उल्हासनगर में KMC व स्तनपान पर स्वास्थ्यकर्मियों का विशेष प्रशिक्षण, कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम, नवजात मृत्यु दर घटाने का लक्ष्य

 


कल्याण: 

फाउंडेशन फॉर मदर एंड चाइल्ड हेल्थ एवं कर्नाटक हेल्थ प्रमोशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के सहयोग से स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों के लिए कंगारू मदर केयर (KMC) एवं केवल स्तनपान पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य KMC एवं स्तनपान की सही पद्धतियों को बढ़ावा देना तथा स्वास्थ्यकर्मियों के ज्ञान-कौशल को मजबूत बनाना था। इससे समुदाय में कम वजन वाले शिशुओं की तत्काल पहचान कर KMC व स्तनपान के माध्यम से आवश्यक देखभाल सुनिश्चित होगी, जिससे नवजात मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी।कार्यक्रम के सफल आयोजन में महानगरपालिका की चिकित्सा अधिकारी (MOH) डॉ. दीपा शुक्ला एवं डॉ. सुहासिनी बडेकर के निरंतर सहयोग व मार्गदर्शन के लिए आयोजक संस्थाओं ने हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस पहल से स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी।










Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget