उल्हासनगर: क्राइम ब्रांच ने किया मोबाइल छीनने वाले आरोपी का पर्दाफाश, 34,999 रुपये का फोन और रकम बरामद।

 


उल्हासनगर — 

उल्हासनगर क्राइम ब्रांच घटक-4 कार्यालय के पोहवा सुरेश जाधव व टीम ने सोमवार को हिल लाइन पुलिस थाना में दर्ज मामले (FIR संख्या 306/26 BNS, धाराएँ 309(6), 126(2), 351(2), 3(5)) में सूचीबद्ध मुख्य आरोपी हरजीत भुरासिंग लभाना (उम्र 22, निवासी वीर तानाजी नगर, उल्हासनगर) को सेंचुरी मैदान, उल्हासनगर-3 से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़ित से ज़बरदस्ती उसका मोबाइल फोन छीन लिया था। जब्त मोबाइल की कीमत लगभग रु. 34,999 बताई गई है। साथ ही जांच में सामने आया कि आरोपी के साथी करण कलर्सिंग लबाना ने पीड़ित को मारने-पीटने और किसी बिल्डिंग से फेंकने की धमकी देकर मोबाइल का पासवर्ड जबरन पूछा। आरोपियों ने फोन में रखे लगभग रु. 40,600 की धनराशि (चालीस हजार छह सौ रुपये) ट्रांसफर कर ली तथा फोन लेकर फरार हो गए थे।

घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक योगेश आव्हाड के आदेश अनुसार API श्रीरंग गोसावी, HC सुरेश जाधव, HC विक्रम जाधव, HC सतीश सपकाळे और PC बाबूलाल जाधव का पथक मौके पर पहुंचा। पथक तथा पंचों की मौजूदगी में आरोपी को ताबा लेकर घटनास्थल से मोबाइल और अन्य सामान बरामद कर पंचनामा किया गया। आरोपी की वैद्यकीय जांच कराकर उसे हिल लाइन पुलिस थाना में आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु पेश किया गया है।








Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget