उल्हासनगर: शिवसेना (शिंदे गुट) महिला आघाडी ने छात्रों को वाही व आज नि:शुल्क नेत्र परीक्षण व चश्मा वितरण, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व खासदार श्रीकांत शिंदे के मार्गदर्शन में महिला आघाड़ी शिवसेना (शिंदे गुट) का सामाजिक कार्य, सरकारी व नागरिक प्रतिनिधियों की बड़ी उपस्थिति।

 

उल्हासनगर — 

दिनांक 12/07/2026 को उल्हासनगर महिला आघाड़ी शिवसेना (शिंदे गुट) के तत्वावधान में आयोजित विद्यार्थियों को नोटबुक वितरित करने का कार्यक्रम संभाजी चौक (दगडी शाखा) पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम लोकप्रिय नेता और पार्टी प्रमुखों के निर्देशानुसार संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों में उपजिल्हाप्रमुख व महानगरपालिका के गटप्रमुख अरुणजी अशांत, शहर प्रमुख सचिन कदम, नगरसेवक प्रदीप गोडसे, कांता पवार, उपशहर प्रमुख कमलेश मेघानी,विभाग प्रमुख अनिल मराठे सहित महिला शहर संघटक मनीषाताई भानुशाली, विधानसभा संघटक स्मिता चिखलकर, सीमा पाडले, विद्या पाटील, उपशहर संघटक पूजा माखीजा, राजश्री पाटील, अनिता तायडे तथा अन्य उपशहर/विभाग/शाखा संघटक मौजूद रहे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी व स्थानिय नागरिकों ने भाग लिया।

आज दिनांक 13/07/2026 शिवसेना (शिंदे गुट) महिला आघाड़ी तथा वृंदा बहुउद्देशीय सामाजिक शिक्षा संस्था के संयुक्त प्रयास से प्रभाग के लोगों के लिये निशुल्क नेत्र परीक्षण और मुफ्त चश्मे वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित विशिष्ट अतिथि उपजिल्हाप्रमुख श्री अरुणजी आशान, शहर प्रमुख रमेश चव्हाण, शहर प्रमुख सचिन कदम, नगरसेवक सोनू चानपुरे, सचिन भानुशाली, कमलेश मेघानी, राजू माने, उपशहर व उपविभाग प्रमुख सुरेश राणे तथा महिला आघाड़ी के उपशहर संघटक विद्या पाटील, कुसुम माने, पूजा माखीजा, सीमा बेरा, राजश्री पाटील व शाखा संघटक वैशाली जगताप। कार्यक्रम का संचालन महिला आघाड़ी की शहर संघटक मनीषा भानुशाली कर रही हैं।

आयोजकों ने बताया कि इस नि:शुल्क नेत्र परीक्षण और चश्मा वितरण से प्रभाग के जरूरतमंद नागरिकों व विद्यार्थियों को सीधी लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक स्वास्थ्य व शिक्षा के लिए उपयोगी हैं।








Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget