उल्हासनगर : रुद्र ग्रुप मंडल द्वारा महाकाल स्वरूप में गणपति बप्पा की अलौकिक स्थापना।

 


उल्हासनगर :

उल्हासनगर कैंप नंबर 1 स्थित वैष्णो होटल के पास रुद्र ग्रुप मंडल ने इस वर्ष भी अलौकिक गणपति बप्पा की प्रतिमा स्थापित की है। इस बार गणपति बप्पा को महाकाल स्वरूप में विशेष रूप से सजाया गया, जिसमें शिव के डमरू को आकर्षण का केंद्र बनाया गया है।

मंडल की ओर से वसई के प्रसिद्ध तुंगारेश्वर मंदिर से डमरू वादकों, पुजारियों और श्रद्धालुओं को खास आमंत्रित किया गया था। उनकी उपस्थिति में आयोजित विशिष्ट डमरू आरती ने पूरे मंडप में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना दिया।

इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी गणपति दर्शन के लिए पहुंचे। इनमें विधायक कुमार आयलानी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वाधरिया और पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

पूरे आयोजन की सफलता का श्रेय मंडल अध्यक्ष रोशन पुसरवानी और पुसरवानी परिवार को जाता है, जिन्होंने पूरे उत्सव का मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया।

रुद्र ग्रुप मंडल ने लगातार दूसरे वर्ष गणपति बप्पा की अनोखी और भव्य सजावट के साथ भक्तों को अलौकिक अनुभव प्रदान किया है।







Post a Comment

[facebook][blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget