Articles by "Dombivali"


डोंबिवली (पूर्व) — डोंबिवली पूर्व के फ प्रभाग क्षेत्र स्थित बाजीप्रभू चौक में आज महापालिके ने अनधिकृत टेरेस शेड के खिलाफ कार्रवाई की। फ प्रभाग के सहा. आयुक्त प्रसाद ठाकूर के नेतृत्व में अतिक्रमण नियंत्रण विभाग की टीम ने गोल्डन प्लाज़ा इमारत की आठवीं मंज़िल पर स्थित "जिम्मी वेज रेस्टो लाऊंज" के शेड को अनधिकृत घोषित कर हटाया।

बार के मालिक महेंद्र गांधी पर नगररचना एवं अग्निशमन विभाग की आवश्यक परवानगियाँ न लेने का आरोप था। तक्रार मिलने पर सहा. आयुक्त ठाकूर ने संबंधित को आवश्यक कागज़ात प्रस्तुत करने के लिए बुलाया था, लेकिन सुनवाई में आवश्यक अनुमतियाँ प्रस्तुत नहीं हो सकीं। महाराष्ट्र महापालिका अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत शेड को अनधिकृत कर, उसे हटाने का निर्देश दिया गया।

कई नोटिस देने के बाद भी स्वेच्छा से शेड न हटाने पर कल्याण डोंबिवली महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे तथा उपायुक्त प्रसाद बोरकर के मार्गदर्शन मे पुलिस बंदोबस्त के साथ निष्कासन कार्यवाही करवाई। कार्रवाई में अतिक्रमण नियंत्रण विभाग के प्रमुख राजू शेलार, नरेश भोईर तथा ह प्रभाग के सहा. आयुक्त अभिमन पवार ने सहयोग किया। स्थानीय नगरसेविका रंजना पेणकर ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

 


कल्याण-डोंबिवली: मिशन शक्ति — कर्करोगमुक्त अभियान के अंतर्गत कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के सहयोग से शासन की अत्याधुनिक कॅन्सर स्क्रीनिंग वैन दिनांक 12 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक शहर के विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध रहेगी। वैन में मुख, स्तन और गर्भाशय मुख (सर्विक्स) के लिये मुफ्त प्राथमिक जांच व स्क्रीनिंग कराई जाएगी।

प्रशिक्षित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी जांच में मौजूद रहेंगे और संशयास्पद लक्षण पाए जाने पर आगे की जांच व उपचार के लिये आवश्यक संदर्भ (रेफ़रल) दिए जाएंगे। मुख के कैंसर के संदिग्ध घाव, सफेद/लाल धब्बे, न भरने वाली चोट या गाँठ मिलने पर ओरल बायोप्सी की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

महानगरपालिका ने तंबाकू, गुटखा, सुपारी, सिगरेट या अन्य तंबाकू पदार्थ लेने वाले तथा धूम्रपान करने वाले नागरिकों के साथ-साथ 30 वर्ष व उससे अधिक आयु के पुरुष व महिलाओं से विशेष रूप से इस मुफ्त स्क्रीनिंग का लाभ उठाने का आग्रह किया है। अधिकारियों ने कहा कि कर्करोग का शीघ्र निदान उपचार के परिणामों को बेहतर बनाता है, अतः लक्षण दिखाई देने तक प्रतीक्षा न करें।

कॅन्सर स्क्रीनिंग वैन का स्वरूप—स्थान, तिथि व समय—महानगरपालिका के आधिकारिक Instagram व Facebook पेज पर प्रकाशित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कहा, “लवकर जांच — लवकर निदान — समय पर उपचार” के लक्ष्य के साथ इस अभियान में नागरिक बढ़-चढ़कर भाग लें।









 

डोंबिवली — नागरिकों और खिलाड़ियों की मांगों के बाद बाबनचाळ स्थित रेल्वे मैदान पर चल रहे विकासकार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। स्थानीय सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की पहल और लगातार किए गए संवाद के बाद रेलवे प्रशासन ने गेमिंग झोन और संबंधित निर्माण कार्य पर अस्थायी रोक लगाई। मैदान को पुनः जनता के उपयोग हेतु खोल दिया गया है, जिससे खिलाड़ियों और स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

मैदान बचाओ आंदोलनकारी लंबे समय से मैदान की रक्षा को लेकर चल रहे स्थानीय आंदोलनों और सर्वपक्षीय समर्थन के कारण जनसमूह सक्रिय थे। साथ हे साथ 

सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के त्वरित हस्तक्षेप और रेलवे प्रशासन के साथ समन्वय से मामला सुलझा।

स्थानीय मानव हित और सार्वजनिक दबाव के मद्देनज़र रेलवे प्रशासन का यू-टर्न ने विकासकार्य रोकने का निर्णय लिया।  गेमिंग झोन और अन्य निर्माण कार्यों पर तात्कालिक स्थगन इया गया। मैदान को खेलों और आम जनता के लिए तुरंत खुला किया गया।

खिलाड़ियों और नागरिकों ने मैदान पर एकत्र होकर जश्न मनाया और पेढे बांटकर खुशी व्यक्त की गई। मनसे के नगरसेवक प्रल्हाद म्हात्रे सहित कई सर्वपक्षीय नेताओं ने मैदान पर पहुंचकर आंदोलनकारियों का उत्साहवर्धन किया और निवासियों के साथ खुशी में शामिल हुए।

स्थानीय खेल संघों ने कहा कि अब मैदान पर नियमित रूप से अभ्यास और प्रतियोगिताओं का आयोजन पुनः शुरू होगा।

मैदान बचाओ आंदोलन की यह जीत सर्वपक्षीय एकजुटता और जनहित की ताकत का उदाहरण मानी जा रही है।









 


कल्याण:  

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका की स्थायी समिति की सभापति पद पर शिवसेना-भाजपा महायुती के मल्लेश शिवन्ना शेट्टी, पूर्व प्राथमिक, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा समिति की सभापति पद पर अभिजीत सुजाता सदानंद थरवाल और महिला एवं बाल कल्याण, दिव्यांग कल्याण, नागरी दलित वस्ती एवं झोपड़पट्टी पुनर्वास समिति की सभापति पद पर सारिका सतीश जाधव की नियुक्ति रायगढ़ जिला अधिकारी किशन जावळे की अध्यक्षता में आज आयोजित विशेष सभा में घोषित की गई।

इन तीनों समितियों के सभापति पदों के लिए 2 अप्रैल 2026 को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि थी। महापालिका सचिव किशोर शेळके के पास प्रत्येक पद के लिए केवल एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण बिना मतदान के ही इनकी नियुक्ति स्वतः मान्य हो गई।

इस अवसर पर महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल, अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे, महापालिका सचिव बाळासाहेब चव्हाण तथा संबंधित समितियों के सदस्य उपस्थित रहे। विधायक राजेश मोरे, शिवसेना ठाणे जिला प्रमुख गोपाळ लांडगे, महापौर हर्षाली चौधरी, उपमहापौर राहुल दामले, महापालिका पदाधिकारी, अन्य मान्यवर तथा पालिका सदस्यों ने नवनिर्वाचित सभापतियों का अभिनंदन किया।








 


डोंबिवली: 

एकवीरा देवी मंदिर,  कारला पहुंचने वाले भक्तों के लिए आई एकवीरा मित्र मंडल, डोंबिवली द्वारा हर वर्ष आयोजित भव्य पदयात्रा आज पूरे उत्साह के साथ शुरू हो गई। आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को डोंबिवली से कारला स्थित आई एकवीरा देवी के दर्शन के लिए पदयात्रा रवाना हुई। पिछले 16 वर्षों से लगातार यह पदयात्रा बिना रुके आयोजित की जा रही है, जिसमें भक्त भक्ति भाव से बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। इस यात्रा में डोंबिवली के कई दानशील व्यक्ति वर्गणी के रूप में सहयोग करते हैं। साथ ही कई नगरसेवक और विधायक भी अपना सहयोग देते हैं। वडोल गांव के ग्रामस्थों के अलावा वडगांव के स्थानीय नगरसेवक कैलास म्हात्रे हर वर्ष इसमें भाग लेते हैं। इस बार भी उन्होंने उपस्थिति दर्ज की। खास बात यह है कि इस वर्ष उन्हें नगरसेवक पद का सम्मान मिला, जिस पर मंडल ने उनका अभिनंदन किया। मंडल के सदस्यों के अनुसार, आई एकवीरा मां के आशीर्वाद से भक्तों की कई परेशानियां दूर हुई हैं। नौकरी, व्यवसाय, विवाह जैसी विभिन्न समस्याओं पर विजय पाने के लिए भक्त श्रद्धा से पदयात्रा में शामिल होते हैं। कुछ भक्त लोटांगण करते हुए, तो कुछ सिर पर घड़ा रखकर पहाड़ चढ़ते हैं। हर वर्ष बढ़ती संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं और मंडल सभी को समाहित कर भक्तिमय वातावरण में कार्यक्रम संपन्न करता है।









 


डोंबिवली: 

यूनाइटेड किंगडम स्थित शैक्षणिक संस्था एसोसिएशन ऑफ बिजनेस एक्जीक्यूटिव्स (एबीई यूके) के विनायक सुधाकर किड्सएमबीए प्रोग्राम के तहत स्कूल में आयोजित गतिविधि में डोंबिवली की छात्रा अन्वी चौधरी ने अपना ब्रांड 'लाडोसा' प्रस्तुत किया। राजस्थान की निवासी अन्वी ने राजस्थान की पारंपरिक हस्तकला करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी अवधारणा पेश की।घर से बाहर निकलने का अवसर न मिलने वाली इन महिलाओं को देशभर में पहचान दिलाना और उनके कार्य का सम्मान कराना अन्वी के व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य है। राजस्थान से प्रारंभ कर उसने मुंबई के डोंबिवली में कार्यालय स्थापित किया है तथा प्रबंधन के लिए एमबीए धारक मैनेजर की नियुक्ति की है। अपनी सृजनशीलता और आत्मविश्वास के दम पर अन्वी ने यह सफलता हासिल की।अन्वी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल को दिया। स्कूल की फाउंडर दर्शना सामंत मैडम, इंटरनेशनल विभाग की मुख्याध्यापिका डॉ. अनुजा नाइक मैडम तथा मार्गदर्शक शिक्षिका काश्मीरा तामाणे मैडम का उसने विशेष आभार माना। अभिभावकों के समर्थन के लिए भी कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर ठाणे जिले की शिवसेना नेत्री कविता चौधरी ने उपस्थित होकर अन्वी की प्रशंसा की तथा कहा, "डोंबिवली की यह लड़की निश्चित रूप से बड़ा नाम कमाएगी।" मराठी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध पैठणी डिजाइनर लीना शिर्के ने भी अन्वी का अभिनंदन कर आगे की यात्रा के लिए शुभेच्छाएं दीं। एबीई के दक्षिण एशिया प्रादेशिक प्रबंधक विनायक सुधाकर भी मौजूद थे।अन्वी की इस उपलब्धि से डोंबिवली शहर सहित ठाणे जिले का नाम उज्ज्वल हुआ है। उसका कार्य अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बन रहा है।









 


कल्याण:

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के 6/फ प्रभाग में शहर के विद्रूपीकरण को रोकने के लिए अतिक्रमणों पर सख्त निष्कासन कार्रवाई की गई। महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल के निर्देश पर सहायक आयुक्त हेमा मुंबरकर ने डोंबिवली पूर्व के शेलार नाका और जोशी हाईस्कूल क्षेत्र में तीन शेड, 95 बड़े-छोटे बैनर और तीन कमानियों को हटवाया।

इसके साथ ही शेलार नाका के आसपास खाद्य पदार्थ बेचने वाली गाड़ियों को हटाकर फुटपाथ मुक्त कराया गया, जिससे पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए रास्ता खुला हुआ।

यह कार्रवाई अनधिकृत निर्माण नियंत्रण विभाग और फेरीवाला हटाव दल के कर्मियों की मदद से संपन्न हुई।








 


कल्याण डोंबिवली:

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका ने "घर घर संविधान" अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जनजागृती कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम डोंबिवली पूर्व के संत तुलसीदास कडोंमपा हिंदी स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें महापालिका आयुक्त अभिनव गोयल के निर्देशानुसार पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण विषयक संकल्पना, कानूनी प्रावधानों और संरक्षण की आवश्यकता को विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर एल.एल.बी. द्वितीय वर्ष के छात्र और पर्यावरण विशेषज्ञ वैशाली तांबट ने संविधान में पर्यावरण संबंधित कानूनों का महत्त्व समझाया।

साथ ही, पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने और आपदाओं का सामना करने के उपाय भी विद्यार्थियों को बताए गए। एनडीआरएफ जवानों ने प्रात्यक्षिक और व्याख्यान के माध्यम से आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण कदम भी साझा किए।

कार्यक्रम में रक्षा बंधन का त्योहार मनाते हुए भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी सम्मान किया गया। एनडीआरएफ जवानों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम पर्यावरण और सांस्कृतिक मूल्यों को जोड़ने का प्रयास था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक राजेश मोरे उपस्थित रहे, जिन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, एनडीआरएफ के अधिकारी, महापालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारी और प्रभाग के सहायक आयुक्त भी उपस्थित थे।








 

डोंबिवली:

कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका के अंतर्गत कल्याण में छत्रपती शिवाजी महाराज के भव्य पुतले का अनावरण उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने महापुरुष के गुणों को अपनाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि "प्रत्येक व्यक्ति को शिवराय के गुणों में से एक गुण अपनाना चाहिए, ताकि उनकी जयंती को सही मायनों में मनाया जा सके।" उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज का व्यक्तित्व त्याग, साहस, और युद्ध नीति का प्रतीक है, जो नई पीढ़ी को प्रेरणा देगा।

इस मौके पर घरडा सर्कल का नाम बदलकर "छत्रपती शिवाजी महाराज चौक" रखा गया। यह पुतला युवा पीढ़ी में अभिमान जागृत करने का प्रतीक है, ऐसा भी उल्लेख किया गया।

मूर्तिकार आश्विन और आतिश पालवणकर को भी उनके कार्य के लिए सम्मानित किया गया। महापालिका आयुक्त डॉ. इंदु राणी जाखड़ ने कहा कि यह पुतला कल्याण-डोंबिवली के नागरिकों के लिए गर्व का विषय है।

सोहळे में भाजपा और शिवसेना के कई वरिष्ठ नेता, स्थानीय विधायक और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस भव्य समारोह का आभार प्रदर्शन जानकारी और जनसंपर्क विभाग के उपआयुक्त संजय जाधव ने किया।





 


कल्याण:

डोंबिवली (पूर्व) 8/ग प्रभाग क्षेत्र में निवासी और गैर-निवासी संपत्तियों को बार-बार नोटिस देने के बावजूद मालमत्ता कर का भुगतान नहीं होने पर, महापालिका आयुक्त डॉ. इंदु राणी जाखड़ के निर्देश पर और कर निर्धारण एवं संग्रहण विभाग की स्वाती देशपांडे के मार्गदर्शन में, 8/ग प्रभाग के सहायक आयुक्त संजयकुमार कुमावत, अधीक्षक ज्ञानेश्वर कंखरे, वरिष्ठ लिपिक नरेश म्हात्रे और लिपिक रामचंद्र दळवी ने आज दिनभर थकबाकी वाली संपत्तियों को सील करने की धड़क कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में डोंबिवली (पूर्व) की पांडुरंगवाडी स्थित गणेश सिध्दी इमारती के ब्लॉक नंबर 301 और 401 को ₹2,41,691/- की थकबाकी के चलते सील किया गया।

इसके अलावा, डोंबिवली (पूर्व) के ओम शिवगणेश सोसायटी में विकासक पी.एस. म्हात्रे के कार्यालय को ₹26,31,705/- की थकबाकी के चलते सील किया गया।




 


कल्याण डोंबिवली: 

कचरा संकलन में लापरवाही करने वाले तीन वार्डों के निजी ठेकेदार का अनुबंध कल्याण डोंबिवली नगर निगम (केडीएमसी) प्रशासन द्वारा रद्द कर दिया गया है। अब इन वार्डों में कचरा संकलन के कार्य को केडीएमसी प्रशासन द्वारा सुबह की बजाय दोपहर के सत्र में किया जाएगा। नागरिकों से सहयोग की अपील की गई है।

केडीएमसी के घनकचरा प्रबंधन विभाग के उपायुक्त अतुल पाटील ने बताया कि कल्याण डोंबिवली महापालिका क्षेत्र के बी, डी और जे वार्डों में कचरा संकलन के लिए आर एंड बी कंपनी को अनुबंधित किया गया था। लेकिन इस कंपनी द्वारा कचरे के वाहन, तकनीकी समस्याओं और खराब वाहनों के कारण कचरा संकलन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा। स्थानीय प्रतिनिधियों और नागरिकों ने इस स्थिति के बारे में बार-बार केडीएमसी प्रशासन को शिकायत की थी।

उपायुक्त ने कहा कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस भी दिया गया था, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। इसलिए ठेकेदार का अनुबंध रद्द करने का निर्णय लिया गया। अब केडीएमसी के सफाई कर्मचारी और मशीनरी बी, डी और जे वार्डों में कचरा संकलन का कार्य करेंगी, जो कि दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक होगा।

इसके अलावा, केडीएमसी क्षेत्र के ए, बी और सी वार्डों को छोड़कर बाकी 7 वार्डों के लिए नई एजेंसी की नियुक्ति की गई है। यह एजेंसी अगले दो से ढाई महीनों में काम शुरू करेगी, जिसके बाद अन्य वार्डों की सफाई कर्मचारियों और मशीनरी को ए, बी और सी वार्डों में स्थानांतरित किया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि इस नई व्यवस्था के आने के बाद सफाई और स्वच्छता में सुधार होगा।

अंत में, उपायुक्त अतुल पाटील ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे कचरा संकलन में देरी होने पर सड़क पर, खुली जगहों में या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और केडीएमसी प्रशासन को आवश्यक सहयोग दें।





 


डोंबिवली - 

घणसोली से कल्याण आ रही नवी मुंबई परिवहन सेवा की एक मिनी बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन बस अंदर से जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूट क्रमांक 66 की यह बस जैसे ही प्रिमियर कालोनी पहुंची, उसमें से धुआं निकलने लगा। धुएं को देखते ही चालक ने सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतार दिया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

पास में खड़े समाजसेवक हरीश पाटिल ने अपने लोगों के साथ मिलकर तुरंत बस पर पानी की बौछार शुरू की, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना ने एक बार फिर सी एन जी बसों की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं।

स्थानीय प्रशासन और परिवहन विभाग इस घटना की जांच करने की तैयारी में हैं।

#कर्ण हिन्दुस्तानी#





 


कल्याण:

भारतीय संविधान दिन के अवसर पर कल्याण डोंबिवली महापालिका मुख्यालय में आज डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर महापालिका आयुक्त डॉ. इंदुराणी जाखड ने पुष्पहार अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया।

इसके बाद, 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए नागरिकों और आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए मौन रखा गया।

महापालिका क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में भी संविधान दिवस मनाया गया। प्रभाग स्तर पर सहायक आयुक्त और कर्मचारियों ने भी संविधान की उद्देशिका का वाचन किया।









डोबिवली: कर्ण हिन्दुस्तानी

काटई नाका पर गौ रक्षक दल ने एक स्विफ्ट डिजायर कार में से लगभग चार सौ किलो गौ मांस बरामद किया है। यह मांस कार के चालक समीर मेहमूद खान (42) के पास था, जिसे मानपाडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गौरतलब है कि शुक्रवार की सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बदलापुर से मुंबई की ओर जा रही स्विफ्ट कार को संदेह के आधार पर रोकने की कोशिश की। कार चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन कार्यकर्ताओं ने उसका पीछा करते हुए उसे काटई नाका पर रोक लिया। 

कार की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में गौ मांस मिलने पर कार्यकर्ताओं ने तुरंत मानपाडा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार चालक को हिरासत में लिया और मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक एस डी पालवे कर रहे हैं। 

इस घटना ने गौ मांस की तस्करी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को और भी स्पष्ट कर दिया है।





 


डोंबिवली : करन हिंदुस्तानी 

डोंबिवली मनपा प्रशासन की विज्ञापन से होने वाली आय की लत ने एक गंभीर खतरा उत्पन्न कर दिया है। स्काय वाक के मुख्य पिलर को तोड़ने-मरोड़ने की अनुमति दी जा रही है।

हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार, डोंबिवली पूर्व में मनपा कार्यालय के ठीक सामने स्थित एक बड़े पिलर पर एक एजेंसी द्वारा विज्ञापन लगाने के लिए लोहे का फ्रेम स्थापित किया जा रहा है। इस कार्य के लिए पिलर में सरेआम ड्रिल मशीन से छेद किए जा रहे हैं, जिससे पिलर की मजबूती पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अस्पताल के विज्ञापन लगाने के लिए पिलर में कई जगहों पर ड्रिल मशीन का इस्तेमाल किया जा चुका है। इससे पिलर की संरचना प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, पिलर पर स्थापित सीसीटीवी कैमरा भी विज्ञापन के कारण ढक जाएगा, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

इस घटना ने स्थानीय निवासियों में चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि प्रशासन को विज्ञापन के लाभ के बजाय, जनता की सुरक्षा और संरचनात्मक मजबूती को प्राथमिकता देनी चाहिए। यदि ऐसे ही अव्यवस्थित तरीके से काम चलता रहा, तो भविष्य में गंभीर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। 

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कार्य को तत्काल रोका जाए और पिलर की मजबूती की जांच कराई जाए।






 


कल्याण: करन हिंदुस्तानी 

समाजवादी  पार्टी (सपा) कल्याण जिला की ओर से डोंबिवली में भव्य आरोग्य शिबिर का आयोजन किया गया। यह शिबिर गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उठाया।

सपा के जिला कार्यालय में आयोजित इस शिबिर में रक्तदाब, ईसीजी, और अन्य स्वास्थ्य जांचों के साथ-साथ नेत्र जांच का भी आयोजन किया गया। श्री गजानन अस्पताल और आई क्यू के डॉक्टरों की एक टीम ने इस शिबिर में विशेष सहयोग दिया। डॉक्टर मिश्रा, डॉक्टर राहुल कुमार यादव, और डॉक्टर कंचन गौड जैसे चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य सेवाओं में सहायता की।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रफीक हामिद सैय्यद ने इस शिबिर के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा, "इस शिबिर का दोपहर तक सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया है।"

इस शिबिर में रमेश यादव (सर), आर्य विक्रम सिंह, शिवसागर यादव, नरेन्द्र सिंह, डॉक्टर आर डी गौतम, अब्दुल वाहिद शेख, राजकुमार सिंह, गुल्लु अंसारी, मुकेश चौरसिया, सत्यपाल सिंह, मुकेश यादव, रामसजन जायसवाल, पंधारी यादव, प्रमोद रजक और किसन केसरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण सहयोग किया।

शिबिर की शुरूआत में सपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया, जिससे उपस्थित लोगों में उत्साह का संचार हुआ।





 


डोम्बीवली- करन हिंदुस्तानी 

नवांकुर् साहित्य संस्था और वेब न्यूज मुंबई आसपास की ओर से द्वितीय मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन रविवार दिनांक 15/09/2024 को म्हसोबा मंदिर देवस्थान, होटल चंद्रहास के सामने , देशमुख होम्स के नजदीक, शील कल्याण रोड , डोम्बीवली (पू ) में किया गया है।

इस मासिक काव्य गोष्ठी के बारे में जानकारी देते हुए संस्था की संस्थापक अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी यादव जी ने बताया कि इस बार हिन्दी दिवस के उपलक्ष में यह काव्य गोष्ठी आयोजित की गयी है। इस काव्य गोष्ठी के आयोजन में वेब न्यूज मुंबई आसपास का विशेष सहयोग रहेगा। 

काव्य गोष्ठी के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार और वेब न्यूज मुंबई आसपास के कर्ताधर्ता श्री राजेश सिन्हा होंगे । जबकि मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल होंगे । 

संस्था के सचिव अवधेश यादव रघुवंशी ने बताया कि नवांकुर् साहित्य संस्था का गठन पिछले माह ही किया गया था। साहित्यिक नगरी डोम्बीवली में गठित इस संस्था का उद्देश्य नव साहित्यकारों और कवियों को प्रोत्साहित करना है।






 


डोंबिवली : करण हिन्दुस्तानी 

नव साहित्यकारों और कवियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से डोबिवली में नवांकुर् साहित्य संस्था का गठन रविवार को किया गया। इस संस्था के माध्यम से डोम्बीवली में रहने वाले नव लेखकों को मंच प्रदान करने का कार्य किया जाएगा। संस्था की तरफ से पहली काव्य गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। इस नवांकुर् साहित्य संस्था के संस्थापकों में अवधेश यदुवंशी और लक्ष्मी यादव का नाम है। नवांकुर् साहित्य संस्था की ओर से आयोजित इस प्रथम काव्य गोष्ठी में कवि और पत्रकार कर्ण हिन्दुस्तानी ( प्रमुख अतिथी ) , साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता पवन तिवारी ( विशिष्ट अतिथी ), कवि रामस्वरूप साहू जी (अतिथी )और गोष्ठी की अध्यक्षा लक्ष्मी यादव जी उपस्थित थीं ।

कवि गोष्ठी में ओमप्रकाश सिंह,राम प्यारे सिंह रघुवंशी,चंद्रमणी चौबे,शारदा प्रसाद दुबे,जय प्रकाश विश्वकर्मा,रवि यादव,ताज मोहम्मद सिद्दकी,लाल बहादुर यादव और अंजनी कुमार द्विवेदी ने काव्य वाचन किया। गोष्ठी के आयोजकों का कहना था कि नवांकुर् साहित्य संस्था आने वाले समय में डोम्बीवली के नव साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने का कार्य करेगी। हिन्दी के अलावा मराठी व अन्य भाषिक नव साहित्यकारों को श्रोताओं के समक्ष काव्य वाचन का अवसर प्रदान किया जाएगा। संस्था के आयोजकों लक्ष्मी यादव जी और अवधेश यदुवंशी ने बताया कि मौजूदा समय में यह संस्था सिर्फ डोम्बीवली के सर्वभाषिक नव लेखकों को प्रोत्साहित करेगी। आने वाले समय में नवांकुर् साहित्य संस्था को पंजीकृत कर कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।





MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget