अमरडाय कंपनी के पास से बरामद 86.32 ग्राम सोने के आभूषण, एक आरोपी पर मामला दर्ज, उल्हासनगर-भायखळा पुलिस ने घरफोड़ियों के संबंध में एक आरोपी से महत्वपूर्ण पूछताछ के बाद आरोपी के साथी के ठिकाने से 10,90,261 रुपये मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए।

 


उल्हासनगर:  

दि. 18/07/2026 को क्राइम ब्रांच घटक 4 के पोहवा/गणेश गावडे को सूचना मिली कि उल्हासनगर नं. 01 के अमरडाय कंपनी के पास, उल्हास नदी की ओर जाने वाले रोड पर घरफोड़ चोरी करने वाला एक व्यक्ति आने वाला है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच घटक 4 के पुलिस अधिकारी व अमलदार घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

पुलिस ने बताया कि सूचना के अनुसार पकड़े गए आरोपी का नाम नूर नबीर गुलाब कादर शेख (उम्र 29 वर्ष, निवासी मुसाफिर खाना, सैंडस रोड, वाडी, बंदर ब्रिज के ऊपर झोपड़ी, डोंगरी, मुंबई) है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने भायखळा, मुंबई की एक इमारत के घर में घुसकर घरफोड़ चोरी की थी। आरोपी ने बताया कि चोरी से प्राप्त सोने के आभूषण अपने साथी अंजुम मुजाअली शेख (निवासी डाकिया रोड, माझगाव, मुंबई) के पास रखने दिए थे।

इस संबंध में भायखळा पुलिस स्टेशन से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि मामले की FIR संख्या 0433/2026 दर्ज कर संबंधित धाराएँ 331(3), 305(A) के तहत रजिस्टर की गई है। आगे की जांच व तलाशी के दौरान अंजुम मुजाअली शेख के ठिकाने से कुल 86.320 ग्राम वजन के सोने के आभूषण जब्त किए गए, जिनका अनुमानित मूल्य रु. 10,90,261/- बताया गया है।

पुलिस ने बताया कि बरामद माल, मुद्देपावती, पंचनामा तथा परवाना धारक सोनार के प्रमाणपत्र के साथ आरोपी नूर नबीर गुलाब कादर शेख को भायखळा पुलिस थाना में रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत किया गया है। मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

यह कारवाई राजेश गज्जल, पोलीस निरीक्षक, गुन्हे शाखा, घटक-4, उल्हासनगर के नेतृत्व में हुई कार्यवाही पथक में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

PSI अशोक पवार, HC गणेश गावडे, HC राजेंद्र थोरवे, HC अशोक थोरवे, HC प्रकाश पाटील, HC विक्रम जाधव, HC रितेश वंजारी, HC अमर कदम, PC रेवणनाथ शेकडे।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget