उल्हासनगर: हिललाईन डीबी ने अवैध देसी रिवॉल्वर के साथ युवक गिरफ्तार, प्रेमनगर टेकडी से देसी रिवॉल्वर व काडतूस जप्त, इलीगल हथियार साथ पकड़ा गया युवक एक दिन की पोलीस कोठडी में।

 


उल्हासनगर — हिललाईन पुलिस थाने के डीबी पथक ने प्रेमनगर टेकडी के आसपास जाल बिछाकर  एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में  पुलिस हवलदार गुरव, पुलिस कांस्टेबल भरवे, पगारे, लिंगे और ईनामदार की भागीदारी रही गिरफ्तार युवक की पहचान अविनाश थोरात के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके पास बिना अनुमति एक देसी रिवॉल्वर और एक काडतूस बरामद किया गया।

ठाणे पोलीस आयुक्तालय ने शस्त्र, तलवार, भाला, बंदूक इत्यादि रखने पर पाबंदी के आदेश जारी किए हुए हैं। इसी के मद्देनज़र 1 जुलाई को हिललाईन डीबी के कर्मचारियों मनोज पगारे को सूचना मिली कि प्रेमनगर टेकडी के पास एक युवक अवैध देसी रिवॉल्वर लेकर खड़ा है। सूचना मिलने पर डीबी पथक के ने एक प्लान के तहत आरोपी अविनाश थोरात को मौके से हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि जब अविनाश की अंग-तपास की गई तो उससे एक देशी रिवॉल्वर और एक काडतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ उसे 1 दिन की पुलिस कोठडी सुनायी गयी है। मामले की आगे की जांच और हथियार के स्रोत की तफ्तीश जारी है।

हिललाईन डीबी द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है कि शहर में अवैध अस्त्रधारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखी जाएगी और कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति शस्त्र रखते पाए जाने पर कानूनविदों के कठोर कदम उठाए जाएंगे।













Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget