Articles by "national"

 


उल्हासनगर। 

नेहरू चौक पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने काँग्रेस और राहुल गांधी के कथित विवादित बयानों के खिलाफ जोरदार मोर्चा निकाला। महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा, झंडे और बैनर लेकर नारेबाजी की और कहा कि “माँ का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा ज़िला अध्यक्ष राजेश वधर्या, महिला मोर्चा अध्यक्षा मंगला चांडा, अर्चना करनकाले, पूर्व नगरसेवक राम चार्ली परवानी, जमनू पुरस्वानी, ज़िला महासचिव विनोद गोवानी, दीपक छतलानी, डॉ. एस. बी. सिंग, प्रभुनाथ गुप्ता, होम नारायण वर्मा, मंडल अध्यक्ष हरेश भाटिया, बंटी कुर्सीजा, विक्की मेंगवानी, सनी तेलकर सहित अनेक पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि काँग्रेस पदाधिकारियों द्वारा दिए गए बयान देश की मातृशक्ति और सम्मानजनक परंपराओं का अपमान हैं। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि ऐसी टिप्पणियाँ राष्ट्र विरोधी मानसिकता को दर्शाती हैं और देश इन्हें कभी बर्दाश्त नहीं करेगा।










          मुंबई - जरुरतमंद बाच्चों कों काँग्रेस पार्टी द्वारा नोट बुक वितरित किया गया l

                मुलुंड के कडीया समाज हॉल में संपन्न हूए इस कार्यक्रम में पुर्व मंत्री चंद्रकांत हांडोरे, मुंबई काँग्रेस पार्टी के कार्याध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, राज्य समन्वयक कुलदीप सिंह मथारू तथा अन्य गणमान्य नेताओं की उपस्थिती में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ l  

कार्यक्रम का आयोजन समसुंग भंडारी और अँथोनी ने किया इस समय हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे l इस कार्यक्रम में जरुरतमंद बच्चों कों नोट बुक वितरित किया गया l

मुलुंड पश्चिम स्थित गोल्डन स्टार हॉल के सामने मुलुंड कॉलनी में कडीया समाज हॉल में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ l ऐसी जानकारी राज्य समन्वयक कुलदीप सिंह मथारू ने दी l

 


           कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा देश प्रभावित है। इस बार कोरोना वायरस सीधे आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जिनमें कोरोना के लक्षण दिखने से पहले ही लोगों के 25% फेफड़े प्रभावित हो गए है। पर कुछ घरेलू उपाए और सही समय पर डॉक्टर से सलाह लेने से आप अपने फेफड़ों को सुरक्षित रख सकते है। आइए जानते हैं किन तरीकों से हम अपने फेफड़ों को मजबूत रख सकते हैं।


इन घरेलू उपाए को अपनाएं


- गर्म पानी का भाप ले दिन में तीन से चार बार। पानी में अगर अजवाइन और कपूर डाले तो और बेहतर होगा।

- हल्के गुनगुने पानी में नीबू डालकर पानी पीते रहें। अगर नीबू न हो तो गर्म पानी का सेवन भी फेफड़े को संक्रमण से बचाता है।

- ठंडे पानी का सेवन बिल्कुल न करें। फलों में संतरा,सेब और नारियल का पानी पीते रहें।


इन तरीकों से फेफड़े को बनाएं मजबूत

- सुबह उठकर अनुलोम-विलोम करें

- सीढ़ियों पर चढ़े-उतरे

- गुब्बारों को फुलाएं

- 20 सेकंड से 60 सेकंड तक श्वास को रोकें। ऐसा तीन बार करें


कैसे पहचाने आपके फेफड़े हो रहे संक्रमित


- अगर सांस लेने में दिक्कत हो रही हो तो समझ लें की वायरस फेफड़ों को संक्रमित कर रहा है।

- फेफड़े के निचले हिस्से में सूजन या तेज दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

- सूखी खांसी आना, खासते वक्त सीने में दर्द होना भी कोरोना का लक्षण है ।


लक्षण दिखने पर क्या करें-

- सबसे पहले घबराएं नहीं। डॉक्टर से सलाह लें।

- अपने फेफड़े का सीटी स्कैन कराएं।

- हर आधे घंटे पर ऑक्सी मीटर से अपना ऑक्सीजन लेवल चैक करें।

- परिवार के अन्य लोगों से दूरी बनाए। अपने आप को किसी अन्य के संपर्क में न आने दें।

- खाली पेट बिल्कुल न रहे। खाली पेट रहने से वायरस आपके शरीर को ज्यादा प्रभावित कर सकता है।






 




आनंद कुमार शर्मा:

          आपको आश्चर्य होगा लेकिन ये सत्य है, जल्द ही आपके शहर में आपके घरों की दीवारों पर लगेगा गाय के गोबर से बना वॉल पेंट। 

           खादी ग्राम उद्योग जल्द ला रहा नया गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेंट' (Khadi Cow Dung Vedic Paint), इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी है। 

           नितिन गडकरी ने बताया कि ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए Khadi and Village Industries Commission  के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेन्ट' लॅान्च करने वाले हैं। 

                     डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, नॅान टॉक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा और केवल चार घंटे में सुखेगा, इससे पशुधन रखने वाले किसानों को अतिरिक्त आमदनी होगी।
















 



 आनंद कुमार शर्मा:            

                         बाल दिवस के अवसर पर १४ नवंबर २०२०, को पोएट्री एवं लिटरेरी ग्रुप (पी.एल.जी.) द्वारा रंगारंग साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें देश एवं विदेश से बहुत सारे बच्चों ने भाग लिया।  
संयोग से १४ नवंबर को दिपावली का  शुभ त्योहार तथा बाल दिवस के अवसर पर इस अनोखे कार्यक्रम में, बच्चों का उत्साह देखते ही बना ।  

कार्यक्रम का शुभारंभ पी.एल.जी. के ग्लोबल प्रेसिडेंट तुफैल अहमद ने किया और कहा कि यदि हमें अपनी सभ्यता, साहित्य और संस्कृति को संजोए रखना है तो हमें बच्चों को भी साहित्य और संस्कृति से जोड़ना होगा,  इसलिए पी.एल.जी. वर्ष के हर तिमाही में बच्चों के लिए एक कार्यक्रम अवश्य करता है। बाल दिवस और दिपावली के शुभ अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम इसी प्रतिबद्धता की एक श्रृंखला है। 
इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहें जाने माने नृत्य एवं फिल्म कलाकार श्री सुदर्शन चक्रवर्ती, जिन्होंने पी.एल.जी. के इस प्रयास की बहुत सराहना की तथा बच्चों के प्रदर्शन को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। सुदर्शन चक्रवर्ती जी ने पी.एल.जी. की साप्ताहिक पत्रिका का भी लोकार्पण करते हुए कहा कि पत्रिका बहुत ही उत्कृष्ट है और इस प्रयास के लिए पी.एल.जी. संपादकीय बोर्ड के सदस्यों अवधेश राणा, विभा तिवारी और सिम्मी कुमारी कि सराहना की। 



कार्यक्रम एक बहुत ही अद्भुत रूप में प्रस्तुत किया गया।  कार्यक्रम का सेट पी.एल.जी. अंतर्राष्ट्रीय विधालय के अनुरूप था और इस काल्पनिक विधालय के मंच पर बाल दिवस का आयोजन किया गया जिसे श्रीमती डेज़ी ने विधालय की एक उत्कृष्ट शिक्षिका के रूप में कार्यमक्रम का संचालन किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके वर्ग एवं रोल नंबर से मंच पर बुलाया। उनकी कक्षा स्थली की परिकल्पना अत्यंत ही सजीव रूप प्रस्तुत कर रही थी जो नितांत ही  प्रशंसा की पात्र हैं। कुल मिलाकर दृश्य ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो यह सचमुच किसी विधालय का ही कार्यक्रम हो। बच्चों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम पेश किया। इन बाल गोपालों की  प्रस्तुतियों  ने सबका मन मोह लिया। कक्षा १२ में पढ़नेवाली लिखिता का काव्य पाठ, सहयनिका दास कक्षा १० का वाद्य संगीत, मारिया युसूफ कक्षा ७ का पत्र पाठ, अभिलक्ष्य शर्मा कक्षा १२ और कृष्ण नैयर कक्षा ७  का गीत, नयनिका कक्षा ६ और गौरी कक्षा ७ का चाचा नेहरू पर निबंध, कक्षा ८ के विवेक का अभिभाषण, अफ्फान असीम कक्षा ५ का कविता पाठ, ७ वर्षीय हृद्यांशु आनंद एवं ६ वर्षीय अहलदिता आनंद  का राष्ट्रिय स्वरों से गूंजता नृत्य, ६ वर्षीय आर्य और १० वर्षीय दर्श सिजारीय का झाँसी की रानी की कथा का नाट्कीयकरण, इक़रा खान, हार्दिक सिंह और ५ वर्षीय यंश देवड़ा का मनमोहक नृत्य, सबने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की और सभी ने देश प्रेम की एक लहर से मन को तरंगित कर दिया। 

कार्यक्रम के अंत में पी.एल.जी. दक्षिण पूर्व एशिया के क्षेत्रीय प्रेसिडेंट श्री आशीष शर्मा ने अन्य अतिथियों एवं आयजकों का धन्यवाद व्यक्त किया।  प्रोग्राम की समन्वयक श्रीमती प्रियंका सिंह का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बच्चों के अद्भुत प्रयास की भी प्रशंशा की और कहा की सभी बच्चों को पी.एल.जी. की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा। उन्होंने वीडियो बनाने  के लिए अभिललक्ष्य , पोस्टर डिज़ाइन के लिए आमिर तुफैल अहमद और सर्टिफिकेट के लिए श्री मनुव्वर रहमान का भी का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर पी.एल.जी.अमेरिका एवं कनाडा के क्षेत्रीय प्रेसिडेंट अजय गुप्ता भी उपस्थित थे।



इस कार्यक्रम में सबसे कम उम्र ५ वर्ष के यंश देवड़ा ने सबको अपने मनमोहक नृत्य से आकर्षित किया। भारतीय मूल के यंश देवड़ा पश्चिम एशिया मरुस्थल के मध्य में बसा एक बहुत खूबसूरत देश ओमान में अपने परिवार के साथ रहते है ओर बड़े होकर भारतीय पायलट बनना चाहते हैं। डांसिंग, एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक रखते हुए अपनी प्यारी मुस्कान से सबका दिल जीत लेते हैं और जब डांस फ्लोर पर आते हैं तो अपनी अदा से लोगों को अपना दिवाना बना लेते हैं, सच कहिए तो छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं।


This News is Sponsored by 👇










आनंद कुमार शर्मा : 

                           हिंदुस्तानी महिलाओं का बड़ा व्रत त्योहार करवा चौथ बुधवार ०४ नवंबर २०२० को हैं। इस दिन विवाहिता स्त्रियां अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखतीं है तथा अविवाहित महिलाएं भी अच्छे और मनचाहे वर की कामना हेतु व्रत रखती है। करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है, हिंदुस्तान में खास उत्तर भारत के राज्यों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। 

कोरोना काल मे सरकार जहाँ एक और सोशल डिस्टनसिंग, मास्क, आदी सावधानी बरतने के दिशानिर्देश दे रही है वहीं दूसरी तरफ करवा चौथ को लेकर बाज़ारों में दिनभर जमकर ग्राहकी रही, महिलाओं द्वारा मिट्टी के करवों के साथ सौंदर्य सामग्री, कपड़ों और साड़ियों की खरीदारी हुई। बुधवार को करवा चौथ को लेकर मंगलवार को पूरा बाजार महिलाओं से खचाखच भरा रहा, विशेषकर मेहंदी और ब्यूटी पार्लर की दूकानों पर लंबी कतारें और भीड़ देखी गई। 

बुधवार को करवा चौथ के पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को ५:३३ से लेकर ६:३९ तक पूरे १ घंटा ६ मिनिट अवधि का है। 

व्रत खोलने के लिए चंद्रमा के दर्शन करके तथा अर्घ देने के लिए चंद्रदोय का समय रात्रि ८:१२ का है। 

१८ सालों में बन रहे विशेष योग के कारन से इस वर्ष अगर महिलाएं पहले फल खाकर व्रत खोले और फिर भोजन करे तो ज्यादा लाभदायक होगा। 

करवा चौथ व्रत के नियम अनुसार व्रत सूर्य उदय से पहले सुरु करके चंद्रदोय तक करना चाहिए और चंद्रमा के दर्शन के बाद व्रत खोलना चाहिए। 

शाम को सम्पूर्ण शिव परिवार (शिवजी, पार्वती, नंदी, गणेश और कार्तिक) की पूजा की जाती है। 

पूजन के समय देव-प्रतिमा का मुख पश्चिम की तरफ़ होना चाहिए तथा स्त्री को पूर्व की तरफ़ मुख करके बैठना चाहिए। 


करवा चौथ व्रत कथा के अनुसार एक साहूकार के सात बेटे थे और करवा नाम की एक बेटी थी। एक बार करवा चौथ के दिन उनके घर में व्रत रखा गया। रात्रि को जब सब भोजन करने लगे तो करवा के भाइयों ने उससे भी भोजन करने का आग्रह किया।

उसने यह कहकर मना कर दिया कि अभी चांद नहीं निकला है और वह चन्द्रमा को अर्घ्य देकर ही भोजन करेगी। अपनी सुबह से भूखी-प्यासी बहन की हालत भाइयों से नहीं देखी गयी। सबसे छोटा भाई एक दीपक दूर एक पीपल के पेड़ में प्रज्वलित कर आया और अपनी बहन से बोला - व्रत तोड़ लो, चांद निकल आया है।

बहन को भाई की चतुराई समझ में नहीं आयी और उसने खाने का निवाला खा लिया। निवाला खाते ही उसे अपने पति की मृत्यु का समाचार मिला। शोकातुर होकर वह अपने पति के शव को लेकर एक वर्ष तक बैठी रही और उसके ऊपर उगने वाली घास को इकट्ठा करती रही। अगले साल कार्तिक कृष्ण चतुर्थी फिर से आने पर उसने पूरे विधि-विधान से करवा चौथ व्रत किया, जिसके फलस्वरूप उसका पति पुनः जीवित हो गया। 

करवा चौथ व्रत की पूजा-विधि

१. सुबह सूर्योदय से पहले स्नान आदि करके पूजा घर की सफ़ाई करें। फिर सास द्वारा दिया हुआ भोजन करें और भगवान की पूजा करके निर्जला व्रत का संकल्प लें।

२. यह व्रत उनको संध्या में सूरज अस्त होने के बाद चन्द्रमा के दर्शन करके ही खोलना चाहिए और बीच में जल भी नहीं पीना चाहिए।

३. संध्या के समय एक मिट्टी की वेदी पर सभी देवताओं की स्थापना करें। इसमें १० से १३ करवे रखें।

४. पूजन-सामग्री में धूप, दीप, चन्दन, रोली, सिन्दूर आदि थाली में रखें। दीपक में पर्याप्त मात्रा में घी रहना चाहिए, जिससे वह पूरे समय तक जलता रहे।

५. चन्द्रमा निकलने से पहले पूजा के शुभ मुहूर्त पर पूजा की जानी चाहिए। अच्छा हो कि परिवार की सभी महिलाएं साथ पूजा करें।

६. पूजा के दौरान करवा चौथ कथा सुनें या सुनाएं।

७. चन्द्र दर्शन छलनी के द्वारा किया जाना चाहिए और साथ ही दर्शन के समय अर्घ्य के साथ चन्द्रमा की पूजा करनी चाहिए।

८. चन्द्र-दर्शन के बाद बहू अपनी सास को थाली में सजाकर मिष्ठान, फल, मेवे, रूपये आदि देकर उनका आशीर्वाद लें और सास उसे अखंड सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दें। 


करवा चौथ में सरगी

पंजाब में करवा चौथ का त्यौहार सरगी के साथ आरम्भ होता है। यह करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले किया जाने वाला भोजन होता है। जो महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं उनकी सास उनके लिए सरगी बनाती हैं।

शाम को सभी महिलाएं श्रृंगार करके एकत्रित होती हैं और फेरी की रस्म करती हैं। इस रस्म में महिलाएं एक घेरा बनाकर बैठती हैं और पूजा की थाली एक दूसरे को देकर पूरे घेरे में घुमाती हैं। इस रस्म के दौरान एक बुज़ुर्ग महिला करवा चौथ की कथा गाती हैं। भारत के अन्य प्रदेश जैसे उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गौर माता की पूजा की जाती है। गौर माता की पूजा के लिए प्रतिमा गाय के गोबर से बनाई जाती है। 

द न्यू आझादी टाईम्स की तरफ से आप सभी को हिंदुओ और महिलाओं का प्रमुख त्योहार करवा चौथ की हार्दिक शुभकामनाएं।


This News is Sponsored by 👇




 



मुम्बई.. 

एक्ट्रेस कंगना राणावत बनाम ठाकरे मामले में आरटीआई के माध्यम से खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस के खिलाफ मुकदमा लड़ने के लिए लगाई गई लीगल टीम को अब तक ८२ लाख रुपए का भुगतान बृहन्मुंबई महानगर पालिका कर चुकी है।

मुंबई के आरटीआई कार्यकर्ता शरद यादव ने जानकारी मांगी थी कि कंगना राणावत द्वारा दायर याचिका के खिलाफ मुंबई नगर निगम द्वारा किस वकील को नियुक्त किया गया था और उन्हें कितना भुगतान किया गया था।

इसके जवाब में बीएमसी ने कहा, "इस मामले की उच्च न्यायालय में पैरवी के लिए आकांक्षा चिनॉय को वकील के रूप में नियुक्त किया गया है। नगर पालिका के कानून विभाग के अनुसार उन्हें २३ सितंबर २०२० को ७ लाख ५० हजार के हिसाब से ३ बार और  ७ अक्टूबर को ७ लाख ५० हजार के हिसाब से ८ बार का भुगतान किया गया है।




इस विषय पर कंगना ने कहा की एक लड़की को चिढ़ाने के लिए जनता के पैसे खर्च हुए है...

इस खुलासे के बाद एक्ट्रेस कंगना राणावत ने बुधवार को एक ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार पर फिर निशाना साधा है। 
एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'महानगर पालिका से मेरे घर में हुई अवैध तोड़फोड़ के लिए अब तक ८२ लाख खर्च किए हैं। 
एक लड़की को चिढ़ाने के लिए पापा के पप्पू ने जनता के पैसे खर्च किए, आज इस जगह महाराष्ट्र खड़ा हो गया है, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण।'



कंगना रनौत मामले के लिए बीएमसी पर ८२ लाख खर्च करने पर भाजपा नेता नीतेश राणे ने भी आलोचना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,'वाह! मुंबईकर टेक्स पे कर रहे हैं

1. पेंगुइन्स 
2. कंगना के खिलाफ केस करने वाले वकीलों के लिए....

अब क्या बचा है ? 
इनके बच्चों की शादी भी हमारे पैसों से होगी लगता है।










७४ वें स्वतंत्रता दिवस की सभी पाठकों को हार्दिक बधाई।
कोरोना महामारी और कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए देशभर में सादगी से मनाया गया हिंदुस्तान का ७४ स्वतंत्रता दिवस समारोह।


१५ अगस्त २०२०, की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने लाल क़िले से सातवीं बार लगातार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने देश की आन, बान और शान राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया और राष्ट्र को संबोधन किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अभिभाषण में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प दोहराया और वोकल फॉर लोकल का नारा फिर से बुलंद किया। प्रधानमंत्री ने ७४ वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड मिशन के शुभारंभ की घोषणा करते हुए देश के सभी नागरिकों को स्वास्थ्य पहचान पत्र मिलेगा तथा इस डिजिटल हेल्थ कार्ड में देश के सभी नागरिकों की स्वास्थ्य और चिकित्सा से संबंधित सारी जानकारियां उपलब्ध होगी।


महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव बालासाहेब ठाकरे ने अपने सरकारी निवासस्थान वर्षा पर झंडारोहण कार्यक्रम किया।


उल्हासनगर शहर में सुबह महानगरपालिका में महापौर लीलाबाई आशान ने ७४वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करते हुए सलामी दी। इस अवसर पर मनपा आयुक्त डॉ राजा दयानिधि के साथ जनसंपर्क अधिकारी डॉ युराज भदाने और मनपा कर्मचारियों तथा कई नगरसेवकों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वाजारोहण करने के साथ महापुरुषों की प्रतिमा को माल्यार्पण कर नमन किया गया।



उल्हासनगर शहर में ७४ वां स्वाधीनता दिवस उल्लास और उमंग के साथ कई जगहों पर विविध कार्यक्रम के तहत, सामाजिक संस्थान और राजनीतिक पार्टियों की तरफ से मनाया गया।
जिसमें सिंधु युथ सर्किल, अमरधाम चौक परिसर, भारतीय जनता पार्टी जिल्हा कार्यालय तथा अन्य जगहों पर आमदार कुमार अयलानी और भाजपा नगरसेवकों और पदाधिकारीयों द्वारा  झंडावंदन किया गया।


उल्हासनगर ३ के गांधी भवन में शहर जिला कांग्रेस कमेटी जिल्हाअध्यक्ष राधाचरण करोतिया ने, कांग्रेस के कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण कर महान पुरुषों को तथा कोरोना महामारी से मृत्यु हुए सभी व्यक्तियों को श्रद्धांजलि दी


राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की तरफ से उल्हासनगर एनसीपी कार्यालय पर भरत गंगोत्री और सोनिया धामी मैडम ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ ध्वजारोहण किया।


उल्हासनगर २ के खेमानी परिसर स्थित Balkan-ji-bari  स्कूल में ट्रस्टी मोहन साधवानी के हाथों ध्वजारोहण कार्यक्रम किया गया और दसवीं कक्षा में अव्वल छात्रों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।





आनंद कुमार शर्मा

वैश्विक महामारी नॉवल कोरोना वायरस के प्रकोप से पूरी दुनिया बेहाल है, पूरी दुनिया मे लाखों लोगों की मृत्यु हुई है और सिर्फ भारत मे ३२००० से ज्यादा लोगों की मौत इस कोरोना के संक्रमण से हुई है तथा लगभग अभी तक १४ लाख लोग कोरोना के शिकार हो चुके है।
जहाँ पूरा विश्व एक तरफ कोरोना की विभिन्न वैक्सीन बाजार में लाने की तरफ अग्रसर है वहीं भारत मे दूसरी तरफ डॉ बिस्वरूप रॉय चौधरी पिछले ५-६ महीनों से सोशल मीडिया के माध्यम से कई बार अलग अलग विडियो बनाकर भारत और पूरी दुनिया के सामने बोलते आये है कि कोरोना कोई नई बीमारी नही है, एक साधारण फ्लू है जिसे ILI इन्फ्लुएंजा जैसी बीमारी कहा जा सकता है, जो सदियों से अस्तित्व में थी जिससे डरने की जरूरत नही है।

शनिवार २५ जुलाई को मीडिया के सामने आके लॉकडाउन के बाद डॉ बिस्वरूप ने प्रेस क्लब में लगभग ढाई घंटो की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कई चौकाने वाले तथ्यों के साथ कोरोना काल मे अपनी दूसरी किताब N.I.C.E. लॉन्च करते हुए कहा कि अभी तक १०००० कोरोना संक्रमित मरीजों को बिना किसी दवाई के, बिना पैसे खर्च करते हुए और बिना किसी की जान गवाए ठीक किया है। अपनी किताब मैं ५००० लोगों के नाम दिए है जिनको उन्होंने अपने नेटवर्क ऑफ इन्फ्लुएंजा केअर एक्सपर्ट के माध्यम से नॉवल कोरोना संक्रमण से बचाया है, ८०% से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों को मात्र ३ दिनों में ठीक किया है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ बिस्वरूप के साथ डॉ कोठारी, डॉ पाटिल और दूसरे अन्य एक्सपर्ट ने भी हिस्सा लिया और नॉवल कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों को जैसे मास्क लगाना, बार बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, आदि को बेबुनियाद साबित करते हुए बाजार में कोरोना की दवाई को खतरनाक बोला है जिसके कारण लोगों की जान जा रही है और उस दवाइयों का असर आने वाली पीढ़ियों तक देखने को मिल सकता है और इसके कारण इनफर्टिलिटी दर बढ़ने का खतरा बना हुआ है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए ४७ वर्ष के डॉ बिस्वरूप रॉय चौधरी ने चिंता व्यक्त की है कि अगर इसी तरह चलता रहा तो आने वाले कुछ महीनों में देश आर्थीक गुलाम बन सकता है तथा केंद्र सरकार और प्रशासन पर कई सवालिया निशान दर्शाए है साथ ही रेड मार्केट यानी शरीर के अंगों की तस्करी करने वाले गिरोह की सक्रिय भूमिका पर आशंका व्यक्त की है।
आज का कोरोना कब खत्म होगा इस सवाल का स्पष्ट जवाब देते हुए कहा कि आज से डरना छोड़ो कोरोना खत्म।




आनंद कुमार शर्मा

वैश्विक महामारी का कहर पूरी दुनिया के साथ अपने देश भारत मे भी लगातार बढ़ता जा है, आज १९ जुलाई २०२० के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना से ११ लाख लोग अभी तक संक्रमित  हो चुके हैं।
वहीं इस वायरस की चपेट में आने से लगभग २७००० लोगों की मौत हो चुकी है ।

पिछले एक महीने में देश मे ७,००,००० से ज्यादा नए कोरोना पॉजिटिव मामलें सामने आए है। पिछले एक महीने में ३००% की बढ़ोतरी हुई हैं, १९ जून २०२० की रिपोर्ट के अनुसार उस दिन तक ३,८०,००० संक्रमित थे जो आज ११ लाख के पार हो रहे है।

भारत दुनिया में तीसरे स्थान पर ।
अमेरिका और ब्राजील के बाद कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज भारत में हैं। आज ब्राजील में लगभग २० लाख और अमेरिका में लगभग ३८ लाख लोग कोरोना से प्रभावित हो चुके है।

अगर भारत देश मे सख्त इंतज़ाम नहीं किए गए और इस महामारी पर क़ाबू नही हुआ और इसी रफ्तार से संक्रमण फैलता गया तो बोहोत मुमकिन है कि अगले एक महीने में भारत विश्व मे दूसरे और उसके बाद प्रथम स्थान पर लगभग दो महीनों में हो।

देश मे सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है जहाँ कोरोना संक्रमित ३लाख के पार हो चुके है। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित है मुम्बई और ठाणे अबतक यहाँ कुल मामलें १,७५,००० के पर है। ठाणे जिल्हा में सबसे ज्यादा मामलें अब कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में बढ़ रहे है।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) का कहना है कि भारत में कोरोना का कम्युनिटी स्प्रेड (Community Spread) शुरू हो गया है हालात खराब हो गए हैं और अब यह ग्रामीण इलाकों में फैल रहा है, जो बुरा संकेत है।
एक मीडिया खबर के मुताबिक इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हॉस्पिटल बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरपर्सन डॉ. वीके मोंगा का यह बयान बेहद अहम है, क्योंकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय लगातार कह रहा है कि अब तक भारत में कोरोना वायरस का कम्युनिटी स्प्रेड शुरू नहीं हुआ है तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के इस दावे को कई हेल्थ एक्सपर्ट चैलेंज भी कर चुके हैं। डॉ. मोंगा ने कहा कि अब कोरोना वायरस गांवों कस्बों में फैल रहा है, जिसके चलते हालात को नियंत्रित करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।



(आनंद कुमार शर्मा)

करीब २० लाख करोड़ के
विशेष आर्थिक पैकेज का एलान।
यह आर्थिक पैकेज देश की विकास को गति देगा, देश की GDP के 10% के बराबर का पैकेज।
पैकेज से कुटीर, गृह, लघु और मझौले उद्योगों के साथ देश के श्रमिकों और किसानों को भी होगा फायदा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस आर्थिक पैकेज की पूरी जानकारी देंगे।

कोरोना वैश्विक महामारी, एक ऐसा  वायरस जो पूरी दुनिया को तहस नहस कर दिया, दुनिया जिंदगी बचाने में जुटी है और हमें बचना भी और आगे बढ़ना भी है।

सदियों से सुनते आ रहें है कि २१वी सदी भारत की होगी और ये हम सबकी जिम्मेदारी है।

भारत एक अहम मोड़ पर खड़ा है जहाँ ये आपदा हमारे लिए एक अवसर लेकर आई है और भारत ने इस आपदा को अवसर में बदल दिया।

पूरे दुनिया में आत्मनिर्भरता की परिभाषा बदल रही है, भारत के कार्यों का असर विश्व कल्याण पर पड़ता है।

सप्लाई चेन को आधुनिक बनाएंगे, घरेलू डिमांड बढ़ाने पर फोकस होगा जिससे भारत को आत्मनिर्भर बनाना है।

५ पिलर्स जैसे - इकोनॉमी, इंफ्रा, टेक्नोलॉजी आधारित सिस्टम, डेमोग्राफी और भारत की घरेलू डिमांड का पूरी क्षमता से इस्तेमाल की जरूरत है।
कृषि क्षेत्र में रिफॉर्म लाया जाएगा, रिफॉर्म से निवेश को आकर्षित करेंगे, रिफॉर्म से उद्योगों को मजबूत करेंगे, ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की भागीदारी बढ़ाने पर फोकस होगा।

रेहड़ी / ठेला / टपरी के कारोबारी और श्रमिकों के लिए आर्थिक कदम उठाएंगे, हर तबके के लिए आर्थिक पैकेज में अहम फैसले होंगे।

लोकल जरूरत नहीं हमारी जिम्मेदारी है, "लोकल" उत्पादों का खरीद और प्रचार करना है और "लोकल" के लिए "वोकल" बनना है।

लॉकडाउन का चौथा चरण आएगा, लॉकडाउन-४.० नए रंग, नए रूप में होगा जिसकी जानकारी १८ मई, से पहले दे दी जाएगी और इसमें  राज्यों की अहम भागदारी होगी ।




(आनंद कुमार शर्मा)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार, ११ मई २०२०, को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में लॉकडाउन को आगे बढ़ने, कोरोना को हराने, प्रवासी मजदूरों, आर्थिक अर्थव्यवस्था आदि मुद्दों पर विचार विमर्श कर सबकी राय जानी।

महाराष्ट्र, पंजाब, बिहार, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने के पक्ष का किया समर्थन, इसके विपरीत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने लॉकडाउन बढ़ाने का विरोध किया हैत था दूसरी तरफ तेलंगाना और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने कहा अभी ट्रेनें चलाई गयी तो संक्रमण तेजी से फैल सकता है इसलिय इन राज्यो में ट्रेन सेवा सुरु न करें। धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की लोग अपने घर जाना चाहते हैं, यह स्वाभाविक है और इंसानी फितरत है, फिर भी हमे ध्यान देना है कि संक्रमण गांवों तक न पहुंचे।

इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण भी में मौजूद थे। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्रियों से आरोग्य सेतु ऐप के इस्तेमाल पर चर्चा की और इसे डाउनलोड कराने पर जोर दिया।



जम्मू। बाबा अमरनाथ यात्रा के पड़ाव में किया गया उम्दा स्वच्छता प्रबंधन बाबा बर्फानी के हजारों भक्तों को स्वच्छता का संकल्प भी दिला रहा है। यात्रा के पांचवें दिन शुक्रवार को यात्रियों की संख्या ने 60 हजार के आंकड़े को पार कर लिया। पवित्र गुफा के आसपास भी पर्यावरण संरक्षण का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग और पड़ावों पर जगह-जगह कूड़ेदान, सोकपिट्स, स्नानागार और शौचालय की बेहतर व्यवस्था की गई है। कूड़े के निस्तारण के लिए बायो सेटेबल पिट्स बनाए गए हैं। यात्रा के दौरान एकत्रित होने वाले कूड़े को जैविक तरीके से नष्ट किया जा रहा है। मानव मल को भी नष्ट करने के लिए विशेष तकनीक अपनाई जा रही है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

 नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आम बजट 2019-20 में एक अहम प्रावधान किया है। अब विदेश यात्रा पर दो लाख रुपये से अधिक खर्च करने वालों को आयकर रिटर्न दाखिल करना होगा। साथ ही जिन लोगों का बिजली का बिल सालाना एक लाख रुपये से अधिक है, उन्हें भी अनिवार्य रूप से ITR दाखिल करना होगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश वित्त विधेयक-2019 में इस आशय के प्रावधान किए। प्रस्तावित संशोधनों के तहत अगर किसी व्यक्ति ने बैंक में एक या अधिक चालू खातों में कुल मिलाकर एक करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा की है तो उसके लिए रिटर्न भरना अनिवार्य होगा।

भोपाल। चार दिन बाद विधानसभा में वित्त मंत्री तरुण भनोत द्वारा पेश किए जाने वाले कमलनाथ सरकार के पहले बजट के लिए केंद्र सरकार ने चुनौती खड़ी कर दी है। केंद्र ने करों से मिलने वाले राज्य के हिस्से में 2 हजार 677 करोड़ रुपए की कटौती कर दी है। इससे आय-व्यय का अनुमान ही गड़बड़ा गया है। जबकि, इसके आधार पर बजट तैयार हो चुका है। कैबिनेट का अनुमोदन लेकर वित्त विभाग इसे छपाई (प्रिंटिंग) के लिए भी भेज चुका है। इसका सिर्फ वही हिस्सा बाकी है, जो कराधान से जुड़ा है। ऐसे में इस कटौती की पूर्ति करना सरकार के लिए बेहद मुश्किल काम है क्योंकि सरकार आम जनता पर ऐसे किसी नए कर का बोझ नहीं लादना चाहती है जो उसे सीधे-सीधे प्रभावित करे।

नई दिल्ली। देश भर में मानसून सक्रिय हो चुका है। इसके चलते अब बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। शनिवार को देश के कई राज्‍यों में भारी बारिश की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार मानसून आने में देरी हो चुकी है। निजी मौसम वेबसाइट स्काईमेट के मुताबिक शनिवार को गरज बढ़ने की संभावना है। आइये प्रदेशों में बारिश की संभावना और स्थिति को विस्‍तार से जानें।


दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों समेत मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्से, छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से, उत्तर प्रदेश के कुछ और हिस्सों के अलावा उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों के साथ ही कुछ अन्य हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसी के साथ मानसून राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली पहुंच गया।

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget