उल्हासनगर में नकाबपोश चोर का आतंक: बिना नंबर की बाइक से चार दुकानों से माल लूट फरार, कैंप-3 ओटी सेक्शन व स्टेशन रोड पर दहशत, मध्यवर्ती पुलिस सीसीटीवी फुटेज से छानबीन।


उल्हासनगर:

शहर में नकाबपोश चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कैंप-3 के ओटी सेक्शन और स्टेशन रोड परिसर में एक नकाबपोश चोर ने बिना नंबर प्लेट की बाइक से आकर अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाया। चार व्यापारियों को चूना लगाने के बाद चोर बिना भुगतान किए सामान लेकर फरार हो गया। इस मामले में मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, मैंनजो नामक कपड़े की दुकान पर बाइक सवार एक युवक आया। वह बार-बार कपड़े देखता, मोबाइल की ओर नजर डालता और बाहर सड़क पर किसी के होने का आभास देता रहा। इसी दौरान कपड़ा उठाकर 'बाहर किसी को दिखाने' का बहाना बनाकर दुकान से निकल गया और फरार हो गया। दुकान के सीसीटीवी कैमरों की जांच में सामने आया कि आरोपी की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। यही नकाबपोश चोर इलाके की एक अन्य कपड़े की दुकान, मेडिकल स्टोर से जनरल सामान, दही विक्रेता और राशन दुकान से भी बिना पैसे चुकाए माल लेकर भागा। घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। मध्यवर्ती पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी हुई है।












Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget