी बार नजर गड़ाए हुए हैं और उनका मुकाबला शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली दरेकर-राणे से है। इस निर्वाचन क्षेत्र में मतदान करीब 45 प्रतिशत हुआ है। और अब सबकी निगाहें चार जून को होने वाले मतों की गिनती पर टिकी है. यूँ तो कल्याण संसदीय सीट से 28 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला मौजूदा सांसद श्रीकांत शिंदे और शिवसेना (यूबीटी) की वैशाली दरेकर-राणे के बीच है. गौरतलब हो कि एक आर्थोपेडिक सर्जन से राजनेता बने डॉ. श्रीकांत शिंदे ने पहली बार 2014 में इस सीट से जीत हासिल की और बाद में 2019 के चुनावों में फिर से चुनाव जीतने में सफल रहे। हालांकि, इस बार उन्हें महाराष्ट्र में बदली हुई राजनीतिक गतिशीलता के तहत कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इस बार लड़ाई शिवसेना बनाम शिवसेना है और उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) ने श्रीकांत शिंदे के खिलाफ पूर्व नगरसेविका वैशाली दरेकर-राणे को चुनावी मैदान में उतारा है। राणे ने 2009 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के उम्मीदवार के तौर पर इस सीट पर एक लाख से ज़्यादा वोट हासिल किए थे, हालांकि वे हार गईं थी। वैशाली दारकेकर-राणे ने दावा किया कि लोग मौजूदा शासन से परेशान हैं। उन्होंने कहा, "सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात, वे केंद्र में मौजूदा सरकार के बढ़ते जीवन-यापन और व्यवहार से चिंतित हैं। सत्ता का बेतहाशा दुरुपयोग, दागी लोगों को अपनी पार्टी में शामिल करना और अपनी इच्छानुसार कानून को तोड़ना लोगों को स्वीकार्य नहीं है। 

कल्याण लोकसभा सीट के इतिहास पर एक नजर   

-कल्याण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र महाराष्ट्र राज्य के 48 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह एक सामान्य श्रेणी की संसदीय सीट है। इस निर्वाचन क्षेत्र का गठन 2008 में परिसीमन अभ्यास के भाग के रूप में किया गया था। इसके पहले यह ठाणे लोकसभा के अंतर्गत आती थी। कल्याण लोकसभा सीट के इतिहास पर नजर डालें तो यह सीट शिवसेना-बीजेपी का गढ़ माना जाता है. यहां से बीजेपी के राम कापसे 1989 से 1996 तक चुनाव जीतते आए. भारत के चुनाव आयोग के अनुसार, 2019 में मतदाताओं की कुल संख्या 19 लाख 65 हजार 676 थी। मतदान प्रतिशत लगभग 45.1 प्रतिशत रहा। 

महाराष्ट्र में बीजेपी शिवसेना के गठबंधन होने के बाद यह सीट अविभाजित शिवसेना के खाते में चली गई. शिवसेना ने प्रकाश परांजपे को टिकट दिया वो जीतकर भी आए. वो 1996 से 2008 तक लगातार जीते और सांसद रहे। उनके निधन के बाद शिवसेना ने प्रकाश परांजपे के बेटे आनंद परांजपे को टिकट दिया. आनंद ने पिता की विरासत को संभाला और चुनाव जीते। आनंद परांजपे कल्याण से सांसद चुने गए लेकिन कुछ ही समय बाद शिवसेना के साथ उनकी कटुता पैदा हो गई. इसका असर यह हुआ कि शिवसेना से वो दूर हो गए और उन्होंने एनसीपी की सदस्यता ले ली. 2014 में आनंद परांजपे एनसीपी से चुनाव में उतरे और हार गए.

कल्याण लोकसभा क्षेत्र में छह विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें से तीन वर्तमान में भाजपा के पास हैं और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट, एमएनएस और एनसीपी (एसपी) के पास एक-एक है। 2019 के चुनावों के दौरान, कल्याण में कुल 45.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

2009 में पहली बार हुए चुनावों के बाद से शिवसेना ने सभी चुनावों में जीत हासिल की है। 2009 में आनंद परांजपे ने एनसीपी उम्मीदवार वसंत डावखरे के खिलाफ 24 हजार 209 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 2009 में, शिवसेना ने अपने उम्मीदवार श्रीकांत शिंदे के साथ सीट बरकरार रखी, जिसने एनसीपी से चुनाव लड़ने वाले आनंद परांजपे को हराया। श्रीकांत शिंदे वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे हैं। 2019 के चुनावों में श्रीकांत शिंदे ने पार्टी के लिए सीट बरकरार रखी। उन्होंने एनसीपी के बाबाजी बलराम पाटिल के खिलाफ 3 लाख 44 हजार 343 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। इस बार, शिवसेना ने श्रीकांत शिंदे को फिर से उम्मीदवार बनाया है। शिवसेना (यूबीटी) ने मनसे की पूर्व नेता और नगरसेविका वैशाली दरेकर- राणे को उम्मीदवार बनाया है।

जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार कल्याण संसदीय क्षेत्र में औसत साक्षरता दर 74.39 प्रतिशत थी। लगभग 19 लाख 65 हजार 676 की संसदीय सीट पर शहरी मतदाता लगभग 84 प्रतिशत मतदाता हैं। इस सीट पर अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मतदाता क्रमशः 8.5 प्रतिशत और 2.3 प्रतिशत हैं।

2014 का जनादेश 2014 लोकसभा चुनाव में कल्याण सीट से शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने जीत दर्ज करते हुए 4,40,892 वोट हासिल किए. वहीं कांग्रेस के आनंद परांजपे को 1,90,143 वोट मिले।

2019 का जनादेश इस चुनाव में शिवसेना ने यहां से श्रीकांत एकनाथ शिंदे को टिकट दिया था, तो वहीं बाबाजी बलराम पाटिल एनसीपी के प्रत्याशी थें. बहुजन समाज पार्टी ने यहां से रवींद्र केने को उम्मीदवार बनाया था. इस सीट पर शिवसेना के श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने अपनी जीत को बरकार रखा, उन्हें 5,59,723 वोट प्रप्त हुए. जबकि एनसीपी के बाबाजी बलराम पाटिल को 2,15,380 वोट मिले और वीबीए के संजय हेदाओ को 65,572 वोट मिले. बसपा के रवींद्र केने को महज 9,627 वोट प्राप्त हुए. कल्याण लोकसभा सीट पर 42.99 फीसदी मतदान हुआ था।







 








उल्हासनगर:

 कांग्रेस पार्टी की पूर्व नगरसेविका अंजलि साल्वे ने कोलेब्रो कंपनी द्वारा टैक्स रसीद बाँटने वाली बचत गट की महिलाओं का बकाया भुगतान 25 मई तक नहीं करने पर उल्हासनगर मनपा मुख्यालय के सामने भूख हड़ताल करने की चेतावनी मनपा के प्रशासक/आयुक्त अजीज शेख को दी थी। इसका असर ये हुआ कि अब उन महिलाओं को जल्द ही बकाया रकम मिल जायेगा। 

उल्हासनगर मनपा  प्रशासन द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया है कि स्वयं सहायता समूह (बचत गट) की जिन २०० महिलाओं द्वारा टैक्स रसीदें बांटी गई और उनका 8 महीने से बकाया कुल ४२ लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ है वो कोलेब्रो कंपनी द्वारा दो-तीन दिन में किया जाए। कांग्रेस की पूर्व नगरसेविका अंजली साल्वे ने कई बार मनपा आयुक्त अजीज शेख से मिलकर बचत गट की महिलाओं द्वारा बांटी गई टैक्स रसीद का भुगतान कोलब्रो कंपनी द्वारा करवाने का अनुरोध किया।  अंजली साल्वे का कहना था कि महिलाओं द्वारा रसीदें बांटते हुए आठ से दस महीने हो गए, जबकि कोलेब्रो कंपनी अपना बिल खुद निकाल रही है, फिर भी महिलाओं को उनके काम का भुगतान नहीं किया जा रहा है, यह मनपा के लिए शर्म की बात है। महिलाओं को रोजगार के लिए पैसा नहीं मिल रहा है, उन्हें परेशान किया जा रहा है।  बचत समूह की महिलाएं बहुत जरूरतमंद महिलाएं हैं, उनके काम का भुगतान तुरंत किया जाना चाहिए। रसीदें बाँटने पर कम से कम एक महीने के भीतर उसका भुगतान उन्हें किया जाना चाहिए और इसकी जिम्मेदारी मनपा प्रशासन को लेनी चाहिए। अपने निवेदन में अंजलि साल्वे ने कहा था कि २५ मई तक भुगतान नहीं हुआ तो सभी बचत समूह की महिलाओं के साथ कांग्रेस पार्टी आमरण अनशन पर बैठेगी। दो दिन पूर्व समय पर वेतन न मिलने के कारण शहाड स्थित मनपा के अस्पताल के एक सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या कर ली। ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए स्वयं सहायता समूह की सभी महिलाओं के साथ मनपा प्रशासन से जवाब-तलब करने के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से गुरुवार दोपहर १२ बजे मनपा मुख्यालय के प्रवेश द्वार के सामने धरना आंदोलन किया गया जो सफल रहा। मनपा प्रशासन की ओर से उपायुक्त डॉ. सुभाष जाधव और टैक्स इंस्पेक्टर जेठानंद करमचंदानी ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की और लिखित आश्वासन दिया कि चूंकि मनपा द्वारा 29/05/2024 को कोलेब्रो ग्रुप को भुगतान किया गया था, इसलिए बिल वितरण 30/05/2024 से महिला स्वयं सहायता समूह का भुगतान कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा तथा तीन से चार दिन में पूर्ण भुगतान कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों की दूसरी मांग है कि बिल आवंटन का काम सीधे कोलेब्रो ग्रुप से मनपा को कराया जाए, इस पर जल्द ही आयुक्त से चर्चा करने, विधानसभा में विपक्षी दल के नेता विजय वडेट्टीवार द्वारा कोलेब्रो कंपनी के अवैध लेनदेन की जांच की मांग की रिपोर्ट जल्द ही देने का आश्वासन उपायुक्त डॉ. सुभाष जाधव द्वारा देने के बाद कांग्रेस द्वारा आंदोलन वापस ले लिया गया।







 







उल्हासनगर: 

 मुंबई के घाटकोपर में बीते १३ मई को हुए होर्डिंग हादसे के मद्देनजर, राज्य के अन्य स्थानों में प्री-मानसून अवधि के साथ-साथ प्री-मानसून अवधि के दौरान जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में सभी होर्डिंग्स का संरचनात्मक ऑडिट (स्ट्रक्चरल ऑडिट) किया जाये तथा निरीक्षण के उपरान्त अवैध एवं खतरनाक होर्डिंग्स को तत्काल हटाया जाये एवं संबंधित के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही की जाए, ऐसा आदेश मनपा के प्रशासक एवं आयुक्त डाॅ.अजीज शेख ने सभी सहायक आयुक्त, प्रभाग समितियों को दिया था. मनपा केअतिरिक्त आयुक्त (शहर) जमीर लेंगरेकर के निर्देशानुसार एवं उपायुक्त किशोर गवस के मार्गदर्शन में, सहायक आयुक्त, प्रभाग समिति ने अपने अधिकार क्षेत्र में 21 मई से शहर में अनधिकृत होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और अतिरिक्त आयुक्त जमीर लेंगरेकर द्वारा 28 मई को जारी आदेश के अनुसार उल्हासनगर में विभिन्न स्थानों पर अनधिकृत होर्डिंग्स को हटाकर शहर में अनधिकृत होर्डिंग्स लगाने वाले जगह मालिकों और एजेंसी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है। मनपा क्षेत्र में 30 मई को सहायक आयुक्त, प्रभाग समिति द्वारा भारतीय दंड संहिता की धारा 336, महाराष्ट्र नगर निगम अधिनियम की धारा 244, 245 और महाराष्ट्र संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1995 की धारा ३ के तहत अपराध दर्ज किए गए हैं। अब से मनपा के माध्यम से प्रतिदिन अनाधिकृत होर्डिंग और बिना अनुमति के विज्ञापन बोर्डों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का आदेश उल्हासनगर मनपा के प्रशासक एवं आयुक्त ने सभी सहायक आयुक्त, प्रभाग समितियों को जारी किया है। 

पंचशील एजेंसी के मालिक समेत तीन के विरुद्ध मामला दर्ज। उल्हासनगर शहर में बिना अनुमति के अनाधिकृत होर्डिंग्स लगाने वाले जगह मालिकों एवं एजेंसी मालिकों के विरूद्ध मनपा के प्रभाग समिति तीन द्वारा दिनांक ३० मई को मध्यवर्ती पुलिस थाना में दो जगह मालिकों रामदास रघुनाथ वेताल तथा नरसू निहलानी एवं एक पंचशील एजेंसी के मालिक सागर शर्मा के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बता दें कि शहर में सबसे ज्यादा अवैध होर्डिंग्स पंचशील एजेंसी द्वारा लगवाया गया है और मनपा ने उसके खिलाफ पूर्व में कार्रवाई की नोटिस भी जारी की थी।








 





उल्हासनगर : 

उल्हासनगर। पिछले कई सालों से उल्हासनगर शहर में वेश्यावृत्ति का धंधा फल फूल रहा है। खासकर दर्जनों ऐसे लॉज हैं जहां सेक्स रैकेट चलने की खबर सुर्ख़ियों में रही है और कई बार पुलिस ने छापा भी मारा है। अब एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरत में पड़ जायेंगे, वो यह कि एक लॉज मालिक वेश्यावृत्ति के लिए थाईलैंड से लड़कियां मंगा रखी हैं । जी हाँ, खबर यह है कि थाई लड़कियों के साथ कुछ मजेदार समय बिताने के लिए बैंकॉक और पटाया की ओर जाने वाले युवाओं और बुजुर्गों के बीच थाईलैंड की लड़कियों के प्रति दीवानगी को देखते हुए, उल्हासनगर के कैंप तीन, १७ सेक्शन परिसर में व्यस्त मुख्य सड़क पर “धन गुरु नानक गौशाला”के करीब स्थित “सितारा लॉजिंग एंड बोर्डिंग” के मालिक ने ४ थाई लड़कियों को लाया है, जो स्थानीय लोगों के बीच इस कदर लोकप्रिय हुई हैं, कि यहां  लोग अपनी भारी आने तक बेसब्री से इंतजार करते हैं । जानकार सूत्रों के अनुसार इन थाई लड़कियों के साथ नेपाल और कुछ उत्तर पूर्वी राज्यों की लड़कियों को ग्राहकों के सामने “पेश" किया जाता है। परिणामस्वरूप इस लॉज के व्यवसाय में भारी उछाल आया है। हालांकि यह “विदेशी वेश्यावृत्ति” रैकेट पिछले २ महीनों से फल-फूल रहा है। लेकिन स्थानीय पुलिस इस पर आंखें मूंदे बैठी है।  इस लॉज से खुलेआम संचालित विदेशी लड़कियों से जुड़े इस सेक्स के रैकेट से न केवल इस क्षेत्र में अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान रखने वाले व्यापारियों को भारी असुविधा हो रही है, बल्कि इस वेश्यालय में आने वाले युवाओं के जीवन को भी खतरे में डाल रही है, जिससे उनमें बीमारियों की संभावना बढ़ रही है क्योंकि थाईलैंड एक समय में दुनिया की “एड्स” राजधानी के रूप में बदनाम था। वहीं युवाओं से भरे ऐसे वेश्यालय की उपस्थिति निश्चित रूप से समाज के लिए एक बड़ी चिंता का कारण है। बहरहाल पुलिस विभाग को इस सेक्स रैकेट के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है क्योंकि इस सेक्स रैकेट में थाई लड़कियों का शामिल होना निश्चित रूप से उल्हासनगर में एक नया चलन शुरू करेगा जो आगे चलकर खतरनाक भी साबित हो सकता है।










 








उल्हासनगर : 

आज उल्हासनगर स्टेशन रोड  रिद्धि सिद्दिस किड्स फन अड्डा, उल्हासनगर ३ स्थित लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट कैसे हो उस पर  चर्चा  हेतु उल्हासनगर शोप्सकीपर्स एसोसिएशन स्टेशन रोड के व्यापारियों की मीटिंग रखी गई। इस मीटिंग में  प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख उपस्थिति चेयरमैन अजीत चावला, उपचेयरमैन चन्दर मेथाइ, अध्यक्ष दिलीप रामनानी, सचिव सुनील लालवानी, राजेश सॉ , दीपक रामनानी, महेंद्र शर्मा, लकी तलरेजा, अनिल मेंघवानी, गुलशन हरिसिंघानी अध्यक्ष ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन, सहित इस जागरूकता अभियान बैठक में हिस्सा लिया व अपने अपने विचार व्यक्त कि।    कई व्यापारियों ने व्यापारियों पर हो रहे हमले, फ्लाईओवर ब्रिज पर हो रहे अपराद्दिक मामलो पर ठोस कदम उठाने के अपील की। ट्रैफिक  की समस्या,  ट्रैफिक वार्डन के ड्यूटी पर भी संस्था के पदाधिकारीयो ने आवाज उठाई। मनपा प्रशासन की तरफ़ से चुनाव प्रभारी उपायुक्त किशोर गावस अतिरिक्त आयुक्त, डिप्टी इंजीनियर सेवकानी उपस्थित रहे।  इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव में वोटिंग परसेंटेज कैसे बढे, कैसे वोटरों को चुनाव के लिए रिजाया जाय।







 









उल्हासनगर : 

आज, १३ अप्रैल २०२४ को  अमर शहीद भगत कवरराम साहेब (𝟏𝟖𝟖𝟓-𝟏𝟗𝟑𝟗) की १३९ वीं स्वर्गीय जयंती है। उनका जन्म १३ अप्रैल १८८५ को जरवार, सखार-सिंध में हुआ था। वे एक सूफी संत, गायक और कवि थे, जिन्हें सिंध के हिंदुओं और मुसलमानों द्वारा समान रूप से सम्मान और प्यार दिया जाता था।  १९३९  में सांप्रदायिक तनाव के दौरान रुक रेलवे स्टेशन पर उनकी शहादत हुई थी। उनके गीतों का मुख्य विषय सृष्टिकर्ता की स्तुति, प्रेम, शांति, मानवता और सद्भाव थे। सांप्रदायिक सहिष्णुता और सद्भाव का प्रतीक।

आज सूफी संत कवरराम जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख पदाधिकारी साई कवर राम चौक पर दर्शन  व माल्यार्पण कर आशीर्वाद लेने पहुचे, जिसमे मुख्य रूप से भाजपा जिल्हाध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी, जमनू पुरस्वानी, महेश सुखरामाणी, राजू जग्यासी, राजेश वधारिया, लाल पंजाबी, प्रकाश मखीजा. मनु गरीब, विनोद मखीजा, लखी नाथानी, हरेश भाटिया, दिनेश पंजाबी व कई कार्यकर्ताओं ने  उपस्थिति दर्ज करवाई और आशीर्वाद लीया।






 













उल्हासनगर


सड़कों कि खस्ता हालात, ट्रैफिक समस्या, अवैध पार्किंग और ट्रकों की आवाजाही, यातायात नियंत्रण विभाग की कमजोरी ऐसी कई अनदेखियों से झुज रही हैं शहर कि जनता । ऐसी ही अनदेखी की वजह की  शिकार हुई कुमारी दिशा किथानी २१ वर्षीय ४ दिन पहले उल्हासनगर-२ स्थित खेमानी परिसर में डंपर हादसे में हुई मृत्युमुखी।

शहर में हो रहे हादसों से परेशान,  दशमेश पिता युवा सिख लबाना संघटन के समन्वयक चरण सिंह खालसा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि उल्हासनगर शहर की सडकों पर हादसे हो रहे हैं, जिस वजह कइयों को अपनी जान गवानी परी हैं।  स्थिति सुधारने में जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो हमें मजबूरन वोटिंग का बहिष्कार करना पड़ेगा।

दूसरी ओर  उमनपा पुर्व स्थाई समिति सभापति राजेश वधरिया और उमनपा के वरिष्ठ पुर्व नगरसेवक श्री लाल पंजाबी जी द्वारा डॉ. विनय राठौड़, उप आयुक्त ट्रैफिक विभाग ठाणे से मिलकर दिया गया, उन्हें चार दिन पहले हुए एक्सीडेंट में युवती की मृत्यु और शहर के ट्रैफिक के मामलों में होने वाली कठिनाइयों से अवगत करवाया। पत्र  दिनांक १२/०४/२०२४ जरिये अधिसूचना संख्या ६६/१८ आदेश दिनांक २६/३/२१ का हवाला देते हुऐ यह मांग की जल्द  ही अधिसूचना ६६/१८ लागू करके उल्हासनगर शहर में सुबह ६ बजे से रात १० बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाये ।






 











उल्हासनगर : 

उल्हासनगर के पूर्व विधायक और कद्दावर नेता सुरेश [पप्पू] कलानी के बेटे और टीम ओमी कलानी  के संस्थापक अध्यक्ष ओमी कलानी, जिन्होंने कल गुरुवार ११ अप्रैल को अपना जन्म दिवस मनाया, यह जन्मदिन अपने आप में टीओके का शक्ति प्रदर्शन दिन रहा, राजनैतिक उपस्तिथियों ने यह साबित कर दिया कि कलानी न केवल स्थानीय नागरिक चुनावों में बल्कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी निर्णायक भूमिका रखते हैं। लगभग सभी दलों के राजनेता दिन भर "महल"  में दिखे, राकांपा के वरिष्ठ नेता जीतेंद्र अवहाद, डॉ. श्रीकांत शिंदे शिवसेना शिंदे समूह के सांसद और कल्याण लोकसभा उम्मीदवार, कल्याण लोकसभा शिवसेना शिंदे प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार वैशाली दर्रेकर  शिवसेना-यूबीटी समूह देर शाम जश्न में शामिल हुई।

 "यूथ आइकॉन"  ओमी कलानी अपना जनम दिवस  एक अलग सन्देश से शहरवासियों के सामने रखा केक और शॉल लाने के बजाय नोटबुक लाएँ,  जोकि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंधित जरूरतमंद छात्रों को वितरित किये जाएँ। १.५ लाख से अधिक नोटबुक जन्म दिवस के दिन "कलानी महल" में आये हुए शुभचिंतकों की भेंट रही ।







 










उल्हासनगर : 


संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप दुरगीआ ने बताया की पिछले ९ वर्षों से जय झूलेलाल सोशल ग्रुप सिंधुनगर द्वारा मनाया जाता है  चेटीचंड महा उत्सव। चेटीचंड महा उत्सव के दिन सिंधियों के ईस्ट देव झूलेलाल साई की आरती, बेहराना साहेब तथा झूलेलाल साई का दूध से अभिषेक किया जाता है। इस महापर्व के दिन प्रसाद में दाल पकवान का वितरण किया गया। स्थानिक व्यापारियों तथा रहवासियों का काफी योगदान रहा इस महा पर्व के दिन । बेहराना साहेब को सर पर रख दशेरा मैदान, उल्हासनगर ३ के हर एक घर और  व्यापारी भाई के दुकान पर पावन बेहराना साहेब को घूमते है और ईस्ट देव झूलेलाल साई के भजन गाते हैं और आशीर्वाद लेते है।

चेटीचंड महा पर्व प्रसाद वितरण के जरिये संस्थापक अध्यक्ष प्रदीप दुरगीआ जय झूलेलाल सोशल ग्रुप सिंधुनगर सिंधी समाज को सन्देश देते हुए कहा "बच्चों और जवानो में सिंधी भाषा के लिए प्यार बढ़ता रहे ", "सिंधी समुदाय में एकता, अखंडता रहे".

चेटीचंड महा पर्व के दिन JMD ग्रुप उल्हासनगर का राजा के सदस्य, कोमल पंजाबी, अमित भगवानी, प्रदीप तोलानी, अनिल डेम्ब्ला, संजू गरेरा, इंद्र मखीजा, रामसिंघ, मुकु, प्रवीण राजपाल, हरेश, खियलदास दुरगीआ , महिला कार्यकर्त्ता, सुमित डेसेजा,सचु आत्मानि, मनीष खत्री ने उपस्थिति दर्ज करवाई।






 











उल्हासनगर : 

जय झूलेलाल संघर्ष सेवा समिति की तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक रंगीला ने बताया कि  समिति की तरफ से चेटी चंड महायात्रा में पालकी यात्रा का भी आयोजन हुआ। पिछले १७ सालों इस प्रथा आगे बढ़ाते हुए,१० अप्रेल को पूरे विधि विधान के साथ पालकी यात्रा निकाली गई। समिति के सभी सदस्यों चेटीचंड महायात्रा में हाजरी लगाई और झूलेलाल साई से आशीर्वाद लिया। चेटी चंड महायात्रा भाऊ परसराम झूलेलाल मंदिर उल्हासनगर २ से आगमन होते हुए पूज्य चालिया साहब मंदीर उल्हासनगर ५ में समापन हुआ। जन सैलाब के साथ बहराणा उत्सव मनाया गया, तथा शहर के कोने-कोने में प्रसाद वितरण किया गया।  गणमान्य व्यक्तियों, नेताओं , संतों महात्माओं के साथ इस चेटीचन्ड महायात्रा में हजारों झूलेलाल साई के प्रेमियों ने भाग लिया। विशेष झांकियां के दर्शन किए बच्चों के लिए मनोरंजन झांकियां  तथा सांस्कृतिक झाकियों दर्शन भी थी। 






 






उल्हासनगर - 


आगामी १४ एप्रिल पूर्वी शहरातील रस्त्यांची दुरुस्ती केली नाही तर वंचित बहुजन आघाडी पक्षातर्फे उल्हासनगर महानगर पालिकेच्या प्रशासनाला आंदोलन करावे लागेल असा इशारा वंचित बहुजन आघाडीचे अध्यक्ष रतन महाले यांनी पालिका प्रशासनाला दिला आहे.

यासंदर्भात सविस्तर माहिती अशी की आगामी १४ एप्रिल रोजी महामानव भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांची १३३ वी जयंती यंदा उल्हासनगर शहरात सालाबादा प्रमाणे मोठ्या उत्साहात साजरी केली जाणार आहे. जयंती साजरी करतेवेळी मोठमोठ्या मिरवणूक उल्हासनगर शहरातुन काढण्यात येणार असून यात लाखोंच्या संख्येने आंबेडकरी अनुयायी नेहमीप्रमाणेच उपस्थित राहणार असल्याचे सांगितले जाते.

याबाबत पालिका प्रशासनाला माहिती असतानाही उल्हासनगर महानगरपालिका प्रशासनाने उल्हासनगर शहरात कित्येक महिन्यांपासून ठिकठिकाणी खोदून ठेवलेले रोड रस्ते अद्यापही दुरूस्त केलेले नाहीत. म्हणून आज वंचित बहुजन आघाडी उल्हासनगर पश्चिम शहराचे अध्यक्ष श्री. उज्वल रतन महाले यांनी पालिका प्रशासनाला इशारा दिला आहे की जर पालिका प्रशासनाने १४ एप्रिलच्या अगोदर उल्हासनगर शहरातील रस्त्यांची दुरुस्ती केली नाही तर आम्हाला आंदोलन करावे लागेल.

महाले यांनी म्हटले आहे की  महामानव डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर जयंतीच्या मिरवणुकीला आंबेडकरी जनतेला कुठल्याही अडचण नको म्हणून लवकरात लवकर दुरुस्त करून जयंतीच्या आड येणाऱ्या सर्वच अडचणी दूर कराव्यात अशी मागणी वंचित बहुजन आघाडी उल्हासनगर पश्चिम शहराचे अध्यक्ष उज्वल रतन महाले यांनी केले आहे.




 








उल्हासनगर : 

समाजहित में कई सामाजिक संस्थान सक्रिय भूमिका निभाते हैं जिनमें माँ काली चेरीटेबल ट्रस्ट के प्रयास को हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि यह संस्था गाँव में घोर गरीबो के लिये काम करती हैं व स्कूल चलाने के साथ साथ विधवा महिला पेंशन , ज्योतिबा फुले योजना , पेनकार्ड आधारकार्ड , के साथ समय समय पर समाजसेवा करती रही हैं इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए महिलाओं के लिये रोज़गार , शिक्षा व सबसे अहम महिला सम्मान व विधवा पेंशन व साड़ी वितरण व बच्चों को ट्रॉफी वितरण का कार्यक्रम रखा जिसका उद्धघाटन मुख्य अतिथि ज़िलाध्यक्ष जगदीश तेजवानी ने दीपप्रज्वालित कर किया । संस्था हर पावन पर्व पर निरंतर प्रयास करती रही हैं कि कार्यक्रम के जरिए जरूरतमंदो के साथ खड़े रहे ट्रस्ट व स्कूल के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह का कहना हैं २०१८ से संस्था बनायीं हैं तब से जगदीश तेजवानी व राजन चंद्रवंशी समय समय पर साथ व सहयोग देते आये हैं ।

 इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  उल्हासनगर भाजपा व्यापारी सेल ज़िलाध्यक्ष जगदीश तेजवानी , महेश पुरस्वानी , माँ काली चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह , प्रिंसिपल लतिका बिचकुंडवार , अशोक भंडारी , नितीन कडु , विवेक भदानी , दर्शन अहिरे , प्रमिला शर्मा , रितु यादव सहित शिक्षक शिक्षिकायें कई लोग महिलाओं के साथ स्कूल के छात्र छात्राओं सहित सामाजिक संस्थाओं के पदधिकारी मौजूद रहे।




 










उल्हासनगर :

उल्हासनगर महानगर पालिका द्वारा रीजेंसी एंटीलिया बिल्डिंग कॉम्प्लेक्स उल्हासनगर 1 में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल म्हारालगांव  में शुरू किया गया है। इस अस्पताल में महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना के तहत महाराष्ट्र राज्य के नारंगी या पीले राशन कार्ड और आधार कार्ड धारकों को मुफ्त सर्जरी और उपचार प्रदान किया जाएगा।

एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, बाईपास, वॉल रिप्लेसमेंट, साथ ही हड्डी की सर्जरी ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, पीसीएल रिपेयर घुटना रिप्लेसमेंट हिप रिप्लेसमेंट, किडनी स्टोन, प्रोस्टेट सर्जरी, महिला गर्भाशय ट्यूमर को हटाना, अपेंडिक्स, हर्निया, पित्ताशय की पथरी आदि। नि:शुल्क किया जाएगा।

अस्पताल का पता:

उल्हासनगर महानगर पालिका सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रीजेंसी एंटेलिया म्हाराल सोसाइटी मुरबाड रोड, डी मार्ट।







 












उल्हासनगर: 


आज दिनांक ५ एप्रिल के दिन डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने उल्हासनगर ५ के ,स्वामी शांती प्रकाश आश्रम, साईं वसणशाह दरबार की आशीर्वाद ली व व्यापारीयों से मुलाकात की और जानी उनकी तकलीफें व जलद ही समस्या का समाधान निकलेंगे ऐसा आश्वासन दिया। इस वक्त आमदार श्री कुमार आयलानी, आमदार श्री बालाजी किनीकर,गोपाल लांडगे,प्रदीप रामचंदानी,जमनू पुरसवानी,राजेंद्र चोधरी,भरत गंगोत्री,अरुण आशान, आदि भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना व राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। आज ही डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे ने पूर्व नगरसेवक विजू पाटील के कार्यालय का भी उदघाटन किया।

डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे उल्हासनगर भाजपा  मंडल ५ के पदाधिकारियों से मिलने उनके कार्यालय में दुपहर १२ बजे पहुचे,भाजपा मंडल ५ के अध्यक्ष  सुनील सुखेजा जी ने उनका जोरदार स्वागत किया।

आज रात ८ बजे पूज्य लारकाना पंचायती हाल में डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे जी सभी समाज सेवकों और व्यापारीयों से मिलने आ रहे हैं, ऐसी सूचना जय झूलेलाल संघर्ष सेवा समिति  के संस्थापक अध्यक्ष दीपक रंगीला ने दी।







 






उल्हासनगर: 

सिंधी नव वर्ष व चेटीचंड महायात्रा १० अप्रैल को धूम धाम शहर में मनाया जायेगा। लगातार कई वर्षो से चेटीचंड महायात्रा का आयोजन एक गठित समिति  द्वारा किया जाता है इस संगठन में सिंधी संत भाऊ लीलाराम जी, पत्रकार हीरो बोधा, भाजपा नेता महेश सुखरामानी, एनसीपी नेता भारत गंगोत्री, दीपक छतलानी, अन्नू मनवानी,अजित माखीजानी, कुमार मंगतानी,  किशोर पिंजानी इत्यादि। १० अप्रैल को महायात्रा की सुरुवात झूलेलाल मंदिर कैंप १ होते हुए चालिया साहेब मंदिर कैंप ५ पर समापति होगी। भाऊ लीलाराम साहेब व अन्य संतो के देख रेख में निकलेगी महायात्रा। 

इस बार चेटीचंड महायात्रा समिति  ने "बेस्ट क्रिएटर ऑफ़ उल्हासनगर " विडिओ मेकिंग कॉन्टेक्स्ट के ज़रिये दो विनर्स को अवार्ड दिए जायेंगे।  पहला पुरस्कार "बेस्ट क्रिएटर ऑफ़ उल्हासनगर" और ५०००/- रुपये नकद भाऊ लीलाराम साहेब के हाथो दिया जाएगा।

भाजपा नेता व  सिंधी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी व एनसीपी नेता भारत गंगोत्री ने बच्चों, जवानो, व महिलाओ को अपील की है सभी ९ अप्रैल को  महा बाइक रैली में शामिल रह कर सिंधी नव वर्ष व चेटीचंड मेले में बर चर कर हिस्सा लें और मेले की शोभा बराएँ।






 





उल्हासनगर : 


उल्हासनगर : साईं वसनशाह उद्यान/गार्डन उल्हासनगर ४ वीनस चौक स्थित उल्हासनगर मनपा द्वारा १५ लाख रुपयों की लागत से बनाया गया था।  आचनक साईं वसनशाह उद्यान को तोड़ दिया गया और किसी निजी बिल्डर ने वहां पर बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी, इस घटना की शिकायत उल्हासनगर की अनेकों सामाजिक संघटनों और राजनीतिक दलों द्वारा उमनपा आयुक्त से की गई थी, हमेशा की तरह उमनपा आयुक्त पर कोई असर नहीं दिखा इस पर, ज्ञात हो कुछ समय पहले प्रहार जनशक्ति पार्टी और राष्ट्र कल्याण पार्टी पदाधिकारियों द्वारा उक्त विषय पर आंदोलन भी किया गया था। 

साईं वसन शाह दरबार के नामसे यह गार्डन प्रसिद्ध था उसी दरबार के गादिसर साई कालीरामजी से कायद्याने वागा लोकचळवळ के राज असरोंडकर, भाजपा नेता सुनील तांबेकर, निलेश बोबडे तथा पत्रकार प्रफुल केदारे ने मुलाकात की और व्हिनस स्थित साई वसणशाह गार्डन को मनपा द्वारा ध्वस्त करने की घटना से पत्र देकर अवगत कराया।  पूरी बात सुनने के बाद साईं कालीराम जी ने खेद जताते हुए कहा "जैसा कर्म वैसा फल हरेक को मिलता है"।







 











उल्हासनगर: 

आज पुलिस आयुक्तालय द्वारा शान्तता समिति की बैठक ठाणे में रखी गयीं जिसमें ठाणे पुलिस आयुक्त की हद्द में आनेवाले आमंत्रित शांतता समिति सदस्यों ने हिस्सा लिया जिसमें उल्हासनगर भाजपा व्यापारी सेल ज़िलाध्यक्ष जगदीश तेजवानी,महासचिव सन्नी जाधवानी,उपाध्यक्ष दिनेश मीरचंदानी ,उल्हासनगर ४ अध्यक्ष महेश पुरस्वानी , उल्हासनगर ५ अध्यक्ष सुनील सुखेजा , अनिल रामनानी उपस्थित रहे ठाणे पुलिस आयुक्त श्री आशुतोष डुँबरे की अध्यक्षता में बैठक में श्री आशुतोष डुम्बरे आयुक्त साहब जी के साथ साथ सह पुलिस आयुक्त श्री डॉ. ज्ञानेश्वर चव्हाण , डीसीपी ज़ोन 4 श्री डॉ.सुधाकर पाठारे  सहित पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने आनेवाले चुनाव व  त्यौहारों के उपलक्ष्य में मार्गदर्शन किया औऱ ज़िले की जो जो समस्यायें हैं उन्होंने आये हुए शान्तता समिति सदस्यों को आश्वासन दिया जल्द ही निवारण हेतु उचित क़दम उठाएंगे जनता व प्रशासन मिलकर काम करेंगे तो उसके परिणाम बहुत अच्छे आएंगे ।






MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget