उल्हासनगर: प्रभाग समितियों के सभापति चुनाव में सियासी हलचल तेज; नामांकन दाखिल, गुरुवार को महानगर पालिका के चार प्रभाग समितियों के सभापति बिन विरोध चुनाव होंगे।

 


उल्हासनगर — 

उल्हासनगर महानगरपालिका की चार प्रभाग समितियों के सभापति पदों के लिए सोमवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। नामांकन दाखिल होने के दौरान शिवसेना (शिंदे) के कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, भाजपा अध्यक्ष राजेश वधर्या, महापौर अश्विनी निकम, उपमहापौर अमर लुंड की उपस्थिति ने चुनावी गतिविधियों को और तीव्र कर दिया।

प्रभाग समिति क्रमांक 1 से भाजपा की भावना उलेकर, क्रमांक 2 से शिवसेना (शिंदे) की संगमित्रा हजारे, क्रमांक 3 से शिवसेना (शिंदे) की संगीता सकपाले तथा क्रमांक 4 से भाजपा की सोहना रवि जेसवानी ने सभापति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।

नामांकन पूरी होने के बाद ध्यान अब गुरुवार को आयोजित होने वाले चुनाव की ओर मुड़ गया है। कोकण विभाग के विभागीय आयुक्त के आदेशानुसार गुरुवार को विशेष बैठक में चारों प्रभाग समितियों के लिए चुनाव कराया जाएगा।  सत्ताधारी महायुति के घटक दलों के बीच पहले से ही सभापति पदों को लेकर दावेदारी तय हो गई है और गुरुवार को बिन विरोध चारों महिला उमीदवारों को प्रभाग सभापति घोषित किया जाएगा।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget