उल्हासनगर को स्वास्थ्य सेवा की बड़ी सौगात: चार नई एम्बुलेंस जनता के लिये समर्पित।

 

उल्हासनगर: शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उल्हासनगर महानगरपालिका की ओर से चार नई आधुनिक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया। सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिंदे के मार्गदर्शन में और पूर्व विधायक पप्पू कलानी के चुनावी वादे को पूरा करते हुए यह पहल स्वास्थ्य विभाग सभापति सविता तोरणे रगड़े ने सार्वजनिक रूप से अमल में लाई। समारोह में महापौर अश्विनी कमलेश निकम, स्थायी समिति सभापति कुलवंत सिंह सोहता, भाजपा गटनेता राजेश वधारिया, शिक्षा सभापति साक्षी सुर्वे, प्रभाग समिति सभापति संगीता सपकाले तथा नगरसेवक दुर्गा राय, दिलीप गायकवाड, शेरी लुंड, टोनी सिरवानी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिवसैनिक और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


नवीन एम्बुलेंस सेवा के आरंभ से उल्हासनगर के नागरिकों को कम दरों पर तेज, सुरक्षित और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों तक शीघ्र सहायता पहुँचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह सुविधा शुरू की गई है। महापौर अश्विनी निकम ने कहा, "शहर विकास के इस दौर में एम्बुलेंस की कमी से अब किसी की जान नहीं जाएगी।" शिवाजी रगड़े ने बताया कि महानगरपालिका लगातार बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध है और यह कदम उसी दिशा में एक अहम पहल है।

एम्बुलेंस किराये व संपर्क

नवीन सेवा के तहत एम्बुलेंस शुल्क इस प्रकार तय किए गए हैं:

उल्हासनगर महानगरपालिका सीमा के भीतर – ₹150

कल्याण, अंबरनाथ, बदलापुर एवं भिवंडी – ₹200

ठाणे शहर – ₹400

मुलुंड व उससे आगे मुंबई क्षेत्र – ₹800

अन्य स्थानों के लिये आने-जाने का ₹12 प्रति किलोमीटर अतिरिक्त शुल्क लागू होगा

संपर्क नंबर: 0251-2720143, 0251-2720149, 0251-2720100, 0251-2720166







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget