एसएसटी महाविद्यालय, उल्हासनगर ने ‘नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान—मुंबई 2026’ में दी मजबूत मौजूदगी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में मुंबई के एनएससीआई डोम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का लाइव प्रसारण उल्हासनगर में भी दिखाया गया; छात्रों ने प्रत्यक्ष व ऑनलाइन हिस्सेदारी कर समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाया।

 


उल्हासनगर — मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में मुंबई में प्रारंभ हुए राज्यव्यापी ‘नशामुक्ति जनजागरूकता अभियान — मुंबई 2026’ में उल्हासनगर स्थित एसएसटी कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के मुख्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन मुंबई के एनएससीआई डोम, वरली में किया गया, जहाँ महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित होकर नशामुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, मुंबई की जिला कलेक्टर आंचल गोयल (IAS) समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद थे। राज्य भर के सैंकड़ों शैक्षणिक संस्थानों और हजारों विद्यार्थियों ने इस अभियान में भाग लेकर ‘ड्रग्स मुक्त समाज’ बनाने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया।

उल्हासनगर के एसएसटी महाविद्यालय के सभागार में समारोह का सीधा प्रसारण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर सक्रिय भागीदारी दिखाई। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम युवा वर्ग में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक जिम्मेदारी समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य व छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने बताया कि आगे भी वे नशामुक्ति से संबंधित शैक्षिक एवं संवेदना वर्धक गतिविधियाँ आयोजित करते रहेंगे, जिनमें कार्यशालाएँ, संवाद सत्र और पेयर काउंसलिंग शामिल होंगी। छात्रों ने सार्वजनिक स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाने और स्थानीय समुदायों को इस संदेश से जोड़ने का संकल्प भी व्यक्त किया।






Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget