उल्हासनगर: पदभार ग्रहणते ही महापौर अश्विनी निकम का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर औचक निरीक्षण, मरीजों से सीधा संवाद कर सुनीं शिकायतें, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश।

 


उल्हासनगर: 

नवनिर्वाचित महापौर अश्विनी निकम ने पदभार संभालते ही प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए म्हारल स्थित सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का अचानक दौरा किया। इस औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। दौरे के दौरान महापौर ने भर्ती मरीजों से प्रत्यक्ष बातचीत कर उनके उपचार, दवाइयों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। ओपीडी में उपचार कराने आए मरीजों से भी फीडबैक लिया। मरीजों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें खुलकर बताईं, जिन्हें महापौर ने गंभीरता से नोट किया। इस अवसर पर शिवसेना नगरसेवक अरुण आशान, जमनु पुरसवानी, नगरसेविका शाक्षी सुर्वे, संदीप सुर्वे, विशाल हजारे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। पालिका वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी मोहिनी धर्मा तथा अस्पताल के डॉक्टर भी निरीक्षण में उपस्थित थे।महापौर अश्विनी निकम ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश देते हुए कहा, "शहर के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुलभ और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।








Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget