Articles by "international"

 



 आनंद कुमार शर्मा:            

                         बाल दिवस के अवसर पर १४ नवंबर २०२०, को पोएट्री एवं लिटरेरी ग्रुप (पी.एल.जी.) द्वारा रंगारंग साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश एवं विदेश से बहुत सारे बच्चों ने भाग लिया।  
संयोग से १४ नवंबर को दिपावली का  शुभ त्योहार तथा बाल दिवस के अवसर पर इस अनोखे कार्यक्रम में, बच्चों का उत्साह देखते ही बना ।  

कार्यक्रम का शुभारंभ पी.एल.जी. के ग्लोबल प्रेसिडेंट तुफैल अहमद ने किया और कहा कि यदि हमें अपनी सभ्यता, साहित्य और संस्कृति को संजोए रखना है तो हमें बच्चों को भी साहित्य और संस्कृति से जोड़ना होगा,  इसलिए पी.एल.जी. वर्ष के हर तिमाही में बच्चों के लिए एक कार्यक्रम अवश्य करता है। बाल दिवस और दिपावली के शुभ अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी प्रतिबद्धता की एक श्रृंखला है। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहें जाने माने नृत्य एवं फिल्म कलाकार श्री सुदर्शन चक्रवर्ती, जिन्होंने पी.एल.जी. के इस प्रयास की बहुत सराहना की तथा बच्चों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सुदर्शन चक्रवर्ती जी ने पी.एल.जी. की साप्ताहिक पत्रिका का भी लोकार्पण करते हुए कहा कि पत्रिका बहुत ही उत्कृष्ट है और इस प्रयास के लिए पी.एल.जी. संपादकीय बोर्ड के सदस्यों अवधेश राणा, विभा तिवारी और सिम्मी कुमारी कि सराहना की। 



कार्यक्रम एक बहुत ही अद्भुत रूप में प्रस्तुत किया गया।  कार्यक्रम का सेट पी.एल.जी. अंतर्राष्ट्रीय विधालय के अनुरूप था और इस काल्पनिक विधालय के मंच पर बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसे श्रीमती डेज़ी ने विधालय की एक उत्कृष्ट शिक्षिका के रूप में कार्यमक्रम का संचालन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके वर्ग एवं रोल नंबर से मंच पर बुलाया। उनकी कक्षा स्थली की परिकल्पना अत्यंत ही सजीव रूप प्रस्तुत कर रही थी जो नितांत ही  प्रशंसा की पात्र हैं। कुल मिलाकर दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो यह सचमुच किसी विधालय का ही कार्यक्रम हो। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम पेश किया। इन बाल गोपालों की  प्रस्तुतियों  ने सबका मन मोह लिया। कक्षा १२ में पढ़नेवाली लिखिता का काव्य पाठ, सहयनिका दास कक्षा १० का वाद्य संगीत, मारिया युसूफ कक्षा ७ का पत्र पाठ, अभिलक्ष्य शर्मा कक्षा १२ और कृष्ण नैयर कक्षा ७  का गीत, नयनिका कक्षा ६ और गौरी कक्षा ७ का चाचा नेहरू पर निबंध, कक्षा ८ के विवेक का अभिभाषण, अफ्फान असीम कक्षा ५ का कविता पाठ, ७ वर्षीय हृद्यांशु आनंद एवं ६ वर्षीय अहलदिता आनंद  का राष्ट्रिय स्वरों से गूंजता नृत्य, ६ वर्षीय आर्य और १० वर्षीय दर्श सिजारीय का झाँसी की रानी की कथा का नाट्कीयकरण, इक़रा खान, हार्दिक सिंह और ५ वर्षीय यंश देवड़ा का मनमोहक नृत्य, सबने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की और सभी ने देश प्रेम की एक लहर से मन को तरंगित कर दिया। 

कार्यक्रम के अंत में पी.एल.जी. दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रीय प्रेसिडेंट श्री आशीष शर्मा ने अन्य अतिथियों एवं आयजकों का धन्यवाद व्यक्त किया।  प्रोग्राम की समन्वयक श्रीमती प्रियंका सिंह का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के अद्भुत प्रयास की भी प्रशंशा की और कहा की सभी बच्चों को पी.एल.जी. की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा। उन्होंने वीडियो बनाने  के लिए अभिललक्ष्य , पोस्टर डिज़ाइन के लिए आमिर तुफैल अहमद और सर्टिफिकेट के लिए श्री मनुव्वर रहमान का भी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर पी.एल.जी.अमेरिका एवं कनाडा के क्षेत्रीय प्रेसिडेंट अजय गुप्ता भी उपस्थित थे।



इस कार्यक्रम में सबसे कम उम्र ५ वर्ष के यंश देवड़ा ने सबको अपने मनमोहक नृत्य से आकर्षित किया। भारतीय मूल के यंश देवड़ा पश्चिम एशिया मरुस्थल के मध्य में बसा एक बहुत खूबसूरत देश ओमान में अपने परिवार के साथ रहते है ओर बड़े होकर भारतीय पायलट बनना चाहते हैं। डांसिंग, एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक रखते हुए अपनी प्यारी मुस्कान से सबका दिल जीत लेते हैं और जब डांस फ्लोर पर आते हैं तो अपनी अदा से लोगों को अपना दिवाना बना लेते हैं, सच कहिए तो छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं।


This News is Sponsored by 👇









इस्तांबुल। अमेरिका के विरोध के बावजूद रूस से पहली S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली अगले हफ्ते तुर्की पहुंच जाएगी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक इस रक्षा प्रणाली को रूसी वायुसेना के एक ठिकाने पर रविवार को दो मालवाहक विमानों में लादा जाएगा।

S-400 की तैनाती के लिए रूस की विशेष टीम भी सोमवार तक तुर्की पहुंच जाएगी। रक्षा प्रणाली खरीदने के फैसले के बाद तुर्की और अमेरिका के बीच तनातनी काफी बढ़ गई है।

अमेरिका ने नाटो सहयोगी तुर्की पर प्रतिबंध लगाने तक की धमकी दी है। अमेरिका का कहना है कि S-400 से उसके एफ-35 लड़ाकू विमानों की सुरक्षा खतरे में आ जाएगी।

 नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आम बजट 2019-20 में एक अहम प्रावधान किया है। अब विदेश यात्रा पर दो लाख रुपये से अधिक खर्च करने वालों को आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा। साथ ही जिन लोगों का बिजली का बिल सालाना एक लाख रुपये से अधिक है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से ITR दाखिल करना होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश वित्त विधेयक-2019 में इस आशय के प्रावधान किए। प्रस्तावित संशोधनों के तहत अगर किसी व्यक्ति ने बैंक में एक या अधिक चालू खातों में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा की है तो उसके लिए रिटर्न भरना अनिवार्य होगा।

भोपाल। चार दिन बाद विधानसभा में वित्त मंत्री तरुण भनोत द्वारा पेश किए जाने वाले कमलनाथ सरकार के पहले बजट के लिए केंद्र सरकार ने चुनौती खड़ी कर दी है। केंद्र ने करों से मिलने वाले राज्य के हिस्से में 2 हजार 677 करोड़ रुपए की कटौती कर दी है। इससे आय-व्यय का अनुमान ही गड़बड़ा गया है। जबकि, इसके आधार पर बजट तैयार हो चुका है। कैबिनेट का अनुमोदन लेकर वित्त विभाग इसे छपाई (प्रिंटिंग) के लिए भी भेज चुका है। इसका सिर्फ वही हिस्सा बाकी है, जो कराधान से जुड़ा है। ऐसे में इस कटौती की पूर्ति करना सरकार के लिए बेहद मुश्किल काम है क्योंकि सरकार आम जनता पर ऐसे किसी नए कर का बोझ नहीं लादना चाहती है जो उसे सीधे-सीधे प्रभावित करे।

नई दिल्ली। देश भर में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके चलते अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार मानसून आने में देरी हो चुकी है। निजी मौसम वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक शनिवार को गरज बढ़ने की संभावना है। आइये प्रदेशों में बारिश की संभावना और स्थिति को विस्‍तार से जानें।


दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसी के साथ मानसून राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंच गया।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget