उल्हासनगर: क्रीड़ा व युवक सेवा संचालनालय, महाराष्ट्र राज्य तथा जिल्हा क्रीडा परिषद ठाणे एवं उल्हासनगर महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में 21-22 जुलाई 2026 को रामलीला मैदान, सरला बिर्ला हायस्कूल, उल्हासनगर-1 में जिल्हास्तरीय शालेय "सुब्रतो फुटबॉल कप" (2026-27) का आयोजन किया गया। आयोजन का मार्गदर्शन उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त श्रीमती मनिषा आव्हाळे, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. धिरज चव्हाण, उप-आयुक्त सुश्री विशाखा मोटघरे तथा सहायक आयुक्त सुश्री अलका पवार ने किया।
प्रतियोगिता में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग (किशोर) और 17 वर्ष के आयु वर्ग (किशोर/किशोरी) की टीमें मिलीं। 15 वर्ष से कम वर्ग में सरला बिर्ला स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि 17 वर्ष की लड़कियों की श्रेणी में भी सरला बिर्ला हाईस्कूल की टीम विजेता रही। इसके अतिरिक्त श्रीमती सी. एच. एम. कॉलेज की टीम ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनपा महापौर अश्विनी कमलेश निकम द्वारा किया गया। समारोह में मनपा महापौर अश्विनी कमलेश निकम, श्रीमती प्रीती विनोद माखीजा (सभापति, क्रीडा व सांस्कृतिक समिति), सुहाना रवि जेसवानी (सभापति प्र. स. 4), अनंता रूपचंदानी, वंदना भदाणे, दुर्गा राय सहित मान्यवर और मुख्याध्यापिका विद्याराणी गायकवाड उपस्थित थीं।
विजेताओं को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान करने का दायित्व प्रीती विनोद माखीजा, अजित गोवारी (क्रीड़ा विभाग प्रमुख), शांताराम चौधरी, विनोद माखीजा, प्रमोद पारसी, संजय ढमाळे, सतिश राजगुरू, प्रफुल सर, सुभाष कोंढारी, सागर खैरनार, निखिल सियोता, मयुर खंडारे, निलेश आरेकर, छाया महाजन तथा उदय पवार ने संयुक्त रूप से किया।
अधिकारियों ने बताया कि जिला स्तरीय यह शालेय फुटबॉल प्रतियोगिता अनुशासन, खेल भावना और उत्साह के साथ संपन्न हुई। उन्होंने छात्रों के खेल कौशल तथा आयोजकों व शिक्षकों के सहयोग की सराहना की।

Post a Comment