शहीद भगत कंवरराम साहेब को 87वें शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि।

 


उल्हासनगर:

सिंधु यूथ सर्कल (SYC) की ओर से रविवार को एसी कॉन्फ्रेंस हॉल में हिंदी-सिंधी गीत-संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिंधी समाज के महान संत शहीद भगत कंवरराम साहेब को उनके 87वें शहीदी दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सिंधी कलाकार हीरो पारवानी और किशन रामनानी ने भगत कंवरराम साहेब के भजनों की लाइव प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का उद्देश्य सिंधियत, संस्कृति और संगीत की परंपरा को आगे बढ़ाना था।

दिवाली के अवसर पर सिंधु यूथ सर्कल के अध्यक्ष जगदीश कांजन एवं प्रदीप रामचंद्र कृष्णानी के सौजन्य से उपस्थित लोगों को कैश राशन किट और मिठाई भी वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन म्यूजिक विंग सचिव राजू हरगुनानी और चीफ एग्जीक्यूटिव ट्रस्टी सुंदर डांगवानी के मार्गदर्शन में हुआ।








Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget