उल्हासनगर —
शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार में उल्लेखनीय कार्यों के लिए एस.एस.टी. आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज को अमेरिका की Eudoxia Research University द्वारा 'Visionary Leadership in Higher Education Award' और लंदन के Universal World Research Innovation Centre द्वारा 'Institute of Excellence in Research & Innovation Award' से सम्मानित किया गया। ऑनलाइन समारोह में कॉलेज के शोध सत्र, AI व डिजिटल कौशल कार्यक्रम, उद्योगोन्मुख पाठ्यक्रम व सामाजिक उत्तरदायित्व को देखते हुए यह सम्मान मिला। प्राचार्य ने इसे संस्थान के सभी सदस्यों का साझा प्रयास बताया और आगे उत्कृष्टता की प्रतिबद्धता जताई।

Post a Comment