Latest Post


 


उल्हासनगर — पवई चौक स्थित मां शक्ति सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार 18 महाशक्ति पीठों की भव्य झांकियों की अनोखी प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। लायंस क्लब ग्राउंड पर आयोजित इस पूजा में लाखों भक्तों ने माता दुर्गा के दर्शन किए और मनोकामनाएं मांगीं।

मां शक्ति सेवा संस्था गत 17 वर्षों से पवई चौक पर दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही है। इस वर्ष दुर्गाष्टमी के अवसर पर संस्था ने देशभर की 18 महाशक्ति पीठों की झांकियों के माध्यम से मां दुर्गा की महिमा को दर्शाया। झांकियों को देखने के लिए भारी संख्या में नागरिक पहुंचे और “जय माता दी” के जयघोष के साथ दर्शन किए।

संस्था के अनुसार, मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण का कार्य कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा किया गया। पारंपरिक बंगाली शैली में तैयार प्रतिमा और भव्य मंडप ने पूजा स्थल की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर महाशक्ति सेवा संस्था के अध्यक्ष निलेश शावं, उपाध्यक्ष गोपाल शावं, सचिव दीपक शहा, प्रमुख सलाहकार अधिवक्ता सतीश शाह, कोषाध्यक्ष अशोक शाह तथा शंकर मोदी, राकेश गुप्ता, दिनेश यादव, पवन वर्मा और दिलीप गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने श्रद्धालुओं का स्वागत किया और आयोजन की सफलता के लिए स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में एकता, भक्ति और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का माध्यम है। आगामी वर्षों में भी इसी भव्यता के साथ पूजा आयोजित की जाएगी।







 


उल्हासनगर: उल्हासनगर पुलिस ज़ोन 4 के अंतर्गत आने वाले आठ थानों ने गुम हुए तथा चोरी किए गए मोबाइल फोन, सोने के आभूषण और मोटरसाइकिलें बरामद कर संबंधित नागरिकों को वापस सौंप दीं। इन बरामद वस्तुओं की कुल अनुमानित कीमत 20 लाख 66 हजार रुपये बताई गई है।

इस अवसर पर ज़ोन 4 के पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन गोरे, दो सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) तथा आठों थानों के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे। DCP सचिन गोरे ने बताया कि ज़ोन 4 की हद में उल्हासनगर, मध्यवर्ती, विठ्ठलवाड़ी, हिललाइन, अंबरनाथ, शिवाजीनगर, बदलापुर पूर्व और बदलापुर पश्चिम थाने शामिल हैं।

पुलिस ने चोरी और गुमशुदगी के मामलों में बरामद किए गए मोबाइल फोन, सोने के आभूषण तथा मोटरसाइकिलें उनके वैध स्वामियों को लौटाईं। DCP गोरे ने कहा कि नागरिकों के सामान की पहचान कर उसे वापस सौंपने के लिए ज़ोन 4 पुलिस लगातार प्रयासरत है। इससे पहले भी उल्हासनगर पुलिस परिमंडल ने घरफोड़ी, वाहन चोरी और सोने की चोरी से जुड़े मामलों में बरामद संपत्ति नागरिकों को लौटाने की कार्रवाई की थी।

DCP सचिन गोरे ने नागरिकों से अपने मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कोई भी वस्तु चोरी या गुम होने पर तुरंत संबंधित पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं, ताकि बरामदगी और वापसी की प्रक्रिया आसान हो सके।










 


उल्हासनगर:  उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त मनीषा आव्हाळे (भा.प्र.से.) के निर्देशानुसार क्रीड़ा विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:30 बजे गोल मैदान, उल्हासनगर-1 में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत FIT INDIA खेल, व्यायाम व योग सत्र आयोजित किया गया।  कार्यक्रम में 150 से अधिक नागरिकों और महापालिका के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया; सभी प्रतिभागियों को FIT INDIA लोगो वाले टी-शर्ट वितरित किए गए।

इस अवसर पर आरोग्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिक श्री दयाल खेमानी, अध्यक्ष, ओम योगा केंद्र, को सन्मानचिन्ह देकर सम्मानित किया गया।  इसके बाद लगभग डेढ़ घंटे तक विभिन्न व्यायाम व योगासन सत्र आयोजित किए गए, जिन्हें उपस्थित जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला।  कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागी नागरिकों को चाय व अल्पोपहार वितरित कर कार्यक्रम की समाप्ति घोषित की गई।

उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में श्रीमती अंजली साळवे (विपक्ष नेता), श्रीमती प्रीति विनोद माखिजा (सभापती, क्रीड़ा व सांस्कृतिक विभाग), श्रीमती सुषमा पाटील (उपायुक्त, क्रीड़ा), श्री अक्षय पाटील (सहायक आयुक्त, क्रीड़ा) और श्री सतीश राठोड (क्रीड़ा विभाग प्रमुख) शामिल थे।  स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।








 

कल्याण: कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के 4/जे प्रभाग क्षेत्र में बिना अनुमति के सार्वजनिक जगह पर बैनर लगाकर शहर का विरूपण करने वाले चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोळशेवाडी पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र मालमत्ता विरूपण प्रतिबंध अधिनियम, 1995 की धारा 3 के तहत गुन्हा दाखल किया गया है।

महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल के निर्देशानुसार शहर में अवैध होर्डिंग्स और बैनर्स हटाने की कार्रवाई चल रही है।  इसी क्रम में 4/जे प्रभाग अंतर्गत कल्याण (पूर्व) के लोकग्राम इलाके में सीमा कैटरर्स, मद्रास कैफे, काटेमानिवली में स्पेशल फेस्टिवल ऑफर, और कोळशेवाडी रोड पर वामक्षी इवेंट्स के बैनर बिना अनुमति के लगे पाए गए।

सहायक आयुक्त सविता हिले के मार्गदर्शन में फेरीवाला पथक के पथकप्रमुख सुरेश मरोठिया ने कार्रवाई करते हुए इन चारों अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ कोळशेवाडी पुलिस स्टेशन में  महाराष्ट्र मालमत्ता विरूपण प्रतिबंध अधिनियम, 1995 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कराया।

महापालिका ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए ऐसे अवैध बैनर और होर्डिंग्स लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।











उल्हासनगर: प्रस्तावित यूपीआई मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क के विरोध में शुक्रवार को उल्हासनगर के दुकानदारों ने ‘नो यूपीआई डे’ मनाया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर लगे यूपीआई क्यूआर कोड, साउंड बॉक्स और भुगतान उपकरणों पर काला कपड़ा डालकर विरोध दर्ज कराया।

यह विरोध यूएसए शॉपकीपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक छतलानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें उल्हासनगर की लगभग 17 दुकानदार एवं व्यापारी associations ने भाग लिया। व्यापारियों का कहना है कि यूपीआई लेन-देन पर प्रस्तावित शुल्क से छोटे दुकानदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। इसी के विरोध में एक दिन के लिए यूपीआई भुगतान स्वीकार नहीं करने का प्रतीकात्मक निर्णय लिया गया।

व्यापारिक संगठनों ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन डिजिटल भुगतान व्यवस्था के विरोध में नहीं, बल्कि प्रस्तावित व्यापारी शुल्क के खिलाफ है। देश के विभिन्न हिस्सों में भी व्यापारियों ने क्यूआर कोड और भुगतान मशीनों को काले कपड़े से ढककर विरोध जताया है।

सहभागी संगठनों की सूची

अमन शॉपकीपर्स एसोसिएशन, न्यू रोड शॉपकीपर्स एसोसिएशन, जापानी बाजार एसोसिएशन, नेहरू चौक शॉपकीपर्स एसोसिएशन, पूजा गजानन मार्केट, शिव शक्ति शॉपकीपर्स एसोसिएशन, टू-व्हीलर्स एसोसिएशन, यूएनआर कार डीलर्स एसोसिएशन, झूलेलाल बाजार एसोसिएशन, न्यू साईं बाबा मार्केट, श्रीराम गली एसोसिएशन, एसवीएस साड़ी बाजार, सिद्धिविनायक एसोसिएशन, पूजा झूलेलाल पंचायत, उल्हासनगर प्लास्टिक मैन्युफैक्चरर्स एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन, उल्हासनगर मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन, यूएनआर फायरवर्क्स डीलर्स एसोसिएशन।








 


उल्हासनगर: उल्हासनगर मनपा की गुरुवार को हुई विशेष महासभा में सात मनोनीत नगरसेवकों की घोषणा कर दी गई। इससे पहले भाजपा नगरसेवक प्रधान पाटील की मौजूदगी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

16 सितंबर को महापौर के प्रति अपशब्द कहने पर प्रधान पाटील को तीन सभाओं के लिए निलंबित किया गया था। फिर भी उनके सभागृह में आने पर महापौर अश्विनी निकम ने सुरक्षा गार्डों को उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया और उनके बाहर जाने तक चुनाव प्रक्रिया रोक दी। काफी देर हंगामे के बाद पाटील स्वयं बाहर चले गए, तब जाकर प्रक्रिया शुरू हुई।

ये बने मनोनीत नगरसेवक:

शिवसेना (शिंदे गुट) से - पंचम ओमी कालानी, रमेश चव्हाण, निलेश बोबडे, हेमा पिंजानी और आशा पवार। भाजपा से - धनंजय बोडारे और राजेंद्र (बाला) श्रीखंडे।

भाजपा गटनेता राजेश वधरिया ने सूची में अंतिम समय में बदलाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले डॉ. एस.बी. सिंह और अधिवक्ता पूनम गुप्ता के नाम थे, जिन्हें बदल दिया गया। वधरिया ने कहा कि भाजपा के 4 मनोनीत होने चाहिए थे, लेकिन शिवसेना ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इस मामले में वे कोर्ट जाएंगे।









 


कल्याण: महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में कम बारिश के कारण उत्पन्न सूखे की स्थिति को देखते हुए कल्याण महानगर पालिका मनपा की ओर से मुख्यमंत्री सहायता निधि में 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। कल्याण महानगर पालिका के स्थापना दिवस के अवसर पर नियमित समारोह आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी महापौर हर्षाली चौधरी ने गुरुवार को स्थायी समिति सभागृह में आयोजित पत्रकार परिषद में दी।

महापौर ने स्थापना दिवस पर मनपा अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। मनपा आयुक्त अभिनव गोयल ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर वर्ग-4 के सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर उपमहापौर राहुल दामले, स्थायी समिति सभापति मल्लेश शेट्टी, सभागृह नेता वरुण पाटील, महिला एवं बाल कल्याण समिति सभापति सारिका जाधव, शिवसेना गुटनेता विश्वनाथ राणे सहित मनपा के पदाधिकारी, अधिकारी और पत्रकार उपस्थित थे।






MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget