उल्हासनगर:
आज आजाद नगर, उल्हासनगर-4 स्थित आजाद प्रतिष्ठान ने जनकल्याण के उद्देश्य से रविवार को विविध सामाजिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर भव्य मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें निम्नलिखित सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं:नाड़ी परीक्षण, ब्लड प्रेशर जांच, प्रकृति परीक्षण, डायबिटीज जांच,आहार सलाह, बी.एम.आई., बॉडी फैट जांच इसके अलावा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन कर जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए।कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा रक्तदान शिविर रहा, जिसमें महिलाओं ने उत्स्फूर्त और उल्लेखनीय प्रतिक्रिया दी, जो सराहनीय है। आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर कार्यक्रम को उत्कृष्ट प्रतिसाद दिया। कार्यक्रम में सुरेश जाधव, ज्योत्स्ना सुरेश जाधव, प्रदीप गोडसे, सुशील पवार, सुरज सोनकांबळे, भरत गंगोत्री, सोनिया धामी, धनंजय बोडारे, लता पगारे, स्वप्नील पगारे सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। उपमहापौर अमरजी लुंड ने स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम की सराहना की और मंडल का अभिनंदन किया।आजाद प्रतिष्ठान ने सभी नागरिकों, रक्तदाताओं, चिकित्सा अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों को समय निकालकर उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया।

Post a Comment