उल्हासनगर: आषाढ़ी एकादशी पर बिर्ला मंदिर में भव्य महाआरती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

 


उल्हासनगर: आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर आज प्रातःकाल उल्हासनगर स्थित प्रसिद्ध बिर्ला विठोबा-रुक्मिणी मंदिर में भव्य महाआरती आयोजित की गयी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तिभाव से ओतप्रोत दिखा। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार व विठ्ठल नाम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान विठोबा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर आमदार कुमार आयलानी, प्रख्यात उद्योगपति महेश अग्रवाल तथा उद्धव रूपचंदानी परिवार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश व शहरवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की। आमदार कुमार आयलानी ने उपस्थित जनों को आषाढ़ी एकादशी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व श्रद्धा, सेवा व सद्भाव का संदेश देता है और सभी के जीवन में शांति व समृद्धि की कामना करता हूँ।

महाआरती के पश्चात भक्तों में महाप्रसाद का भी वितरण किया गया। आयोजन की समुचित व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गई और पुलिस की हल्की तैनाती के साथ भीड़ को सुचारु रूप से निर्देशित किया गया। आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय श्रद्धालुओं की अच्छी उपस्थिति रही।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget