उल्हासनगर में पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया संदिग्ध — कमर से बरामद हुआ देशी रिवॉल्वर।

 



उल्हासनगर: 

विठ्ठलवाडी पोलीस स्टेशन के पोशि मंगेश वीर व पोशि सुनिल गावित द्वारा रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान आदर्श नगर झोपड़पट्टी के पास, ब्लू स्काय वॉक के नीचे रेलवे पटरी किनारे उल्हासनगर-4 क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुए देखा गया। डीबी पथकाचे पोलीस उपनिरीक्षक गणेश भाबड़ व उनका पथक मौके पर पहुंचे तो संदिग्ध भागने लगा। उसे पलायन न करने दिया गया और रात 23:15 बजे हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने अपना नाम आदित्य गौतम जोगदंड (आयु 21 वर्ष), पेशा मजदूरी, पता: विर तानाजी नगर, सेक्शन 40, उल्हासनगर-5 बताया। उसकी तलाशी लेने पर कमर के पीछे, पैंट की जेब में एक गावठी बनावट का रिवॉल्वर मिला।

पकड़े गए रिवॉल्वर का विवरण: लोखंड निर्माण, 6 बोर सिलेंडर, सिंगल बैरल, बैरल की लंबाई लगभग 8 से.मी., पीछे हैमर, लकड़ी की मुट्ठी की ऊँचाई लगभग 7 से.मी., ट्रिगर व ट्रिगर गार्ड मौजूद — जो देशी बनावट का बताया जा रहा है। रिवॉल्वर का मूल्य अनुमानित रूप से 40,000 रु. के करीब बताया गया है।

इस गिरफ्तारी के बाद विठ्ठलवाडी पोलीस ठाणे में भारतीय हत्यार कायदा की धाराएँ 3, 25 व महाराष्ट्र पोलीस कायदा की धारा 37(1), 135 के तहत अपराध संख्या 339/2026 दिनांक 23/06/2026 दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपित से पूछताछ जारी है तथा यह पता लगाने का प्रयास चल रहा है कि उक्त देशी रिवॉल्वर उसने कहां से और किससे प्राप्त किया था, क्या उसके साथी हैं तथा रिवॉल्वर रखने का उसका उद्देश्य क्या था। मामले की आगे की जांच पोउनि गणेश भाबड़ कर रहे हैं। इस मामले में वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक अशोक कोळी और पोनि. (गुन्हे) चंद्रहार गोडसे के नेतृत्व में गुन्हे प्रकटीकरण पथक के अमलदार सपोनि सुजित निचीते व पोहवा हरिश्चंद्र घाणे, पोहवा दिपक पाटील, पोशि सुनिल गावित, पोशि प्रदीप बुरकुल व पोशि मंगेश वीर भी शामिल रहे।














Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget