उल्हासनगर : महापौर अश्विनी निकम सख्ती पर उतरीं, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को लगाई क्लास, केबी रोड पर अधूरे सड़क कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता-प्रगति पर जताई नाराजगी।

 


उल्हासनगर: 

महापौर पद की जिम्मेदारी संभालते ही अश्विनी निकम एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। उन्होंने के.बी. रोड पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य का मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया और सड़कों की बदहाल स्थिति व अधूरे कार्यों को लेकर गहरी नाराजगी जताई।  निरीक्षण के दौरान महापौर ने घटिया गुणवत्ता, लापरवाही और कार्य की धीमी प्रगति पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को मौके पर ही जमकर फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि जनता के पैसों से होने वाले कार्यों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण में तत्काल तेजी लाने, गुणवत्ता सुधारने और तय समयसीमा में कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही भविष्य में ऐसी लापरवाही न हो, इसके लिए निगरानी बढ़ाने के आदेश भी जारी किए। इस अवसर पर शिवसेना नगरसेवक राजेंद्र चौधरी, जमनुदास पुरसवानी, कमलेश निकम, दिलीप जग्यासी, विक्की लबाना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग और शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने महापौर अश्विनी निकम के इस त्वरित, सख्त और निर्णायक कदम का जोरदार स्वागत किया।








Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget