अपराध शाखा, इकाई 4, उल्हासनगर की टीम की बड़ी कामयाबी,बदलापूर में 13.497 किलो गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार।

 


बदलापूर — बदलापूर पश्चिम पुलिस थाने क्षेत्र में अपराध शाखा, इकाई 4, उल्हासनगर की टीम ने एनडीपीएस कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 लाख 37 हजार 425 रुपये के कुल 13.497 किलो गांजा जब्त किया है। इस मामले में विशाल विजय पवार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दिनांक 9 नवंबर 2026 को पुलिस हवलदार राजेंद्र थोरवे को एक सूचनादाता के माध्यम से जानकारी मिली कि विशाल पवार किसी दूसरे राज्य से गांजा लाकर बिक्री के लिए जमा कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथी रजत कुमार नायक (ओडिशा निवासी) से गांजा लाया गया था, जिसे उसने अपने घर के नीचे सोसाइटी के स्टोररूम में छिपाकर रखा था।

पंचों की मौजूदगी में की गई कानूनी कार्रवाई में 13.497 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर वीडियो शूटिंग कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 8(ग), 20(ख) और 29 के तहत बदलापूर पश्चिम पुलिस थाने में गुन्हा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस कार्रवाई में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेश गज्जल, एपीआई श्रीरंग गोसावी, हवलदार राजेंद्र थोरवे, ASI बबन बांडे, हवलदार (HC) - गणेश गावडे, हवलदार (HC) - अमर कदम, हवलदार (HC) - प्रकाश पाटील, हवलदार (HC) - मंगेश जाधव, हवलदार (HC) - अशोक थोरवे, हवलदार (HC) - योगेश वाघ, पुलिस सिपाही (PC) - प्रसाद तोंडलीकर, पुलिस सिपाही (PC) - रामदास उगले, पुलिस सिपाही (PC) - अविनाश पवार कारवाई पथक टीम शामिल थी।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget