उल्हासनगर में भड़का BJP का गुस्सा: यूथ कांग्रेस के 'शर्टलेस' प्रदर्शन पर राहुल गांधी के खिलाफ जोरदार हल्ला।

 


उल्हासनगर: 

दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शर्टलेस प्रदर्शन ने उल्हासनगर की राजनीति में आग लगा दी। सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और कांग्रेस व राहुल गांधी के खिलाफ तीखे नारे लगाए।प्रदर्शनकारियों ने 'राहुल गांधी हटाओ, कांग्रेस वापस जाओ' जैसे नारे बुलंद करते हुए कहा कि वैश्विक आयोजन में शर्ट उतारकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी देश की अंतरराष्ट्रीय गरिमा पर सीधी चोट है। उन्होंने यूथ कांग्रेस के इस कृत्य को 'अशोभनीय' और 'गैर-जिम्मेदाराना' करार दिया, जो 'पीएम कम्प्रोमाइज्ड' जैसे स्लोगन के साथ भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सवाल खड़ा कर रहा था।भाजपा शहर अध्यक्ष राजेश वधर्या ने महिला मोर्चा व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “एआई समिट जैसे महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर शर्टलेस प्रदर्शन भारत की छवि धूमिल करने की साजिश है। कांग्रेस की यह घटिया राजनीति जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी।” उन्होंने उल्हासनगर की जनता से ऐसी हरकतों का पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन स्थानीय स्तर पर भाजपा-कांग्रेस के बीच तनाव बढ़ने के संकेत दिखाई दिए। भाजपा नेताओं ने चेताया कि राष्ट्रीय मंचों पर ऐसी हरकतें लोकतंत्र के लिए खतरा हैं।










Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget