Articles by "मुंबई"


आनंद कुमार शर्मा:


My Family, My Responsibility

माझे कुटुंब - माझी जबाबदारी 

मेरा परिवार - मेरी जिम्मेदारी


महाराष्ट्र राज्य की यह योजना १५/०९/२०२० से २५/१०/२०२० तक सम्पूर्ण महाराष्ट्र राज्य में रहने वालों में कोरोना के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करने तथा परिवार जनों के स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां लेने के उद्देश्यों से इस मुहिम की सुरुवात हुई थी जो २ चरणों में २५ अक्टूबर २०२० तक पूर्ण होनी थी । 

इस मुहिम के अंतर्गत ३-३ सदस्यों की कई टीम बनाई गई जिसमें १ अरोग्य अधिकारी तथा २ स्वयंसेवक शहर, गांव, कस्बों, इत्यादि... के प्रत्येक घरों में जाकर घर के प्रत्येक सदस्यों का तापमान, ऑक्सीजन लेवल SPO2, की जांच करना आवश्यक था। हर ५-१० पथकों के साथ १ डॉक्टर उपचार के लिए नियुक्त किया गया था। 

इसके साथ घर के किसी भी सदस्यों को बुखार, सर्दी, खाँसी, साँस लेने में दम लगना, गले मे ख़राश, SPO2 ऑक्सीजन लेवल 95 से कम होने पर या कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार हेतु नजदीकी अरोग्य केंद्र या अस्पताल में जाँच के लिए तुरंत भेजना का कार्य प्रत्येक पथक को दिया गया था। 

अगर किसी व्यक्ति को कोविड -१९ संक्रमित पुष्टि हुई है, तो उसका इलाज कहाँ चल रहा है और यदि कोविड संक्रमण को मात देकर ठीक हुआ हो तो उसके ठीक होकर आने की तारीख का ब्यौरा देना होगा।

कोविड की लक्षणों के अलावा घर के किसी भी सदस्यों के कोमोरोबिड स्थिति (Comorbid Condition) जैसे किसी को मधुमेह (Diabetes), उच्च रक्तचाप (Hypertension), किसी प्रकार की दिल की बीमारी (Heart disease), मोटापा (Obesity), दमा या फेफड़ों का रोग (Asthma/Chronic Lung Disease), गुर्दे की बीमारी (Chronic Kidney Disease), कर्क रोग (Cancer), जिगर रोग (Liver Disease), शरीर का कोई अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant).. इन बीमारियों तथा संबंधित उपचार के बारे में जानकारी देनी थी और सरकारी मोबाइल एप्प में पूरी जानकारियां दर्ज करने का कार्य दिया गया था। 

इस मुहिम के अंतर्गत महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी था कि जिन्हें भी कोमोरोबिड स्थिति (Comorbid Condition) की शिकायत अगर है तो उन्हें जरूरत अनुसार उपचार हेतु मुफ्त दवाइयां (Free Medicine) उपलब्ध करना उस पथक के डॉक्टर का कर्तव्य है। 

माझे कुटुंब - माझी जबाबदारी, मुहिम कोविड-१९ के रोकथाम के लिए अतिमहत्वपूर्ण योजना है, जिसे सम्पूर्ण महाराष्ट्र राज्य में सख्ती से अमल करने की जरूरत थी । 

इस मुहिम के संबंध में आपकी प्रतिक्रिया हमें, व्हाट्सएप, फेसबुक या मैसेज बॉक्स में कमेंट जरूर करें।





This News is Sponsored by 👇:



जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा के पड़ाव में किया गया उम्दा स्वच्छता प्रबंधन बाबा बर्फानी के हजारों भक्तों को स्वच्छता का संकल्प भी दिला रहा है। यात्रा के पांचवें दिन शुक्रवार को यात्रियों की संख्या ने 60 हजार के आंकड़े को पार कर लिया। पवित्र गुफा के आसपास भी पर्यावरण संरक्षण का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग और पड़ावों पर जगह-जगह कूड़ेदान, सोकपिट्स, स्नानागार और शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है। कूड़े के निस्तारण के लिए बायो सेटेबल पिट्स बनाए गए हैं। यात्रा के दौरान एकत्रित होने वाले कूड़े को जैविक तरीके से नष्ट किया जा रहा है। मानव मल को भी नष्ट करने के लिए विशेष तकनीक अपनाई जा रही है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

Mumbai: Congress' candidate for Mumbai North-west Sanjay Nirupam has been receiving support from well known personalities across multiple fields. Wrestler Narsingh Yadav will be campaigning for Nirupam today in the city.

Speaking about the polls, Sanjay Nirupam said, "The Congress Party will definitely emerge victorious in all the 6 constituencies of Mumbai".

 Speaking about his constituency Mumbai North-west in particular Nirupam said, "It is extremely unfortunate that despite being voted to power in 2014, Shiv Sena MP Gajanan Kirtikar has not bothered to visit these people or solve their problems even once".

While campaigning in Mumbai's Jogeshwari today, Narsingh Yadav will urge the citizens to vote for Sanjay Nirupam on April 29.

Sanjay Nirupam is contesting polls from the Congress Party against Shiv Sena's Gajanan Kirtikar from Mumbai North-west. 

 भिवंडी। भिवंडी  कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोहराब खान द्वारा तथा भिवंडी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शोएब गुड्डू की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन खाड़ी पार के तुलसी नगर स्थित आयोजित किया गया।   इस सभा को संबोधित करते हुए, सोहराब खान ने क्षेत्र के लोगों को बताया कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा के  उम्मीदवार  सुरेश टावरे हैं इन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और सोहराब खान ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के अभाव को भी उजागर किया।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो  पारही है,  जिसकारण  क्षेत्र के लोग पानी खरीदने के लिए मजबूर  हैं। साथ ही स्वच्छता और अच्छी सड़क और सफाई की कमी के कारण क्षेत्र के नागरिक कई  प्रकार की संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हैं जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है और लोग चिंतित भी हैं, इस लिए इन सभी समस्याओं का समाधान करना अतिआवश्यक है।  जिसे कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष शोएब गुड्डू खान ने  गंभीरता से लिया,  और शोएब गुडू  ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के शासनकाल में देश की स्थिति खराब  से खराब हो गई है, उनकी गलत नीतियों के कारण, किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, और पावर लूम उद्योग की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण बुनकर समाज को अपने पावरलूम भंगार के मोल बेचना पड़ रहा है और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है ।  वहीं  शिक्षित युवा बेरोजगार हैं , गरीब और मजदूर वर्ग भी बेरोजगार हो रहे हैं।  परिणामस्वरूप, सभी लोग एक अनेक समस्याओं में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और हमारे प्रधानमंत्री एक ही आवाज लगा रहे हैं, के अच्छे दिन आने वाले हैं ।  मित्रों आप के पास भी भाजपा के लोग आएंगे और आपको भाजपा को मतदान करने के लिए कहेंगे, तो आप उनसे यह पूछें के  आखिर अच्छे दिन कब आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आप  कांग्रेस पार्टी  के लोकसभा उम्मीदवार सुरेश टावरे  को  भारी मतों से विजयी बनाएं, निश्चित रूप से कांग्रेस को लाएंगे अच्छे दिन आएंगे ।   मैं वादा करता हूं कि जल्द से जल्द, इस क्षेत्र की उक्त सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए हम लोग हरसंभव प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। ।

 उक्त अवसर पर सोहेल खान, इकबाल सिद्दीकी, जकी अंसारी, अरफात खान, महिला अध्यक्षा रेहाना अंसारी, शफीक बाबू, रसूल खान, शरीफ शेख, अब्दुल हमीद भाई, लुकमान भाई, महिला अध्यक्षा मीना मैडम, सफिया शेख, मीना आपा, हाजरा अनवर शेख पूर्व सरपंच, आदि  क्षेत्र के पदाधिकारी व नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। उक्त सभा का संचालन फुरकान अहमद खान ने किया।

 भिवंडी मनपा प्रशासन से परमिशन लिए बगैर उड़ान पुल के पिलर पर अवैध रूप से फिल्म का पोस्टर लगाकर शहर  की सुंदरता बिगड़ने पर हसीन फरहान थिएटर के मैनेजर नसीम बशीर कुडा के विरुद्ध भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में फौजदारी का मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के हसीन व फरहान थिएटर में रंगीला राजा और चिट इंडिया नामक 2 हिंदी  फिल्म लगी है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए थिएटर की ओर से नई बस्ती स्थित वेलकम होटल के सामने नए निर्माणाधीन उड़ान पुल के पिलर पर अवैध रूप से पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता को नष्ट किया गया है। इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर मनपा प्रभाग क्रमांक 2 के सहायक आयुक्त सुनील भोईर ने हसीन, फरहान थिएटर के मैनेजर नसीम कुड़ा   के विरुद्ध मनपा अधिनियम 1949 कलम 44, 245, 456(अ) व महाराष्ट्र मालमत्ता के प्रतिबंध अधिनियम 1995 कलम 3,2 (ए) मुंबई पुलिस अधिनियम 1951 के तहत 33(1)( डी बी )के तहत भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

-शहर भर में हर तरफ फैली गंदगी, खराब, जर्जर व गड्ढों युक्त सडकें,शहर की सभी मुख्य सड़कों पर यातायात का बाधित रहना जिसमें प्रवासियों को प्रवास के दौरान फंसे रहना,भिवंडी वासियों के लिए पार्क का अभाव, गंदगी और कचरों के कारण प्रदूषण ,गटरों का मलयुक्त पानी का रास्तों पर हो रहे रिसाव आदि जैसी समस्याओं का सामना हर समय करना पड़ता है, जो स्वस्थ्य व स्वच्छता के लिए एक गंभीर समस्या बनते जा रही है। उक्त सभी नागरी समस्याओं की ओर नागरिकों को जागरूक करने तथा एक नए स्वच्छ व सुंदर तथा हरी भिवंडी के निर्माण के लिए बीडा अब भिवंडी के कैंब्रिज पोली मैथ स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्रों व छात्राओं उठाया है। इसी प्रकार आगामी 20 जनवरी, रविवार के दिन शहर के अंजूरफाटा क्षेत्र खारबाव रोड पर स्थित राज्य के पहले कैंब्रिज पोली मैथ स्कूल के छात्रों द्वारा नवनिर्मित भिवंडी कार्निवाल के नाम से एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वह शहर के जाग्रुक शहरियों,विविध क्षेत्र के विशेषज्ञों, जन प्रतिनिधियों, सरकारी और अर्ध सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों, छात्रों के माता-पिता अभिभावकों सहित शहर के चयनित स्कूलों के छात्रों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि स्वच्छ, सुंदर और हरी भिवंडी के लिए इनमें गरूकता पैदा करने के साथ साथ इसमें इनकी भी सहायता ली जासके और इसके लिए इन छात्रों के मासूम बुद्धि अपने शहर को साफ-सुथरा बनाने, खराब व जर्जर सड़कों और यहां के बढ़ते प्रदूषण से शहर को मुक्ति दिलाने जो भी व्यवस्था व उपाययोजना हो इन्हें मालूम किया जासके और इसे शहरियों तक पहुंचाते हुए इनमें जागरूकता लाई जा सके। भिवंडी डी के पोली मेथ स्कूल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने वाले छात्रों ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि वह अपने स्तर पर अपने शिक्षक और स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर शहर के जनप्रतिनिधियों, मनपा अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों सहित आम नागरिकों से भिवंडी शहर की साब सफाई, खराब व जर्जर सड़कों आदि नागरी समस्याओं के संदर्भ से शहरी मुद्दों सहित साक्षात्कार लिया और उनकी राय लिया , उन सभी ने यही कहा कि भिवंडी शहर का कुछ भी नहीं हो सकता है, इसके लिए लोगों की मानसिकता को बदलना होगा जिसके लिए बड़े पैमाने पर जनजागृती की जरूरत है।इस प्रोजेक्ट के लिए उक्त छात्रों के अनुरोध पर स्कूल प्रशासन ने पॉली मैथ स्कूल परिसर में आगामी 20 जनवरी 019 को सुबह 8.30 बजे के समय से नवनिर्माण भिवंडी कार्निवाल अंतर्गत एक समारोह का आयोजन किया गया है , जिसमें उन्होंने शहर के सभी स्कूल के छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है। पॉली मैथ स्कूल के निदेशक भावेश गांधी और हेमंत मेहता ने बताया कि बच्चे कौम और शहर का भविष्य हैं। अपने शहर को बदलने के लिए,यह बच्चे आगे बढकर अपने शहर और समाज को बदलना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भिवंडी कार्निवाल समारोह में बच्चों के नृत्य, फोटोग्राफी,चित्रकला स्पर्धा, फैंसी ड्रेस, चुटकुले , कविता आदि विविध स्पर्धा का आयोजन बच्चों के लिए किया गया है। व इसमें भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एक चित्रकला स्पर्धा कार्यशाला का आयोजित की जाएगी। इस कार्निवाल समारोह में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए रॉक क्लाइंबिंग, क्ले कंटेनर, क्राफ्ट्स, सेरामिक्स आर्ट, साइंटिफिक गेम्स, मास्टर शेफ गेम्स, मोम बत्ती, साबुन बनाना, कपडे की थैली बनाना आदि आयोजित किए जाएंगे। भिवंडी कार्निवाल के लिए छात्रों सहित नागरिकों को नि: शुल्क प्रवेश दिया गया है।वहीं स्कूल प्रशासन ने जागरूक नागरिकों से इस समारोह में भारी संख्या में सहभागी होने के लिए अपील की है।

मुंबई। आज बेस्ट समिति की बैठक में बोनस को लेकर हंगामा हुआ। जिसके चलते सभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब बेस्ट कर्मचारियों के बोनस का फैसला आज होगा। इस हंगामे के चलते किसी विषय पर चर्चा नहीं हो सकी। महाव्यवस्थापक ने कहा की बीएमसी आयुक्त से बोनस को लेकर अनुरोध करेंगे। बेस्ट समिति की बैठक शुरू होते ही सुहास सावंत ने कर्मचारियों के बोनस की बात उठायी। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि किसी भी हाल में कर्मचारियों को बोनस मिले। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कर्मचारियों को बोनस देने की बात दोहराई। जबकि महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने बेस्ट की तिजोरी को खाली बताते हुए हाथ खडे कर दिए। प्रशासन का रुख बोनस न देने की ओर बढ़ता देख सभी सदस्य, बोनस दो, बोनस दो के नारे लगाने लगे।  समिति सदस्य सुनील गणाचार्य ने अधिकारियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि आप लोगों में किसी प्रकार की इच्छा शक्ति बची नहीं दिखती जिसके चलते आप लोग हर बार हाथ खड़े कर देते हो। राज्य सरकार के सभी विभाग चाहे वे घाटे में हों या फायदे में हर कर्मचारी को बोनस मिल रहा है, फिर रात दिन मेहनत करने वालों को हम क्यों नहीं बोनस दे पा रहे हैं।
समिति सदस्य राजेश कुशले ने कहा कि हर कोई जीवन में आगे बढ़ता है, यहां उपस्थित हर किसी ने तरक्की की है, पर बेस्ट में तो मामला दूसरा ही चल रहा है। अगर हम अपने मेहनती कर्मचारियों को बोनस नहीं दिला पाए, तो बेकार है हमारा सदस्य होना, बोनस न मिलने पर मैं इस्तीफा दे दूंगा।सुहास सावंत ने कहा कि अगर हम अपने कर्मचारियों को बोनस नहीं दे सके तो वे बहुत नाराज हो उठेंगे। और त्यौहार के समय पर उन्हें मनाने हर किसी सामने आना होगा। हम बहुत मामूली रकम 5 हजार रुपए मांग रहे हैं, अगर प्रशासन ने बोनस की घोषणा नहीं की तो फिर सोमवार से बसें नहीं चलेंगी।महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने कहा प्रशासन भी अपने कर्मचारियों को बोनस देना चाहता है, पर जब हमारे पास पैसे नहीं हैं तो हम कहां से लाएं। हमारे पास पैसे छापने की मशीन तो नहीं है। फिर भी मैं महानगरपालिका आयुक्त अजोय मेहता से बात करके बोनस देने की मांग करूंगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष बेस्ट उपक्रम ने अपने कर्मचारियों को साढ़े पांच हजार सानुग्रह अनुदान (बोनस) दिया था। इसके लिए बीएमसी ने बेस्ट को 35 करोड़ रुपए दिए थे। बाद में प्रशासन ने प्रति महीने 500 रुपए के हिसाब से कर्मचारियों के वेतन से काट लिया गया।
बेस्ट उपक्रम में 41 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। 35 हजार कर्मचारी परिवहन विभाग में और 6 हजार कर्मचारी विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। ऐसे में अगर बोनस देना कहते हैं तो उन्हें 22 करोड़ रुपए का प्रावधान करना पड़ेगा। 

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget