कल्याण —
कल्याण अत्रे रंगमंदिर में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका और किन्नर अस्मिता के संयुक्त आयोजन में दिनभर चले किन्नर महोत्सव 2026 में महापौर एड. हर्षाली चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ तृतीय पंथीयों को सुनिश्चित कराया जाएगा। महापौर ने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि महापालिका की ओर से पूरी सहकारिता रहेगी।
कार्यक्रम में आयुक्त अभिनव गोयल, सभागृह नेता वरुण पाटिल, शिवसेना (उबाठा) गटनेता उमेश बोरगावकर, महापालिका सचिव किशोर शेळके, किन्नर अस्मिता की फाउंडर गुरु निता केणे तथा समाज कल्याण विभाग की उपायुक्त कंचन गायकवाड सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे। आयुक्त गोयल ने कहा कि किन्नर समुदाय को उनके कलात्मक स्वरूप के प्रदर्शन के लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराए जा रहे हैं और महापालिका उनकी सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर रही है।
गुरु निता केणे ने महापौर और आयुक्त का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने पर धन्यवाद प्रकट किया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और डॉ. सान्वी जेटवानी ने भी वक्तव्य दिए। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में तृतीय पंथीय कलाकारों ने रंगारंग कलाविश्कार पेश किए, जिन्हें दर्शकों का उत्स्फूर्त समर्थन मिला।
समाज कल्याण विभाग की उपायुक्त कंचन गायकवाड ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य तृतीय पंथीयों को मुख्यधारा में लाना और उनके कलात्मक हुनर को सार्वजनिक मंच प्रदान करना है।

Post a Comment