अंबरनाथ — अंबरनाथ के मधुरा म्यूजिक कराओके स्टूडियो द्वारा रविवार को आयोजित किये गए "मेघा रे मेघा रे" नामक लाइव कराओके शो ने श्रोताओं को बारिश थीम गीतों की मधुर शाम से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अंबरनाथ, बदलापूर और कल्याण के कुल 32 उभरते व अनुभवी गायकों ने हिंदी और मराठी के प्रचलित बारिश-गीत प्रस्तुत किए, जिनका दर्शकों ने भरपूर स्वागत किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उदयोन्मुख गायक तेजस त्रिपाठी का शास्त्रीय संगीत प्रस्तुतिकरण रहा, जिसे मंच पर मौजूद सभी ने विशेष रूप से सराहा। प्रस्तुति के अंत में आयोजन समिति की ओर से श्रीमती चंदा ईश्वर जाधव को एक "सरप्राइज़ गिफ्ट" भी दिया गया।
शो के सफल आयोजन के लिए डॉ. माधुरी लाखोरकर, श्रीकांत कर्वे, श्री मुकेश गौतम, श्री रत्नाकर, श्री अजित वायकर, श्री उदय सुर्वे, शंकर गायकवाड, शोभा गोळेगावकर, चंदा जाधव, राजश्री गुजर, विजया कटके, कमला बारसे, अनिता मराठे और मोहिनी पवार ने अथक परिश्रम किया। कार्यक्रम का संचालन मधुरा म्यूजिक कराओके स्टूडियो, अम्बरनाथ के संचालक व गायक श्री मनोहर लाखोरकर "जगभाई" ने किया। समापन अवसर पर स्टूडियो की संचालिका व गायिका डॉ. माधुरी लाखोरकर ने सभी कलाकारों, आयोजकों और दर्शकों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम की सफलता की घोषणा की।

Post a Comment