उल्हासनगर: नए ESIS अस्पताल का महापौर-आयुक्त ने किया खुला निरीक्षण, नए ESIS अस्पताल से मिलेगा कामगारों व PM-JAY/MJPJAY कार्डधारकों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवा।

 



उल्हासनगर — 

आज उल्हासनगर महानगरपालिका के माननीय महापौर अश्विनी निकम व महापालिका आयुक्त मनीषा आव्हाले ने हाली में बनाए नए ESIS अस्पताल का उद्घाटनपूर्वक निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल के समस्त विभागों—सामान्य वार्ड, प्रसूति (डिलिवरी) वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, आपातकालीन व आकस्मिक सेवा, तथा रसोई और अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सा सेवाओं, उपलब्ध संसाधनों और रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्टाफ की पर्याप्त संख्या तथा अस्पताल परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। अस्पताल के वैद्यकीय अधिक्षक एवं कर्मचारी भी निरीक्षण पर उपस्थित थे और उन्होंने उपलब्ध सुविधाओं व भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

निरीक्षण के पश्चात् अधिकारियों ने कहा कि आवश्यक प्रशासकीय प्रक्रियाओं के पूरा होते ही यह ESIS अस्पताल जल्द ही कामगार वर्ग तथा PM-JAY और महात्मा ज्योतिबा फुले जनआरोग्य योजना (MJPJAY) कार्डधारकों के इलाज के लिए चालू किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए अस्पताल से गुणवत्ता युक्त, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवा स्थानीय कामगारों व लाभार्थियों को सुनिश्चित होगी।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget