Latest Post

 


उल्हासनगर:

30 सितंबर 2025 को महापालिका प्रशासक और आयुक्त सौ. मनिषा आव्हाले ने उल्हासनगर के मुख्य रास्ते एवं चौकों का स्थलीय निरीक्षण किया। शहर अभियंता, उप अभियंता, कनिष्ठ अभियंता समेत अन्य अधिकारी भी इस दौरान उपस्थित रहे। निरीक्षण में धोबी घाट रोड, कल्याण मुरबाड रोड, खेमाणी भाजी मार्केट चौक, मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन, फॉलवर लाइन चौक, छत्रपती शाहू महाराज उड्डाणपूल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल थे। प्रशासक और आयुक्त सौ. मनिषा आव्हाळे ने निर्देश दिए कि रास्तों पर बने खड्डों को प्राथमिकता से भरवाया जाए। सार्वजनिक निर्माण विभाग की सभी विकास एवं मरम्मत कार्य तेजी से संपन्न किए जाएं। जलापूर्ति विभाग को जल निकासी लीकेज तुरंत दुरुस्त करने के आदेश भी दिए गए। सभी कनिष्ठ अभियंताओं को अपने-अपने प्रभागों के खराब रास्तों की सूची बनाकर त्वरित मरम्मत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए।









 


कल्याण:

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के आचार्य प्र.के. अत्रे रंगमंदिर में अभिजात मराठी भाषा दिवस और अभिजात मराठी भाषा सप्ताह के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रख्यात साहित्यकार व कवि प्रा. प्रवीण दवणे ने कहा कि मराठी भाषा अमृत का रसवंतीगृह है, लेकिन यदि उसका सही आकलन न किया जाए तो हम उसके रस से वंचित रह जाएंगे। उन्होंने कहा कि मराठी हमारी वडिलोपार्जित धरोहर है और उसकी जपणूक करना हर पीढ़ी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में आयुक्त अभिनव गोयल ने वाचन संस्कृति को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि हर सप्ताह एक दिन “वाचन दिवस” मनाया जाना चाहिए। मुख्य लेखा परीक्षक सुरेश बनसोडे ने मराठी कवियों की रचनाओं का उल्लेख करते हुए समाज में पढ़ने की प्रवृत्ति बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम में अतिरिक्त आयुक्त योगेश गोडसे, मराठी भाषा अधिकारी किशोर शेळके, उपआयुक्त संजय जाधव, माजी नगरसेविका खुशबू चौधरी सहित अनेक अधिकारी व साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। संचालन महेश देशपांडे ने किया और आभार प्रदर्शन माधवी पोफळे ने किया।












 


उल्हासनगर:

उल्हासनगर के कैंप क्रमांक 2 स्थित राहुल नगर इलाके में शनिवार सुबह शरारती तत्वों ने दो मोटर साइकिलों को आग लगाकर टेलीफोन एक्सचेंज के सामने स्थित बड़े नाले में फेंक दिया। इस घटना में दोनों वाहनों का भारी नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार, राहुल नगर निवासी नदीम खान के भाई सैयद खान का शुक्रवार रात रवी मोरे, प्रकाश जाधव, आकाश जाधव, भीमा जाधव और लोकेश वाघे से पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी के बाद शनिवार सुबह करीब 6 बजे नदीम की दो मोटरसाइकिलों को आग लगाकर नाले में फेंक दिया गया।घटना एक छोटी बच्ची ने देख ली और तुरंत नदीम को खबर दी। घटना स्थल पर पहुंचकर नदीम ने स्वयं आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक गाड़ियाँ बुरी तरह जल चुकी थीं। बाद में उन्होंने अपने साथियों की मदद से रस्सी बांधकर दोनों गाड़ियाँ नाले से बाहर निकालीं।नदीम ने इस वारदात के लिए उपरोक्त पांच लोगों पर आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही उल्हासनगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष आव्हाड मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में दोनों गुटों के बीच तनाव व्याप्त है।








 


अंबरनाथ:

अंबरनाथ रेलवे स्टेशन परिसर में सोने की चैन छीनने की वारदात ने यात्रियों को दहला दिया। 17 वर्ष के किशोर से चैन लूटकर भागने वाले आरोपी ने पीछा करने पर चाकू मारने की धमकी भी दी।

किशोर की शिकायत पर आरपीएफ अंबरनाथ की इंचार्ज सोनाली नंदेश्वर और उनकी टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अगले दिन आरोपी स्टेशन पर पहुंचा तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रेलवे ट्रैक पार भाग रहे युवक को धर दबोचा।  गिरफ्तार युवक की पहचान उल्हासनगर निवासी मुकेश कोली (23) के रूप में की गई है। कल्याण जीआरपी के पीएसआई संजय खोंडे ने बताया कि वह पूर्व में भी मोबाइल और चैन स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल रह चुका है। आर्थिक तंगी के चलते उसने यह कदम उठाना कबूल किया।

इस संयुक्त ऑपरेशन में आरपीएफ के एएसआई रमेश बचले, एएसआई कश्मीरी सिंह, हेड कॉन्स्टेबल हर्षल टोके और एमएसएफ अतुल अड़गावे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यात्रियों में राहत और सुरक्षा की भावना बढ़ी है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।










 


उल्हासनगर:

उल्हासनगर कैंप नंबर 5, तानाजी नगर इलाके में रात साढ़े तीन बजे 10 से 12 सदस्यीय हथियारबंद गिरोह ने सड़क पर खड़े आठ से दस वाहनों पर हिंसक हमला किया। इस घटना में चार मोटरसाइकिल, दो रिक्शा, और दो टेम्पो समेत कई वाहनों का शीशा, पेट्रोल टंकी व अन्य हिस्से चकनाचूर हो गए।अचानक हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैलाकर नागरिकों में भय का माहौल उत्पन्न कर दिया। स्थानीय राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी विपुल मयेकर ने तत्क्षण हिललाइन पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।







 


उल्हासनगर:

उल्हासनगर के कैम्प 2 स्थित 24 नंबर स्कूल परिसर में रविवार देर रात बंजारा विकास परिषद द्वारा आयोजित बालाजी मित्र मंडल के गरबा कार्यक्रम में सनसनीखेज घटना घटी। शिवसेना शाखा प्रमुख और गरबा आयोजक बाला भगुरे पर स्थानीय सराईत गुंडा सोहम पवार ने हथियार तानकर धमकाया।  सोहम पवार ने कहा, "गरबे की इजाजत मुझसे ली क्या? मैं इस इलाके का भाई हूँ," और बाला भगुरे को दबाव में लेने की कोशिश की। बीच-बचाव करने पर बाला भगुरे के भाई ने उन्हें बचाया, लेकिन गुस्साए सोहम ने गरबा स्थल पर हवा में दो राउंड फायर कर पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष आव्हाड के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। बाला भगुरे की शिकायत पर सोहम पवार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।






 


उल्हासनगर :

कैंप 5 स्थित नगर भूमापन कार्यालय में सोमवार को ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत परिवर्तन न्यायालय जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान नागरिकों की समस्याएं सुनी गईं और भूमापन से जुड़े मामलों पर मार्गदर्शन दिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित उल्हासनगर शहर के आमदार कुमार आयलानी ने दलाल प्रथा पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को सरेआम फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं। नागरिकों को समय पर अपना काम मिलना चाहिए और उन्हें कभी भी बिचौलियों के सहारे नहीं जाना चाहिए। आमदार आयलानी ने निर्देश दिया कि जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद होना चाहिए तथा किसी भी परिस्थिति में दलालों को प्रोत्साहन नहीं मिलेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि आगे से वे स्वयं सरकारी कार्यालयों में जनता दरबार आयोजित करेंगे, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। ‘सेवा पखवाड़ा’ अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान सरकारी विभाग सीधे नागरिकों से संवाद कर सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।कार्यक्रम में बीजेपी शहर अध्यक्ष राजेश वर्धिया समेत पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।








MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget