डोंबिवली (पूर्व) — डोंबिवली पूर्व के फ प्रभाग क्षेत्र स्थित बाजीप्रभू चौक में आज महापालिके ने अनधिकृत टेरेस शेड के खिलाफ कार्रवाई की। फ प्रभाग के सहा. आयुक्त प्रसाद ठाकूर के नेतृत्व में अतिक्रमण नियंत्रण विभाग की टीम ने गोल्डन प्लाज़ा इमारत की आठवीं मंज़िल पर स्थित "जिम्मी वेज रेस्टो लाऊंज" के शेड को अनधिकृत घोषित कर हटाया।
बार के मालिक महेंद्र गांधी पर नगररचना एवं अग्निशमन विभाग की आवश्यक परवानगियाँ न लेने का आरोप था। तक्रार मिलने पर सहा. आयुक्त ठाकूर ने संबंधित को आवश्यक कागज़ात प्रस्तुत करने के लिए बुलाया था, लेकिन सुनवाई में आवश्यक अनुमतियाँ प्रस्तुत नहीं हो सकीं। महाराष्ट्र महापालिका अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत शेड को अनधिकृत कर, उसे हटाने का निर्देश दिया गया।
कई नोटिस देने के बाद भी स्वेच्छा से शेड न हटाने पर कल्याण डोंबिवली महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे तथा उपायुक्त प्रसाद बोरकर के मार्गदर्शन मे पुलिस बंदोबस्त के साथ निष्कासन कार्यवाही करवाई। कार्रवाई में अतिक्रमण नियंत्रण विभाग के प्रमुख राजू शेलार, नरेश भोईर तथा ह प्रभाग के सहा. आयुक्त अभिमन पवार ने सहयोग किया। स्थानीय नगरसेविका रंजना पेणकर ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

Post a Comment