महालक्ष्मी नगर चौक में 11 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियां जब्त।

 


अंबरनाथ: अंबरनाथ नगर पालिका की ओर से प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महालक्ष्मी नगर चौक परिसर में दुकानों की अचानक जांच की गई। कार्रवाई में 11 किलो प्लास्टिक थैलियां बरामद कर जब्त की गईं। अंबरनाथ नगर पालिका ने संबंधित दुकानदारों को प्लास्टिक थैलियों का इस्तेमाल, बिक्री और भंडारण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। यह कार्रवाई नगराध्यक्षा तेजश्री करंजुले-पाटील के मार्गदर्शन और मुख्याधिकारी उमाकांत गायकवाड के आदेश पर की गई। वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक संदीप खोजे, स्वच्छता निरीक्षक जयंत कल्याणकर सहित स्वच्छता कर्मचारियों ने कार्रवाई में भाग लिया। प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से कपड़े अथवा पुन: उपयोग योग्य पर्यावरणपूरक थैलियों का इस्तेमाल करने की अपील की है।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget