डोंबिवली:
यूनाइटेड किंगडम स्थित शैक्षणिक संस्था एसोसिएशन ऑफ बिजनेस एक्जीक्यूटिव्स (एबीई यूके) के विनायक सुधाकर किड्सएमबीए प्रोग्राम के तहत स्कूल में आयोजित गतिविधि में डोंबिवली की छात्रा अन्वी चौधरी ने अपना ब्रांड 'लाडोसा' प्रस्तुत किया। राजस्थान की निवासी अन्वी ने राजस्थान की पारंपरिक हस्तकला करने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करने की अनूठी अवधारणा पेश की।घर से बाहर निकलने का अवसर न मिलने वाली इन महिलाओं को देशभर में पहचान दिलाना और उनके कार्य का सम्मान कराना अन्वी के व्यवसाय का मुख्य उद्देश्य है। राजस्थान से प्रारंभ कर उसने मुंबई के डोंबिवली में कार्यालय स्थापित किया है तथा प्रबंधन के लिए एमबीए धारक मैनेजर की नियुक्ति की है। अपनी सृजनशीलता और आत्मविश्वास के दम पर अन्वी ने यह सफलता हासिल की।अन्वी ने इस सफलता का श्रेय अपने स्कूल को दिया। स्कूल की फाउंडर दर्शना सामंत मैडम, इंटरनेशनल विभाग की मुख्याध्यापिका डॉ. अनुजा नाइक मैडम तथा मार्गदर्शक शिक्षिका काश्मीरा तामाणे मैडम का उसने विशेष आभार माना। अभिभावकों के समर्थन के लिए भी कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर ठाणे जिले की शिवसेना नेत्री कविता चौधरी ने उपस्थित होकर अन्वी की प्रशंसा की तथा कहा, "डोंबिवली की यह लड़की निश्चित रूप से बड़ा नाम कमाएगी।" मराठी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध पैठणी डिजाइनर लीना शिर्के ने भी अन्वी का अभिनंदन कर आगे की यात्रा के लिए शुभेच्छाएं दीं। एबीई के दक्षिण एशिया प्रादेशिक प्रबंधक विनायक सुधाकर भी मौजूद थे।अन्वी की इस उपलब्धि से डोंबिवली शहर सहित ठाणे जिले का नाम उज्ज्वल हुआ है। उसका कार्य अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बन रहा है।

Post a Comment