कल्याण (पश्चिम):
एसएनडीटी विश्वविद्यालय से संबद्ध जनरल एज्युकेशन इन्स्टिट्यूट के महिला महाविद्यालय, जोशीबाग कल्याण (पश्चिम) में दिनांक 13 मार्च को स्नेह सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारंभ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संचालक श्री राजेंद्र राजपूत ने की, जबकि मुख्य अतिथि सुश्री अदिती अजय चौधरी रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र करनकाळ के मार्गदर्शन में आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में शिक्षा, कला एवं क्रीडा क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को मान्यवरों के हाथों ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेंद्र करनकाळ ने प्रास्ताविक में कहा कि कठोर परिश्रम, सकारात्मक दृष्टिकोण, आत्मविश्वास एवं उच्च लक्ष्यों से छात्राएं सफलता की चोटी पर पहुंच सकती हैं। मुख्य अतिथि सुश्री अदिती अजय चौधरी, जो महाविद्यालय की शिकायत निवारण समिति की सदस्य भी हैं, ने छात्राओं एवं संस्था के प्रति स्नेह व्यक्त कर सांस्कृतिक कार्यक्रम को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष श्री राजेंद्र राजपूत ने अपने उद्बोधन में छात्राओं के साहित्य, कला एवं क्रीडा क्षेत्रों में प्राप्त देदीप्यमान सफलताओं की सराहना की तथा प्राचार्य, प्राध्यापकों एवं शिक्षकेतर स्टाफ का विशेष अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में संस्था का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम में स्नेह सम्मेलन प्रमुख प्राध्यापिका प्रज्ञा जंगले ने महाविद्यालय की प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्रा प्रतिनिधि आम्रपाली गायकवाड ने मनोगत में महाविद्यालय एवं शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। बीए एवं बीकॉम में प्रथम आने वाली छात्राओं, एनएसएस की सर्वश्रेष्ठ वॉलेंटियर एवं सर्वश्रेष्ठ कैंपर तथा क्रिकेट, कबड्डी एवं खो-खो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने गीत, व्यक्तिगत नृत्य एवं सामूहिक नृत्य का शानदार कलाविष्कार प्रस्तुत किया। समारंभ महापुरुषों को अभिवादन, दीप प्रज्वलन एवं विश्वविद्यालय गीत से प्रारंभ हुआ। सूत्रसंचालन मुख्य लिपिक श्री अशोक शिंदे ने किया तथा प्रा. हर्षद शेटे ने आभार माना। इस अवसर पर संस्था के संचालक श्री अशोक साळी, श्री सुनील पाटील, श्री सुरेश जाधव, मुख्याध्यापिका सुश्री सोनार, पूर्व मुख्याध्यापिका सुश्री सिनकर, पत्रकार राजू बलसाणे एवं प्रा. विसावे सहित अन्य मान्यवर उपस्थित रहे।

Post a Comment