उल्हासनगर:
पैनल क्रमांक 3: गुलशन नगर में विकास कार्यों की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने से स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है। क्षेत्र के लोकप्रतिनिधि भुल्लर महाराज ने गुलशन नगर को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने का संकल्प दोहराया।शहर स्टेशन परिसर के पास ठाणे जिले का पहला तीन मंजिला सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा, जिसमें लिफ्ट की सुविधा भी होगी। इस अत्याधुनिक शौचालय से यात्रियों, वरिष्ठ नागरिकों और निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी।भुल्लर महाराज ने कहा, “चुनावी वादे भाषणों तक सीमित नहीं रहेंगे। गुलशन नगर में सड़क, पानी, स्वच्छता और ड्रेनेज पर प्राथमिकता दी जाएगी। यह शौचालय विकास की शुरुआत है।”स्थानीय नागरिकों ने संतोष जताते हुए उम्मीद की कि पैनल क्रमांक 3 की लंबित समस्याओं का तेजी से समाधान होगा और गुलशन नगर का व्यापक विकास होगा।

Post a Comment