उल्हासनगर —
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उल्हासनगर महानगरपालिका के खेल एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से कैंप-3 स्थित इंदिरा गांधी गार्डन में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, महापालिका कर्मचारियों और योग प्रेमियों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश प्रसारित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि नगरसेविका एवं क्रीड़ा-सांस्कृतिक सभापति प्रीति विनोद माखीजा विशेष रूप से मौजूद रहीं। कार्यक्रम में खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के प्रमुख अजित गवारी, पूर्व नगरसेवक राजू जग्याशी और लाल पंजाबी तथा समाजसेवक विनोद माखीजा भी उपस्थित रहे। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नागरिकों से नियमित योग अपनाने की अपील की।
उद्घाटन समारोह के बाद उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षित योगाचार्यों के निर्देशानुसार विभिन्न आसन और प्राणायाम किए। वक्ताओं ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ाता है।इंदिरा गांधी गार्डन में कार्यक्रम के दौरान महापालिका कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

Post a Comment