नंबर प्लेट बदलते समय दो चोरी की बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार।

 


उल्हासनगर :

उल्हासनगर-4 स्थित गंगाराम स्कूल, सिंधी हाईस्कूल के सामने नंबर प्लेट बदलते समय विठ्ठलवाड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति को दो चोरी की दोपहिया वाहनों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ साहिल अल्ताफ कर्णेकर (32), निवासी डोंबिवली, मूल निवासी कर्जत, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास से 60 हजार रुपये कीमत की सुजुकी बर्गमैन स्कूटी और 70 हजार रुपये कीमत की होंडा एचपी डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में उसने बर्गमैन स्कूटी 29 सितंबर को साई क्रिटी केयर हॉस्पिटल के पास आईसीआईसीआई बैंक के सामने से तथा होंडा मोटरसाइकिल 30 सितंबर को नेताजी चौक स्थित डोमिनोज पिज्जा के पास से चोरी करना स्वीकार किया।

इस संबंध में विठ्ठलवाड़ी थाने में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध क्रमांक 514/2026 और 516/2026 दर्ज हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चंद्रहार गोडसे और पुलिस निरीक्षक (अपराध) प्रशांत खरात के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक भाबड, एएसआई निचिते तथा पुलिसकर्मियों कापडी, घाणे, पाटील, गावित, बुरकुल और वीर ने की।





Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget