डोंबिवली में 205 दुकानों के अवैध शेड हटाए, 30,750 वर्ग फुट सार्वजनिक जगह किया मुक्त।

 



डोंबिवली : कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) के ‘ई’ प्रभाग कार्यालय ने डोंबिवली के निळजे-लोढा परिसर में व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा सार्वजनिक फुटपाथ और सड़क पर किए गए अतिक्रमणों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 205 दुकानों के अनधिकृत शेड, प्रोजेक्शन और विस्तारित निर्माण हटाए गए, जिससे लगभग 30,750 वर्ग फुट सार्वजनिक क्षेत्र अतिक्रमणमुक्त हुआ।

आंबेडकर चौक से काळुबाई चौक, भवानी चौक, शिवाजी चौक तक गावदेवी चौक तक के मार्ग पर दुकानों के सामने लगाए गए अवैध शेड और प्रोजेक्शन से पैदल चलने वालों को कठिनाई हो रही थी और यातायात में भी बाधा पैदा हो रही थी। इसके बाद महापालिका ने विशेष अतिक्रमण हटाने की मुहिम चलाई।

कार्रवाई में सहायक आयुक्त उमेश यमगर और सहायक आयुक्त धनंजय थोरात के नेतृत्व में महापालिका के अतिक्रमण निर्मूलन दल तथा ‘ब’ व ‘ई’ प्रभाग के फेरीवाला दलों ने सक्रिय भाग लिया। कार्रवाई के बाद फुटपाथ खाली हुए हैं, जिससे पैदल यात्रियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी और सड़क पर यातायात भी सुगम होगा।

महापालिका ने व्यापारियों से अपनी मंजूर हद्द के भीतर ही व्यापार करने और सार्वजनिक जगह पर अनधिकृत शेड, प्रोजेक्शन या अन्य निर्माण न करने का आग्रह किया है। महापालिका ने कहा कि अतिक्रमण हटाए गए स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाएगी और दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।









Labels:

Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget