Articles by "ठाणे"

 






शहापुर:

शहापुर आदिवासी विकास महामंडळाच्या आधारभूत केद्रांवरील फसवणूक आणि गैरकारभाराबाबत शुक्रवारी उप प्रादेशिक व्यवस्थापकाच्या दालनात प्रहार जिल्हा अध्यक्ष  स्वप्निल पाटिल व तालुका अध्यक्ष वसंत पानसरे यांच्या नेतृत्वाखाली  प्रादेशिक व्यवस्थापक व शेतकरी यांच्यामध्ये विविध विषयावर झालेल्या चर्चेत राष्ट्रकल्याण पार्टीचे अध्यक्ष शैलेश तिवारी व शेतकरी यांनी महामंडळाच्या उप प्रादेशिक व्यवस्थापकाला चांगलेच धारेवर धरले.

प्रहार जनशक्ती पक्ष शहापूर  तालुका अध्यक्ष वसंत पानसरे यांच्या कडे शेतकऱ्यांच्या अनेक तक्रारी आल्या होत्या.याची दखल घेत शेतकऱ्यांच्या हक्कांसाठी प्रशासनाला जाब विचारण्यासाठी  प्रहारतर्फे शुक्रवारी सदर कार्यालयात ठिय्या आंदोलनाचा इशारा देण्यात आला होता. माञ आंदोलन न करता पोलिस प्रशासनाने मध्यस्थी करुन चर्चेतून मार्ग काढण्याचे आव्हान करण्यात आले होते. यानुसार शेतकऱ्यांनी आधारभूत खरेदी केंद्रावर दोन महिन्यापूर्वी दिलेल्या धानाचा मोबदला बँक खात्यात जमा न करता शहापूर उपप्रादेशिक व्यवस्थापकांनी शेतकऱ्यांना रक्कम अदा केली असल्याची खोटी यादी प्रसिद्ध करुन शेतकऱ्यांची फसवणुक केली आहे.शासन नियमानुसार शेतकऱ्यांना बारदान देण्यात आले नाही,तसेच प्रति क्विंटल मागे ११ रुपये दराने हमाली घेत आर्थिक पिळवणूक केली.अश्या नाना तऱ्हेच्या अनेक तक्रारी संदर्भात यावेळी प्रादेशिक व्यवस्थापक योगेश पाटील यांच्याशी चर्चा करण्यात आली असुन सर्वच तक्रार ऐकूण धानाची रक्कम दोन दिवसांनी अदा करण्यात येणार असुन  दोषीवर कायदेशीर कारवाई करुन व्यवस्थेमध्ये काही सुधारणा करण्याचे आश्वासीत केले.आणी जर का या मागण्या पूर्ण नाही झाल्या तर लवकरच प्रहारतर्फे व राष्ट्रकल्याण पार्टी तर्फे उग्र आंदोलन करण्याचा इशारा यावेळी दिला.

यावेळी आदिवासी विकास महामंडळ उप प्रादेशिक कार्यालयाच्या दालनात  प्रादेशिक व्यवस्थापक योगेश पाटील,उपप्रादेशिक व्यवस्थापक सागर सोनवणे,प्रहार पदाधिकारी दिपक लढे, सल्लागार  वामन केदार,संतोष धानके,सचिन राउत,सचिन कुंभार,जयवंत विशे,विजय हरणे,विनायक बोंद्रे,धनाजी वरकुटे,प्रवीण अंदाडे,सुनील गगे,चंद्रकात देसले,मयूर किरपण,तुषार पानसरे,नितीन कुडव,अकील शेख,राहुल दिनकर,महिला कार्यकर्त्या प्रमिला गगे,साक्षी जाधव,प्रभावती हरणे,धनंजय मिश्रा आदी पदाधिकाऱ्यांसह शेतकरी उपस्थित होते.







 



द न्यू आझादी टाईम्स कि पूरी टीम के तरफ से आज शनिवार ३१/१०/२०२० को.... 

राष्ट्रीय एकता के प्रतीक, लौह पुरुष, भारत रत्न, _सरदार वल्लभ भाई पटेल_ की जयंती पर शत्-शत् नमन करते है। 

हमारे सभी पाठकों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं।

आनंद कुमार शर्मा

           दो बूंद पोलियो डोज़ पिलाओ , और अपने बच्चे की जिंदगी सब मिलकर खुशहाल बनाओ।

 पोलियों डोस पिलाना है, देश को हमें बचाना है।

 पल्स पोलियो का ये अभियान, क्यों न बने अपना अभिमान।



१ नवंबर २०२०, को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टिकाकरण दिवस रखा गया है। पोलियो रविवार के दिन ०-५ वर्ष के बच्चों को नजदीकी पोलियों बूथ पर ले जाकर पोलियो डोज़ दिलाना आवश्यक है। 

महानगर पालिका ने शहर के सभी नागरिकों से ५ वर्ष आयु से कम उम्र के बच्चों को दो बूंद पोलियो लस दिलाने की अपील की है, अगर बच्चों को कोई भी प्रकार की तकलीफ हो तो भी पोलियो डोज़ दिलाना न भूले। 

पोलियो सप्ताह के तहत २/११/२०२० से ६/११/२०२० तक घर घर जाकर जिन्होंने १ नवंबर को डोज़ नही लिया उनको देने का प्रावधान किया गया है।




This News is Sponsored by 👇











आनंद कुमार शर्मा:


My Family, My Responsibility

माझे कुटुंब - माझी जबाबदारी 

मेरा परिवार - मेरी जिम्मेदारी


महाराष्ट्र राज्य की यह योजना १५/०९/२०२० से २५/१०/२०२० तक सम्पूर्ण महाराष्ट्र राज्य में रहने वालों में कोरोना के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से प्रत्येक नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच करने तथा परिवार जनों के स्वास्थ्य के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां लेने के उद्देश्यों से इस मुहिम की सुरुवात हुई थी जो २ चरणों में २५ अक्टूबर २०२० तक पूर्ण होनी थी । 

इस मुहिम के अंतर्गत ३-३ सदस्यों की कई टीम बनाई गई जिसमें १ अरोग्य अधिकारी तथा २ स्वयंसेवक शहर, गांव, कस्बों, इत्यादि... के प्रत्येक घरों में जाकर घर के प्रत्येक सदस्यों का तापमान, ऑक्सीजन लेवल SPO2, की जांच करना आवश्यक था। हर ५-१० पथकों के साथ १ डॉक्टर उपचार के लिए नियुक्त किया गया था। 

इसके साथ घर के किसी भी सदस्यों को बुखार, सर्दी, खाँसी, साँस लेने में दम लगना, गले मे ख़राश, SPO2 ऑक्सीजन लेवल 95 से कम होने पर या कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर तुरंत उपचार हेतु नजदीकी अरोग्य केंद्र या अस्पताल में जाँच के लिए तुरंत भेजना का कार्य प्रत्येक पथक को दिया गया था। 

अगर किसी व्यक्ति को कोविड -१९ संक्रमित पुष्टि हुई है, तो उसका इलाज कहाँ चल रहा है और यदि कोविड संक्रमण को मात देकर ठीक हुआ हो तो उसके ठीक होकर आने की तारीख का ब्यौरा देना होगा।

कोविड की लक्षणों के अलावा घर के किसी भी सदस्यों के कोमोरोबिड स्थिति (Comorbid Condition) जैसे किसी को मधुमेह (Diabetes), उच्च रक्तचाप (Hypertension), किसी प्रकार की दिल की बीमारी (Heart disease), मोटापा (Obesity), दमा या फेफड़ों का रोग (Asthma/Chronic Lung Disease), गुर्दे की बीमारी (Chronic Kidney Disease), कर्क रोग (Cancer), जिगर रोग (Liver Disease), शरीर का कोई अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant).. इन बीमारियों तथा संबंधित उपचार के बारे में जानकारी देनी थी और सरकारी मोबाइल एप्प में पूरी जानकारियां दर्ज करने का कार्य दिया गया था। 

इस मुहिम के अंतर्गत महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी था कि जिन्हें भी कोमोरोबिड स्थिति (Comorbid Condition) की शिकायत अगर है तो उन्हें जरूरत अनुसार उपचार हेतु मुफ्त दवाइयां (Free Medicine) उपलब्ध करना उस पथक के डॉक्टर का कर्तव्य है। 

