उल्हासनगर : उल्हासनगर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग को सक्षम बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र शासन स्तर से प्राप्त 4 फायर बुलेट और 1 बोलेरो वाहन का लोकार्पण समारोह आज, 27 नवंबर 2026 को उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय, उल्हासनगर-3 में आयोजित हुआ।
महाराष्ट्र शासन के नगरपरिषद प्रशासन संचालनालय द्वारा (15वें वित्त आयोग के निधि से/कार्यारंभ आदेश के अनुसार) अग्निशमन सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए महानगरपालिका को 4 अत्याधुनिक फायर बुलेट निःशुल्क उपलब्ध कराए गए हैं। इन फायर बुलेट में आग बुझाने तथा बचाव कार्य के लिए आवश्यक उपकरण (Rescue Equipment) लगाए गए हैं। शहर के संकरे गलियों और घनी आबादी वाले इलाकों में तुरंत पहुंचकर मदद करने के लिए इनका विशेष उपयोग होगा।
इसके साथ ही, उल्हासनगर महानगरपालिका के अपने निधि से वाहन विभाग द्वारा अग्निशमन विभाग के कार्यालयीन और तात्कालिक कार्यों के लिए 1 नया बोलेरो वाहन खरीदकर अग्निशमन विभाग को सौंपा गया है। शहर में बड़ी अग्निकांड, इमारत ध्वस्त होने, बड़े पेड़ गिरने या बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में घटनास्थल पर तुरंत पहुंचने और आवश्यक बचाव कार्य करने के लिए इस वाहन का उपयोग किया जाएगा।
लोकार्पण समारोह में महापौर अश्विनी निकम, उपमहापौर अमर लूँड, मनपा आयुक्त, भाजपा ज़िला अध्यक्ष राजेश वदारिया, लाल पंजाबी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की शुभ हस्तों से वाहनों का उद्घाटन हुआ।
इन नए वाहनों से उल्हासनगर महानगरपालिका के अग्निशमन विभाग की कार्यक्षमता और बढ़ेगी, जिससे आपदा की स्थिति में नागरिकों को अधिक तेज़ और प्रभावी सेवा मिल सकेगी।

Post a Comment