उल्हासनगर को मिले 7 मनोनीत नगरसेवक, विशेष महासभा में हंगामा, मनोनीत नगरसेवक नियुक्ति पर विवाद: शिवसेना के 5, भाजपा के 2 तय, भाजपा नाराज।

 


उल्हासनगर: उल्हासनगर मनपा की गुरुवार को हुई विशेष महासभा में सात मनोनीत नगरसेवकों की घोषणा कर दी गई। इससे पहले भाजपा नगरसेवक प्रधान पाटील की मौजूदगी को लेकर जमकर हंगामा हुआ।

16 सितंबर को महापौर के प्रति अपशब्द कहने पर प्रधान पाटील को तीन सभाओं के लिए निलंबित किया गया था। फिर भी उनके सभागृह में आने पर महापौर अश्विनी निकम ने सुरक्षा गार्डों को उन्हें बाहर निकालने का आदेश दिया और उनके बाहर जाने तक चुनाव प्रक्रिया रोक दी। काफी देर हंगामे के बाद पाटील स्वयं बाहर चले गए, तब जाकर प्रक्रिया शुरू हुई।

ये बने मनोनीत नगरसेवक:

शिवसेना (शिंदे गुट) से - पंचम ओमी कालानी, रमेश चव्हाण, निलेश बोबडे, हेमा पिंजानी और आशा पवार। भाजपा से - धनंजय बोडारे और राजेंद्र (बाला) श्रीखंडे।

भाजपा गटनेता राजेश वधरिया ने सूची में अंतिम समय में बदलाव का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले डॉ. एस.बी. सिंह और अधिवक्ता पूनम गुप्ता के नाम थे, जिन्हें बदल दिया गया। वधरिया ने कहा कि भाजपा के 4 मनोनीत होने चाहिए थे, लेकिन शिवसेना ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं। इस मामले में वे कोर्ट जाएंगे।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget