उल्हासनगर: उल्हासनगर वाहतूक उपविभाग के पुलिस निरीक्षक युवराज सरनोबत के मार्गदर्शन में आज पीएसआई गोरख चौधरी, एएसआई पंढरीनाथ काळे व सहकर्मी पुलिस हवालदार नाना आव्हाड, गोरक्षनाथ दराडे, विशाल गोरले व प्रशांत परदेशी की टीम ने कल्याण—बदलापूर रोड की शांतीनगर से डर्बी चौक तक चलाया विशेष अभियान। अभियान के दौरान दुकान के सामने वाहनों को पार्क कर सार्वजनिक मार्ग पर खड़े करके रखे जाने पर कार्रवाई की गई।
अभियान में पुराने वाहन विक्रेता, दुचाकी—चारचाकी मरम्मत के गेराज व कार डेकोरेटर्स के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए सड़क पर अनधिकृत रूप से खड़ी की गई गाड़ियों, मरम्मत के लिए सार्वजनिक सड़क पर रखी जा रही गाड़ियों तथा दुकान के सामने सजावट/प्रदर्शन हेतु रखी जा रही वाहनों के खिलाफ कुल 105 मामले दर्ज किए गए। मोटर वाहन संहिता की धाराओं 122 व 177 के अंतर्गत कुल ₹1,12,300/- का दंड लगाया गया।
पुलिस निरीक्षक युवराज सरनोबत ने बताया कि कल्याण—बदलापूर रोड एक प्रमुख वाहने वाली सड़क है और यहां अनुचित पार्किंग व सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे उल्लंघनों के खिलाफ भविष्य में भी नियमित रूप से कार्रवाई जारी रखी जाएगी ताकि सड़क पर यातायात सुचारू रहे।

Post a Comment