उल्हासनगर —
उल्हासनगर महानगरपालिका की चार प्रभाग समितियों के सभापति पदों के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। नामांकन दाखिल होने के दौरान शिवसेना (शिंदे) के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, भाजपा अध्यक्ष राजेश वधर्या, महापौर अश्विनी निकम, उपमहापौर अमर लुंड की उपस्थिति ने चुनावी गतिविधियों को और तीव्र कर दिया।
प्रभाग समिति क्रमांक 1 से भाजपा की भावना उलेकर, क्रमांक 2 से शिवसेना (शिंदे) की संगमित्रा हजारे, क्रमांक 3 से शिवसेना (शिंदे) की संगीता सकपाले तथा क्रमांक 4 से भाजपा की सोहना रवि जेसवानी ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन पूरी होने के बाद ध्यान अब गुरुवार को आयोजित होने वाले चुनाव की ओर मुड़ गया है। कोकण विभाग के विभागीय आयुक्त के आदेशानुसार गुरुवार को विशेष बैठक में चारों प्रभाग समितियों के लिए चुनाव कराया जाएगा। सत्ताधारी महायुति के घटक दलों के बीच पहले से ही सभापति पदों को लेकर दावेदारी तय हो गई है और गुरुवार को बिन विरोध चारों महिला उमीदवारों को प्रभाग सभापति घोषित किया जाएगा।
उल्हासनगर —
उल्हासनगर महानगरपालिकेच्या प्रभाग क्रमांक 1 (ब) से अनुसूचित जमाती आरक्षित स्थान से निर्वाचित नगरसेविका पूजा सचिन भोईर को महापालिका प्रशासन ने अपात्र घोषित कर दिया है। महापालिका आयुक्त के आदेश (25 जून 2026) के अनुसार यह अपात्रता 24 जून 2026 से लागू मानी जाएगी।
चुनाव प्रक्रिया बाद पूजा भोईर का जात प्रमाणपत्र कोकण विभाग, ठाणे की अनुसूचित जमाती प्रमाणपत्र जांचप्रताल समिती को भेजा गया था। समिती ने 24 जून 2026 को उस प्रमाणपत्र को अवैध ठहराकर रद्द करने का निर्णय लिया। इसके बाद महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की संबंधित व्यवस्थाओं के तहत उन्हें नगरसेवक पद के लिए अपात्र घोषित किया गया।
यह निर्णय स्थानीय राजनैतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहा है और संबंधित प्रभाग की आगे की राजनीतिक परिस्थितियों पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले शिवसेना के नगरसेवक विक्की लबाना का पद भी जात वैधता से जुड़ी वजहों से रद्द किया गया था। इस घटना से आरक्षित सीटों पर निर्वाचित होने वाले प्रतिनिधियों के जात प्रमाणपत्र की सत्यता पर कड़ाई से ध्यान दिए जाने की चर्चाएँ तेज हुई हैं।
अंबरनाथ:
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शिवगंगा से लोकनगरी जाने वाले प्रमुख मार्ग पर नगर परिषद द्वारा किए गए वृक्षारोपण को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने कड़ी आपत्ति जताई। मनसे अंबरनाथ शहर अध्यक्ष शैलेश शिर्के के नेतृत्व में पदाधिकारी, महिला कार्यकर्ता और कार्यकर्ता मौके पर इकट्ठा हुए और काला रिबन बांधकर निषेध प्रदर्शन किया।
शिर्के ने कहा कि वृक्षारोपण का स्वागत करते हुए भी पहले तकनीकी जांच और स्थल निरीक्षण आवश्यक थे। उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित स्थान पर गैस लाइन या अन्य तकनीकी बाधा हो सकती है, जिसकी पूर्व जाँच नहीं की गई। मनसे का कहना है कि सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे आने वाले समय में नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पार्टी ने मामले की तफ्तीश और नागरिकों की सुरक्षा व सुविधा को ध्यान में रखकर निर्णय लेने की मांग की। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
उल्हासनगर —
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा माजी विधायक पप्पू कलानी की मौजूदगी में आयोजित एक अहम बैठक में शहर के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में रस्ते, पानी की आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यापारियों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक में एमएमआरडीए के अंतर्गत 100 करोड़ रुपये के सड़क विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए संबंधित विभागों को तात्कालिक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से शहर में यातायात सुगम होगा और सड़क सुरक्षा में सुधार आएगा।
बढ़ती जनसंख्या के कारण उत्पन्न पानी की कमी के समाधान के रूप में बैठक में स्वतंत्र जलस्रोत निर्मित करने और अतिरिक्त पानी की आपूर्ति बढ़ाने पर सहमति बनी। अधिकारियों को जल व्यवस्था के लिए शीघ्र कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं ताकि आने वाले गर्मियों व मांग के समय पानी की समस्या से निपटा जा सके।
स्वास्थ्य क्षेत्र में मध्यवर्ती रुग्णालय की अपूरक सुविधाओं को देखते हुए बैठक में एक आधुनिक और सुसज्जित 400 बिस्तर के अस्पताल के निर्माण का सकारात्मक निर्णय लिया गया। इस अस्पताल से औपचारिक चिकित्सा सेवाओं में सुधार के साथ साथ आपातकालीन देखभाल व विशेषज्ञ सेवाओं की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है।
बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि विधिवत पुनर्वास की योजना बनाकर प्रभावित व्यवसायियों को वैकल्पिक व्यवस्था प्रदान की जाएगी ताकि उनकी आजीविका प्रभावित न हो।
बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे व माजी विधायक पप्पू कलानी के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उल्हासनगर:
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ने उल्हासनगर में संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं। दिलीप मिश्रा को महानगर प्रमुख बनाया गया।
पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मिश्रा को बूथ स्तर तक संगठन विस्तार, नए सदस्य जोड़ने और जनसमस्याओं पर फोकस का जिम्मा।
प्रमुख नियुक्तियों की सूची
उपज़िलाप्रमुख: राजेंद्र शाहू
महानगरप्रमुख: दिलीप मिश्रा
विधानसभा प्रमुख: राजन वेलकर
शहरप्रमुख: शिवाजी जावळे
उपशहरप्रमुख: सुरेश पाटिल (कैंप-1), अवतार सिंह गिल (कैंप-2), शिवाजी हावळे व दशरथ चौधरी (कैंप-3)।
विभागप्रमुख: करीम शेख (कैंप-1), अशोक सातपुते (कैंप-2), आदिनाथ पालवे व संतोष यादव (कैंप-3)।
उपविभागप्रमुख: संतोष गवारे, भास्कर शिंदे, नरेंद्र हिंगोरानी, अशोक जाधव, साहेबराव ससाणे (कैंप-3); हकीम शेख (कैंप-1)।
कल्याण:
कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभापति पद पर शिवसेना-भाजपा महायुती के मल्लेश शिवन्ना शेट्टी, पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा समिति की सभापति पद पर अभिजीत सुजाता सदानंद थरवाल और महिला एवं बाल कल्याण, दिव्यांग कल्याण, नागरी दलित वस्ती एवं झोपड़पट्टी पुनर्वास समिति की सभापति पद पर सारिका सतीश जाधव की नियुक्ति रायगढ़ जिला अधिकारी किशन जावळे की अध्यक्षता में आज आयोजित विशेष सभा में घोषित की गई।
इन तीनों समितियों के सभापति पदों के लिए 2 अप्रैल 2026 को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। महापालिका सचिव किशोर शेळके के पास प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण बिना मतदान के ही इनकी नियुक्ति स्वतः मान्य हो गई।
इस अवसर पर महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल, अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे, महापालिका सचिव बाळासाहेब चव्हाण तथा संबंधित समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। विधायक राजेश मोरे, शिवसेना ठाणे जिला प्रमुख गोपाळ लांडगे, महापौर हर्षाली चौधरी, उपमहापौर राहुल दामले, महापालिका पदाधिकारी, अन्य मान्यवर तथा पालिका सदस्यों ने नवनिर्वाचित सभापतियों का अभिनंदन किया।
उल्हासनगर:
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शर्टलेस प्रदर्शन ने उल्हासनगर की राजनीति में आग लगा दी। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ तीखे नारे लगाए।प्रदर्शनकारियों ने 'राहुल गांधी हटाओ, कांग्रेस वापस जाओ' जैसे नारे बुलंद करते हुए कहा कि वैश्विक आयोजन में शर्ट उतारकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी देश की अंतरराष्ट्रीय गरिमा पर सीधी चोट है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के इस कृत्य को 'अशोभनीय' और 'गैर-जिम्मेदाराना' करार दिया, जो 'पीएम कम्प्रोमाइज्ड' जैसे स्लोगन के साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल खड़ा कर रहा था।भाजपा शहर अध्यक्ष राजेश वधर्या ने महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर शर्टलेस प्रदर्शन भारत की छवि धूमिल करने की साजिश है। कांग्रेस की यह घटिया राजनीति जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने उल्हासनगर की जनता से ऐसी हरकतों का पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन स्थानीय स्तर पर भाजपा-कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ने के संकेत दिखाई दिए। भाजपा नेताओं ने चेताया कि राष्ट्रीय मंचों पर ऐसी हरकतें लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।
उल्हासनगर :
शहर में लगातार बढ़ती पानी की समस्या ने सियासी माहौल को गरमा दिया है। नागरिकों को हो रही किल्लत, गंदे पानी की सप्लाई, लीकेज और जर्जर पाइपलाइनों के मुद्दे पर चुने हुए नगरसेवक खुलकर सामने आ गए हैं। प्रशासन पर समाधान के लिए दबाव बढ़ता जा रहा है।महापालिका की पहली महासभा में ही पानी संकट का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया गया था। नगरसेवकों ने अधिकारियों के गैर-जिम्मेदार रवैये पर सवाल खड़े करते हुए महापौर अश्विनी निकम और आयुक्त मनीषा आव्हाळे के समक्ष नाराजगी जताई। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कई प्रभागों में नियमित पानी नहीं पहुंच रहा, जबकि कुछ इलाकों में दूषित पानी से स्वास्थ्य खतरा बढ़ रहा है।सोमवार को महापौर अश्विनी निकम और उपमहापौर अमर लुंड की पहल पर महापालिका सभागृह में जनप्रतिनिधियों और पानी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। आयुक्त मनीषा आव्हाळे भी मौजूद रहीं। बैठक में नगरसेवकों ने अपने प्रभागों की समस्याएं विस्तार से बताईं। पुरानी पाइपलाइनों से लीकेज, कम प्रेशर और गंदे पानी की शिकायतें प्रमुख रहीं। कुछ ने मरम्मत में देरी के आरोप भी लगाए। उपमहापौर अमर लुंड ने बताया कि आयुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया है। अब शहरवासियों की नजरें जमीनी स्तर पर कार्रवाई पर टिकी हैं। कब मिलेगी पानी संकट से राहत?
उल्हासनगर :
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों हर्षवर्धन सपकाल के विवादास्पद बयान को लेकर भूचाल मचा हुआ है। टिपू सुल्तान और छत्रपती शिवाजी महाराज पर दिए गए वक्तव्य ने राज्य का सियासी पारा चढ़ा दिया है। इतिहास का हवाला देते हुए सपकाल के संबोधन पर विभिन्न दलों और संगठनों ने तीखी प्रतिक्रियाएं दीं। जहां कुछ ने व्यापक दृष्टिकोण की बात की, वहीं विरोधियों ने इसे आपत्तिजनक ठहराया। इसी सिलसिले में उल्हासनगर के नेहरू चौक पर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय के निकट होने से क्षेत्र में कुछ देर तनाव का माहौल रहा। प्रदर्शन में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वदर्या, प्रदीप रामचंदानी, अमर लुंड, मनोहर खेमचंदानी, अमित वाधवा, दीपक छतलानी, गुलशन हरिसिंघानी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने सपकाल के बयान की निंदा की और ऐतिहासिक महापुरुषों पर टिप्पणी में संवेदनशीलता बरतने की मांग उठाई। इस घटनाक्रम ने महाराष्ट्र राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। आने वाले दिनों में सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं।
उल्हासनगर:
पैनल क्रमांक 3: गुलशन नगर में विकास कार्यों की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के लोकप्रतिनिधि भुल्लर महाराज ने गुलशन नगर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का संकल्प दोहराया।शहर स्टेशन परिसर के पास ठाणे जिले का पहला तीन मंजिला सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा, जिसमें लिफ्ट की सुविधा भी होगी। इस अत्याधुनिक शौचालय से यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों और निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।भुल्लर महाराज ने कहा, “चुनावी वादे भाषणों तक सीमित नहीं रहेंगे। गुलशन नगर में सड़क, पानी, स्वच्छता और ड्रेनेज पर प्राथमिकता दी जाएगी। यह शौचालय विकास की शुरुआत है।”स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताते हुए उम्मीद की कि पैनल क्रमांक 3 की लंबित समस्याओं का तेजी से समाधान होगा और गुलशन नगर का व्यापक विकास होगा।
उल्हासनगर:
महापौर पद की जिम्मेदारी संभालते ही अश्विनी निकम एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने के.बी. रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और सड़कों की बदहाल स्थिति व अधूरे कार्यों को लेकर गहरी नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान महापौर ने घटिया गुणवत्ता, लापरवाही और कार्य की धीमी प्रगति पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के पैसों से होने वाले कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण में तत्काल तेजी लाने, गुणवत्ता सुधारने और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ाने के आदेश भी जारी किए। इस अवसर पर शिवसेना नगरसेवक राजेंद्र चौधरी, जमनुदास पुरसवानी, कमलेश निकम, दिलीप जग्यासी, विक्की लबाना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महापौर अश्विनी निकम के इस त्वरित, सख्त और निर्णायक कदम का जोरदार स्वागत किया।
उल्हासनगर:
महानगरपालिका में संपन्न महापौर एवं उपमहापौर के चुनाव में आश्विनी निकम को महापौर तथा अमर लुंड को उपमहापौर चुना गया। यह चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में हुआ, जिसमें सभी नगरसेवकों ने उत्साह से भाग लिया।नवनिर्वाचित महापौर आश्विनी निकम ने विजय के बाद कहा कि वे उल्हासनगर के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध रहेंगी। स्वच्छता, जलापूर्ति, सड़कें, स्वास्थ्य एवं शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को वे प्राथमिकता देंगी। उपमहापौर अमर लुंड ने महापौर के साथ समन्वय स्थापित कर विकास कार्यों को गति देने और नागरिक समस्याओं का समाधान करने का भरोसा जताया। इस मौके पर पीठासीन अधिकारी ने दोनों नवनिर्वाचित नेताओं का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। नए नेतृत्व से शहर को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विभिन्न दलों के पदाधिकारी, नगरसेवक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नवनेताओं को बधाई दी और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
उल्हासनगर:
नगरपालिका की धारा (1) अन्याय विभाग और विभागीय आयुक्त कार्यालय के निर्देशानुसार 2025-26 के लिए महापौर और उपमहापौर पदों के चुनाव के पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। 30 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर निगम सचिव एवं उपायुक्त श्री. अनंत जवादवार की अध्यक्षता में नामांकन पत्र स्वीकार किए गए।महापौर पद के लिए शिवसेना की नगरसेविका श्रीमती अश्विनी कमलेश निकम ने तथा उपमहापौर पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के श्री. अमर लुंड ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। ये पत्र उल्हासनगर नगर निगम मुख्यालय, उल्हासनगर-3 स्थित सचिव कार्यालय में जमा किए गए।इस दौरान सांसद श्री. श्रीकांत शिंदे, विधायक श्री. कुमार आयलानो, श्री. बालाजी किणीकर तथा नगरसेवक/नगरसेविकाएं और प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कल्याण:
कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के महापौर व उपमहापौर पद के लिए आज नामनिर्देशन पत्र दाखिल किए गए। महापालिका सचिव किशोर शेळके ने यह जानकारी दी। शिवसेना-भाजप-मनसे महायुती की ओर से महापौर पद के लिए शिवसेना की हर्षाली विजय चौधरी ने आवेदन प्रस्तुत किया। उपमहापौर पद के लिए भाजपा के राहुल वसंत दामले का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। इस अवसर पर सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक राजेश मोरे, पूर्व विधायक राजू पाटील, शिवसेना जिला प्रमुख गोपाळ लांडगे, भाजपा जिला अध्यक्ष नंदु परब व अन्य नेता उपस्थित थे।
महापौर व उपमहापौर चुनाव मंगलवार, ३ फरवरी २०२६ को दोपहर १२ बजे महापालिका भवन के स्वातंत्र्यवीर वि.दा.सावरकर सभागृह में होगा। कोकण विभागीय आयुक्त द्वारा नियुक्त पीठासीन अधिकारी सुश्री आंचल गोयल व मुंबई शहर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में यह प्रक्रिया संपन्न होगी। महायुती के पास १२२ में से बहुमत है, जिसमें शिवसेना को ५३ व भाजपा को ५० सीटें मिली हैं।
उल्हासनगर:
उल्हासनगर महानगरपालिका के महापौर पद पर OBC (खुला वर्ग) आरक्षण घोषित होते ही शहर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। शिंदे गुट की शिवसेना ने साफ कर दिया कि अगला महापौर उनका ही होगा। इस घोषणा के बाद संभावित दावेदारों के नाम सामने आने लगे हैं। शिवसेना, TOK साई पक्ष और वंचित बहुजन आघाड़ी के गठबंधन में 11 OBC नगरसेवक-नगरसेविकाएं हैं—2 पुरुष और 9 महिलाएं। ये महापौर दौड़ में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। पुरुष वर्ग से दिलीप जग्याशी और विक्की लबाना (सभी TOK से जुड़े) चर्चा में हैं। TOK की भूमिका अहम मानी जा रही है। महिला वर्ग में शिवसेना की राजश्री राजेंद्र चौधरी, वंदना भदाणे, ज्योत्स्ना जाधव, साक्षी संदीप सुर्वे और इंदिरा निखिल पाटील के नाम हैं। साई पार्टी की दीप्ती दुधानी, TOK की अश्विनी निकम व डिम्पल ठाकूर तथा वंचित बहुजन आघाड़ी की सुरेखा सोनवणे भी दौड़ में हैं। OBC वर्ग के राजेंद्र चौधरी (सर्वसाधारण से निर्वाचित) का नाम भी संभावनाओं में है, जो मुकाबले को रोचक बनाता है। शहरवासी देख रहे हैं कि शिवसेना किसे चुनती है। आने वाले दिनों में राजनीति और गरमाएगी।
उल्हासनगर:
नामांकन के अंतिम दिन टीम ओमी कलानी ने बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए घोषणा की है कि उनके समर्थित उम्मीदवार आगामी महापालिका चुनाव शिवसेना के ‘धनुष्यबाण’ चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे। इस निर्णय के बाद शिवसेना के 35 और टीम ओमी कलानी के 32, ऐसे कुल 67 उम्मीदवार शिवसेना के चुनाव चिन्ह पर चुनावी रण में उतरेंगे। आगामी महापालिका चुनाव को लेकर शहर की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। चुनाव से पहले ही शिवसेना (साई पक्ष) और टीम ओमी कलानी के बीच दोस्ताना गठबंधन तय हो गया है। इसके तहत सीटों का बंटवारा भी अंतिम रूप ले चुका है। दो दिन पूर्व रिजेंसी होटल में हुई महत्वपूर्ण बैठक में शिवसेना को 35, टीम ओमी कलानी को 32 और साई पक्ष को 11 सीटें देने पर सहमति बनी। इसी बीच सोमवार सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधारिया ने शिवसेना के साथ किसी भी प्रकार की युति से साफ इंकार कर दिया। इस घोषणा के बाद तीनों दलों के कुछ प्रमुख नेताओं ने ए-बी फॉर्म के बिना ही नामांकन दाखिल कर दिए। शाम को भाजपा के नगरसेवकों को ए-बी फॉर्म वितरित किए गए, जबकि शिवसेना और टीम ओमी कलानी के उम्मीदवारों को मंगलवार सुबह ए-बी फॉर्म मिलने की जानकारी दी गई।गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर 3 बजे तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा है, ऐसे में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों की भीड़ उमड़ने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। सोमवार देर शाम टीम ओमी कलानी द्वारा आयोजित पत्रकार परिषद में इस महत्वपूर्ण निर्णय की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर ओमी कलानी, जमनू पुरस्वानी, पंचम कलानी, प्रकाश मखीजा, सुमित चक्रवर्ती, कमलेश निकम सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उल्हासनगर:
उल्हासनगर महानगरपालिका चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने सभी 78 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा पार्टी की प्रदेश महासचिव सोनिया धामी ने पैनल क्रमांक 8 के उम्मीदवार कार्यालय उद्घाटन के दौरान की। पैनल नंबर 8 से एनसीपी टिकट पर चुनाव लड़ने वाली सीमा अविनाश बिरारे के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन जिलाध्यक्ष भारत गंगोत्री और सोनिया धामी ने किया। इस अवसर पर अनिल धामेजानी, राजकुमार शर्मा, कैलास भंडारे, येशू जेकब, शेखर काकड़े, सचिन चिंचोळे, अक्षय इंगळे, अक्षय बिरारे, रितेश शिंदे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे। सोनिया धामी ने कहा कि पार्टी विकास, पारदर्शिता और जनहित के मुद्दों पर जनता के बीच जाएगी तथा पूरे जोश के साथ चुनाव लड़ेगी।उधर, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होने में महज पांच दिन शेष हैं, ऐसे में महायुति के भीतर सीट बंटवारे को लेकर हलचल तेज है। शिवसेना-भाजपा समन्वय समिति के माध्यम से लगातार बैठकें हो रही हैं। लेकिन मनचाही सीटें न मिलने से नाराज दोस्ती गठबंधन की साई पार्टी ने सभी 78 सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि 2017 के चुनाव में साई पार्टी ने अकेले लड़ते हुए 11 नगरसेवक चुने थे।दोस्ती गठबंधन में शिवसेना, कलानी गुट और साई पार्टी शामिल हैं, जिसकी घोषणा सांसद श्रीकांत शिंदे ने पिछले महीने की थी। कलानी गुट और साई पार्टी को अपेक्षित सीटें न मिलने से असंतोष बढ़ रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि महायुति का सीट शेयरिंग पेच सुलझेगा या सहयोगी दल अलग रास्ता चुनेंगे। आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी।
उल्हासनगर:
शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे) गुट को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पार्टी के जिल्हाप्रमुख धनंजय बोडारे, वसुंधरा बोराडे, शीतल कदम, नाना बिरादे और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में औपचारिक रूप से प्रवेश कर लिया। यह प्रवेश मुंबई स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौहान ने धनंजय बोडारे को भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर उल्हासनगर के विधायक कुमार एलानी, शहर जिला अध्यक्ष राजेश वधर्या तथा भाजपा नेता प्रदीप रामचंदानी भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।भाजपा में शामिल होते समय धनंजय बोडारे ने कहा, “मैं हिंदुत्ववादी हूं, इसलिए हिंदुत्व की विचारधारा वाली पार्टी भाजपा में आया हूं।” भाजपा नेतृत्व ने उनके प्रवेश को संगठन के लिए मजबूत कड़ी बताते हुए कहा कि इससे जिले में पार्टी की ताकत और बढ़ेगी। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह प्रवेश आगामी चुनावों की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उल्हासनगर:
दिनांक 21 दिसंबर को शाम भाजपा कार्यालय, उल्हासनगर में अंबरनाथ और बदलापुर में भाजपा की हालिया जीत का भव्य जल्लोष मनाया गया। पटाखों की गूंज और ढोल-ताशे की थिरकन ने पूरे कार्यालय में जोश भर दिया।भाजपा जिला नेताओं ने कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। इसी अवसर पर लीगल सेल और उद्योग सेल की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। उल्हासनगर जिला उद्योग सेल अध्यक्ष गुलशन हरिसिंघानी ने उद्योग सेल की टीम का ऐलान किया, वहीं उल्हासनगर लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट नीरज साधवानी ने अपने सेल के पदाधिकारियों की घोषणा की। दोनों सेल के पदाधिकारियों को शहर के आमदार कुमार ऐलानी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वधर्या के हाथों भाजपा मफलर पहनाकर नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही साथ सन्नी जाधवानी को उल्हासनगर ज़िला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का सूत्र संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्षा सिंधु शर्मा ने बखूबी किया। इस जोशीले समारोह में चुनाव प्रभारी प्रदीप रामचंदानी, नेता नरेंद्र राजानी, नेता राजू जगयासी, जिला महासचिव विनोद गोवानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 'जय श्रीराम' और 'भारत माता की जय' के उद्घोषों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
उल्हासनगर:
उल्हासनगर महानगरपालिका के पैनल क्रमांक 6 की पूर्व नगरसेविका सरोजिनी टेकचंदानी और उनके पुत्र राजेश टेकचंदानी ने टीम ओमी कालानी को अलविदा कहते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में प्रवेश कर लिया। यह प्रवेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के उल्हासनगर दौरे के दौरान हुआ। प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण को सरोजिनी टेकचंदानी के घायल होने की जानकारी मिली, तो वे सीधे रीजेंसी एंटेलिया स्थित उनके निवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी और इसी अवसर पर टेकचंदानी माता-पुत्र का भाजपा में औपचारिक स्वागत किया गया।कार्यक्रम में विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वधारिया, उल्हासनगर चुनाव प्रभारी प्रदीप रामचन्दानी, अवि पंजाबी, मनोज साधनानी तथा सुचित्रा सुधीर सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। पार्टी नेताओं ने कहा कि टेकचंदानी परिवार के भाजपा परिवार में शामिल होने से उल्हासनगर में संगठन की मजबूती और बढ़ेगी।