माझे कुटुंब - माझी जबाबदारी, मुहिम कोविड-१९ के रोकथाम के लिए अतिमहत्वपूर्ण योजना है, जिसे सम्पूर्ण महाराष्ट्र राज्य में सख्ती से अमल करने की जरूरत थी । 

इस मुहिम के संबंध में आपकी प्रतिक्रिया हमें, व्हाट्सएप, फेसबुक या मैसेज बॉक्स में कमेंट जरूर करें।





This News is Sponsored by 👇:




आनंद कुमार शर्मा

मुम्बई, ठाणे सहित कई जगहों पर पिछले २ दिनों से हो रही लगातार बारिश से मुम्बई और ठाणे जिल्हा के सभी डैम लबालब भर गए है। मानसून की सुरुवात भले ही देर से हुई हो लेकिन अगले एक साल तक शहरों को लगने वाला पानी सभी बांधो जमा हो गया है।

गत वर्ष २०१९ में इस समय तक ९५% पानी सभी बांधो में जमा हुआ था जोकि इस वर्ष २०२० अभी तक ९६.५१% हो गया है। पिछले वर्ष के मुक़ाबले इस वर्ष २९ अगस्त २०२० तक विभिन्न बांधो में जमा हुआ पानी इस प्रकार है --
भातसा बांध में ९७%,
(६९५९१३ दसलाख लीटर)
ऊपरी वैतरणा बांध में ९१%
(२०७७६० दसलाख लीटर)
मध्य वैतरणा बांध में ९५%
(१८४५३५ दसलाख लीटर)
मोडकसागर बांध में १००%
(१२८९२५ दसलाख लीटर)
तानसा बांध में ९९%
(१४४००५ दसलाख लीटर)
तुलसी बांध १००%
(८०४६ दसलाख लीटर)
विहार बांध १००%
(२७६९८ दसलाख लीटर)
बारवी बांध में १००%
(२३३६०० दसलाख लीटर)

ठाणे शहर, कल्याण, डोम्बिवली, अंबरनाथ, बदलापुर, उल्हासनगर, मीरा भायंदर, भिवंडी औऱ नवी मुंबई को जलापूर्ति करने वाला बारवी बांध के गेट ७२.६० मीटर तक पानी भरते ही ऑटोमैटिक यानी स्वयं चलित दरवाजों से पानी ओवरफ्लो यानी विसर्ग होना शुरू हो जाता है, ऐसा होते ही निचले इलाकों में पानी जमा हो जाता है। इसलिए २८ अगस्त २०२० को बारवी डैम के उप अभियंता ने प्रशाशन को स्वयं चलित बांध से पानी विसर्ग होने की परिस्थितियों में सतर्क रहने को कहा गया है।
इसके साथ ही ठाणे जिल्हाधकारी और जिल्हादंडाधकारी कार्यालय ने बारवी बांध परिसर के समीप के अंबरनाथ तालुका के आसनोली, राहटोली, चोण सागांव, पाटील पाड़ा, चचांदप, पादीर पाड़ा, पिंपलोली, कारंद, चादप पाड़ा और नदी किनारे बसे हुए अन्य गांव के सरपचों, तलाठी और ग्रामसेवकों को नदी किनारे गांववासियों को सतर्क रहते हुए दूसरी जगहों पर स्थानांतरित करने को कहा गया है।
इसके साथ ही उल्हासनगर महानगर पालिका क्षेत्र, कल्याण डोम्बिवली महानगर पालिका क्षेत्र औऱ अन्य जगहों पर जहाँ बाढ़ जैसे हालात होने की आशंका हो उस जगहों के लोगों और प्रशासन को भी सतर्क रहने का आदेश दिया गया है।



 भिवंडी। भिवंडी  कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोहराब खान द्वारा तथा भिवंडी जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी शोएब गुड्डू की अध्यक्षता में एक जनसभा का आयोजन खाड़ी पार के तुलसी नगर स्थित आयोजित किया गया।   इस सभा को संबोधित करते हुए, सोहराब खान ने क्षेत्र के लोगों को बताया कि कांग्रेस पार्टी के लोकसभा के  उम्मीदवार  सुरेश टावरे हैं इन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की और सोहराब खान ने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के अभाव को भी उजागर किया।  उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी की आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो  पारही है,  जिसकारण  क्षेत्र के लोग पानी खरीदने के लिए मजबूर  हैं। साथ ही स्वच्छता और अच्छी सड़क और सफाई की कमी के कारण क्षेत्र के नागरिक कई  प्रकार की संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हैं जो एक गंभीर समस्या बनी हुई है और लोग चिंतित भी हैं, इस लिए इन सभी समस्याओं का समाधान करना अतिआवश्यक है।  जिसे कांग्रेस पार्टी के शहर अध्यक्ष शोएब गुड्डू खान ने  गंभीरता से लिया,  और शोएब गुडू  ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के शासनकाल में देश की स्थिति खराब  से खराब हो गई है, उनकी गलत नीतियों के कारण, किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, और पावर लूम उद्योग की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण बुनकर समाज को अपने पावरलूम भंगार के मोल बेचना पड़ रहा है और बड़े पैमाने पर बेरोजगारी में बढ़ोतरी हुई है ।  वहीं  शिक्षित युवा बेरोजगार हैं , गरीब और मजदूर वर्ग भी बेरोजगार हो रहे हैं।  परिणामस्वरूप, सभी लोग एक अनेक समस्याओं में जीवन व्यतीत कर रहे हैं। और हमारे प्रधानमंत्री एक ही आवाज लगा रहे हैं, के अच्छे दिन आने वाले हैं ।  मित्रों आप के पास भी भाजपा के लोग आएंगे और आपको भाजपा को मतदान करने के लिए कहेंगे, तो आप उनसे यह पूछें के  आखिर अच्छे दिन कब आने वाले हैं। उन्होंने कहा कि आप  कांग्रेस पार्टी  के लोकसभा उम्मीदवार सुरेश टावरे  को  भारी मतों से विजयी बनाएं, निश्चित रूप से कांग्रेस को लाएंगे अच्छे दिन आएंगे ।   मैं वादा करता हूं कि जल्द से जल्द, इस क्षेत्र की उक्त सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए हम लोग हरसंभव प्रयास करेंगे। इस क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना ही हमारा लक्ष्य है। ।

 उक्त अवसर पर सोहेल खान, इकबाल सिद्दीकी, जकी अंसारी, अरफात खान, महिला अध्यक्षा रेहाना अंसारी, शफीक बाबू, रसूल खान, शरीफ शेख, अब्दुल हमीद भाई, लुकमान भाई, महिला अध्यक्षा मीना मैडम, सफिया शेख, मीना आपा, हाजरा अनवर शेख पूर्व सरपंच, आदि  क्षेत्र के पदाधिकारी व नागरिक भारी संख्या में उपस्थित थे। उक्त सभा का संचालन फुरकान अहमद खान ने किया।

 भिवंडी मनपा प्रशासन से परमिशन लिए बगैर उड़ान पुल के पिलर पर अवैध रूप से फिल्म का पोस्टर लगाकर शहर  की सुंदरता बिगड़ने पर हसीन फरहान थिएटर के मैनेजर नसीम बशीर कुडा के विरुद्ध भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में फौजदारी का मामला दर्ज कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के हसीन व फरहान थिएटर में रंगीला राजा और चिट इंडिया नामक 2 हिंदी  फिल्म लगी है। जिसके प्रचार प्रसार के लिए थिएटर की ओर से नई बस्ती स्थित वेलकम होटल के सामने नए निर्माणाधीन उड़ान पुल के पिलर पर अवैध रूप से पोस्टर लगाकर शहर की सुंदरता को नष्ट किया गया है। इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर मनपा प्रभाग क्रमांक 2 के सहायक आयुक्त सुनील भोईर ने हसीन, फरहान थिएटर के मैनेजर नसीम कुड़ा   के विरुद्ध मनपा अधिनियम 1949 कलम 44, 245, 456(अ) व महाराष्ट्र मालमत्ता के प्रतिबंध अधिनियम 1995 कलम 3,2 (ए) मुंबई पुलिस अधिनियम 1951 के तहत 33(1)( डी बी )के तहत भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

-शहर भर में हर तरफ फैली गंदगी, खराब, जर्जर व गड्ढों युक्त सडकें,शहर की सभी मुख्य सड़कों पर यातायात का बाधित रहना जिसमें प्रवासियों को प्रवास के दौरान फंसे रहना,भिवंडी वासियों के लिए पार्क का अभाव, गंदगी और कचरों के कारण प्रदूषण ,गटरों का मलयुक्त पानी का रास्तों पर हो रहे रिसाव आदि जैसी समस्याओं का सामना हर समय करना पड़ता है, जो स्वस्थ्य व स्वच्छता के लिए एक गंभीर समस्या बनते जा रही है। उक्त सभी नागरी समस्याओं की ओर नागरिकों को जागरूक करने तथा एक नए स्वच्छ व सुंदर तथा हरी भिवंडी के निर्माण के लिए बीडा अब भिवंडी के कैंब्रिज पोली मैथ स्कूल के नन्हे मुन्ने छात्रों व छात्राओं उठाया है। इसी प्रकार आगामी 20 जनवरी, रविवार के दिन शहर के अंजूरफाटा क्षेत्र खारबाव रोड पर स्थित राज्य के पहले कैंब्रिज पोली मैथ स्कूल के छात्रों द्वारा नवनिर्मित भिवंडी कार्निवाल के नाम से एक समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वह शहर के जाग्रुक शहरियों,विविध क्षेत्र के विशेषज्ञों, जन प्रतिनिधियों, सरकारी और अर्ध सरकारी अधिकारियों, पत्रकारों, छात्रों के माता-पिता अभिभावकों सहित शहर के चयनित स्कूलों के छात्रों को इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है ताकि स्वच्छ, सुंदर और हरी भिवंडी के लिए इनमें गरूकता पैदा करने के साथ साथ इसमें इनकी भी सहायता ली जासके और इसके लिए इन छात्रों के मासूम बुद्धि अपने शहर को साफ-सुथरा बनाने, खराब व जर्जर सड़कों और यहां के बढ़ते प्रदूषण से शहर को मुक्ति दिलाने जो भी व्यवस्था व उपाययोजना हो इन्हें मालूम किया जासके और इसे शहरियों तक पहुंचाते हुए इनमें जागरूकता लाई जा सके। भिवंडी डी के पोली मेथ स्कूल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में भाग लेने वाले छात्रों ने मीडिया प्रतिनिधियों को बताया कि वह अपने स्तर पर अपने शिक्षक और स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर शहर के जनप्रतिनिधियों, मनपा अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों सहित आम नागरिकों से भिवंडी शहर की साब सफाई, खराब व जर्जर सड़कों आदि नागरी समस्याओं के संदर्भ से शहरी मुद्दों सहित साक्षात्कार लिया और उनकी राय लिया , उन सभी ने यही कहा कि भिवंडी शहर का कुछ भी नहीं हो सकता है, इसके लिए लोगों की मानसिकता को बदलना होगा जिसके लिए बड़े पैमाने पर जनजागृती की जरूरत है।इस प्रोजेक्ट के लिए उक्त छात्रों के अनुरोध पर स्कूल प्रशासन ने पॉली मैथ स्कूल परिसर में आगामी 20 जनवरी 019 को सुबह 8.30 बजे के समय से नवनिर्माण भिवंडी कार्निवाल अंतर्गत एक समारोह का आयोजन किया गया है , जिसमें उन्होंने शहर के सभी स्कूल के छात्रों व उनके अभिभावकों के साथ उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया है। पॉली मैथ स्कूल के निदेशक भावेश गांधी और हेमंत मेहता ने बताया कि बच्चे कौम और शहर का भविष्य हैं। अपने शहर को बदलने के लिए,यह बच्चे आगे बढकर अपने शहर और समाज को बदलना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि भिवंडी कार्निवाल समारोह में बच्चों के नृत्य, फोटोग्राफी,चित्रकला स्पर्धा, फैंसी ड्रेस, चुटकुले , कविता आदि विविध स्पर्धा का आयोजन बच्चों के लिए किया गया है। व इसमें भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर एक चित्रकला स्पर्धा कार्यशाला का आयोजित की जाएगी। इस कार्निवाल समारोह में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए रॉक क्लाइंबिंग, क्ले कंटेनर, क्राफ्ट्स, सेरामिक्स आर्ट, साइंटिफिक गेम्स, मास्टर शेफ गेम्स, मोम बत्ती, साबुन बनाना, कपडे की थैली बनाना आदि आयोजित किए जाएंगे। भिवंडी कार्निवाल के लिए छात्रों सहित नागरिकों को नि: शुल्क प्रवेश दिया गया है।वहीं स्कूल प्रशासन ने जागरूक नागरिकों से इस समारोह में भारी संख्या में सहभागी होने के लिए अपील की है।

मुंबई। आज बेस्ट समिति की बैठक में बोनस को लेकर हंगामा हुआ। जिसके चलते सभा को कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। अब बेस्ट कर्मचारियों के बोनस का फैसला आज होगा। इस हंगामे के चलते किसी विषय पर चर्चा नहीं हो सकी। महाव्यवस्थापक ने कहा की बीएमसी आयुक्त से बोनस को लेकर अनुरोध करेंगे। बेस्ट समिति की बैठक शुरू होते ही सुहास सावंत ने कर्मचारियों के बोनस की बात उठायी। उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि किसी भी हाल में कर्मचारियों को बोनस मिले। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर कर्मचारियों को बोनस देने की बात दोहराई। जबकि महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने बेस्ट की तिजोरी को खाली बताते हुए हाथ खडे कर दिए। प्रशासन का रुख बोनस न देने की ओर बढ़ता देख सभी सदस्य, बोनस दो, बोनस दो के नारे लगाने लगे।  समिति सदस्य सुनील गणाचार्य ने अधिकारियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि आप लोगों में किसी प्रकार की इच्छा शक्ति बची नहीं दिखती जिसके चलते आप लोग हर बार हाथ खड़े कर देते हो। राज्य सरकार के सभी विभाग चाहे वे घाटे में हों या फायदे में हर कर्मचारी को बोनस मिल रहा है, फिर रात दिन मेहनत करने वालों को हम क्यों नहीं बोनस दे पा रहे हैं।
समिति सदस्य राजेश कुशले ने कहा कि हर कोई जीवन में आगे बढ़ता है, यहां उपस्थित हर किसी ने तरक्की की है, पर बेस्ट में तो मामला दूसरा ही चल रहा है। अगर हम अपने मेहनती कर्मचारियों को बोनस नहीं दिला पाए, तो बेकार है हमारा सदस्य होना, बोनस न मिलने पर मैं इस्तीफा दे दूंगा।सुहास सावंत ने कहा कि अगर हम अपने कर्मचारियों को बोनस नहीं दे सके तो वे बहुत नाराज हो उठेंगे। और त्यौहार के समय पर उन्हें मनाने हर किसी सामने आना होगा। हम बहुत मामूली रकम 5 हजार रुपए मांग रहे हैं, अगर प्रशासन ने बोनस की घोषणा नहीं की तो फिर सोमवार से बसें नहीं चलेंगी।महाव्यवस्थापक सुरेंद्र बागड़े ने कहा प्रशासन भी अपने कर्मचारियों को बोनस देना चाहता है, पर जब हमारे पास पैसे नहीं हैं तो हम कहां से लाएं। हमारे पास पैसे छापने की मशीन तो नहीं है। फिर भी मैं महानगरपालिका आयुक्त अजोय मेहता से बात करके बोनस देने की मांग करूंगा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष बेस्ट उपक्रम ने अपने कर्मचारियों को साढ़े पांच हजार सानुग्रह अनुदान (बोनस) दिया था। इसके लिए बीएमसी ने बेस्ट को 35 करोड़ रुपए दिए थे। बाद में प्रशासन ने प्रति महीने 500 रुपए के हिसाब से कर्मचारियों के वेतन से काट लिया गया।
बेस्ट उपक्रम में 41 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। 35 हजार कर्मचारी परिवहन विभाग में और 6 हजार कर्मचारी विद्युत विभाग में कार्यरत हैं। ऐसे में अगर बोनस देना कहते हैं तो उन्हें 22 करोड़ रुपए का प्रावधान करना पड़ेगा। 

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget