Articles by "UlhasnagarMuncipalCorporation"

 


उल्हासनगर: 

उल्हासनगर 3 सिंधु युथ सर्कल और UMC स्कूल नंबर 07 के पास 6-7 चैंबर के ढक्कन टूटे हुए या गायब हैं, जिससे रोजाना हादसों का खतरा बढ़ गया है। गलती से गिरने या फिसलने की घटनाएं आम हो गई हैं। इस क्षेत्र के लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार इस विषय में सूचना दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।रहवासियों ने आज से इन टूटी चैंबरों के पास दिए जलाकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करने का निर्णय लिया है, ताकि यह गंभीर समस्या अधिकारियों तक पहुंचे और जल्द समाधान हो सके। सिंधु युथ सर्कल में अक्सर सीनियर सिटीजन प्रोग्राम आयोजित होते रहते हैं, जहां दुर्घटना की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। इसी प्रकार, UMC स्कूल नंबर 07 में सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है क्योंकि यहां बच्चे और शिक्षक रोजाना आते-जाते हैं।स्थानीय निवासी उम्मीद कर रहे हैं कि जलती हुई इन दियों की रोशनी से प्रशासन को यह टूटे चैंबर नजर आएंगे और जल्द इसे दुरुस्त किया जाएगा, ताकि किसी भी अप्रिय हादसे से बचा जा सके।







 


उल्हासनगर:

30 सितंबर 2025 को महापालिका प्रशासक और आयुक्त सौ. मनिषा आव्हाले ने उल्हासनगर के मुख्य रास्ते एवं चौकों का स्थलीय निरीक्षण किया। शहर अभियंता, उप अभियंता, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। निरीक्षण में धोबी घाट रोड, कल्याण मुरबाड रोड, खेमाणी भाजी मार्केट चौक, मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन, फॉलवर लाइन चौक, छत्रपती शाहू महाराज उड्डाणपूल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल थे। प्रशासक और आयुक्त सौ. मनिषा आव्हाळे ने निर्देश दिए कि रास्तों पर बने खड्डों को प्राथमिकता से भरवाया जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग की सभी विकास एवं मरम्मत कार्य तेजी से संपन्न किए जाएं। जलापूर्ति विभाग को जल निकासी लीकेज तुरंत दुरुस्त करने के आदेश भी दिए गए। सभी कनिष्ठ अभियंताओं को अपने-अपने प्रभागों के खराब रास्तों की सूची बनाकर त्वरित मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।









MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget