कल्याण रेलवे पुलिस ने मोरिवली में जनजागृति अभियान चलाया।

 


अंबरनाथ — 

रेल हादसों में कमी लाने के उद्देश्य से कल्याण रेलवे पुलिस ने बुधवार को अंबरनाथ-बदलापुर सेक्शन के मोरिवली क्षेत्र में विशेष जनजागृति अभियान चलाया। पुलिस उपायुक्त प्रज्ञा झेडगे के मार्गदर्शन में आयोजित मुहिम में रेलवे पुलिस, आरपीएफ, महाराष्ट्र रेलवे प्रवासी संघटना और करीब 60-70 स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। अधिकारियों ने गुलाब देकर लोगों को रेलवे ट्रैक न पार करने, शॉर्टकट न लेने, चलती लोकल में न चढ़ने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी। आयोजकों ने कहा कि इससे यात्रियों में सुरक्षा की चेतना बढ़ेगी और दुर्घटनाओं में कमी आएगी।









Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget