उल्हासनगर — उल्हासनगर क्राइम ब्रांच युनिट ४ कार्यालय के पोलीस हवालदार राजेंद्र थोरवे को गुप्त सूत्रों से विश्वसनीय खबर मिलने पर क्राइम यूनिट ४ टीम ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार दोनों की पहचान दर्शना राजेश सोनवणे (19 वर्ष, निवासी मोतीरामपुरम बिल्डिंग, चिंतामणी चौक, बोराटपाडा, बदलापूर) और उदय राजेंद्र झुटे - नाबालिग (17 वर्ष 11 माह, निवासी आंबे शिवगाव, ता. १अंबरनाथ) के रूप में की गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बदलापूर पश्चिम थाने में दर्ज कई पुराने और चालू प्रकरण मौजूद हैं। सूचना पाकर टीम ने पंचों एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आरोपियों को शांतिपूर्ण तरीके से हिरासत में लेकर ई-साक्षी पंचनामा कर पंजीकृत कर दिया। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बदलापूर पश्चिम पुलिस स्टेशन में हाजिर कर दिया गया है।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक योगेश आव्हाड के आदेश अनुसार और कार्यवाही में शामिल अधिकारी: स.पो.नि. श्रीरंग गोसावी, पो.हवा.राजेंद्र थोरवे, पो.हवा.गणेश गावडे, पो.हवा. योगेश वाघ, पो.हवा. रितेश वंजारी, पो.शि. अशोक थोरवे, म.पो.शि. मनोरमा सावळे में हुई।

Post a Comment